Joint SC/ST Teachers Front Delhi

शिक्षक मंच दिल्ली नगर निगम विंग की उप-शिक्षा निदेशक (DDE -ROHINI ZONE ) से मुलाकात

आज दिनांक 11/08/23 को संयुक्त अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक मंच – दिल्ली नगर निगम विंग (Joint sc/st Teachers Front Delhi ) 40 वर्षो से एकमात्र और विश्वसनीय संगठन जोकि माननीय सुप्रीमो एवं संस्थापक श्री रामकिशन पूनिया जी के मार्ग दर्शन और केन्द्रीय चैयरमेन श्री मती सविता कादियान पंवार जी के नेतृत्व में कार्य कर रहा है ।

यह संगठन लगातार नये नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है उसी क्रम में आज यूनियन के कार्यालय (कमरा नंबर 119 -A) जोकि रोहिणी जोन में है ,निगम विंग की मासिक बैठक आयोजित हुई जिसमें जोनल कार्यकारिणी में बदलाव करते हुए जिम्मेदार साथियों को रोहिणी जोन का अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र राव मालवे और संयोजक श्री मती जया पंवार जी को बनाते हुए बधाई व शुभकामनाएं दी ।

जोनल स्तर पर दोनों पदाधिकारियों जिम्मेदारी देते हुए निगम विंग की केन्द्रीय कार्यकारिणी जिसमें अध्यक्ष सत्यप्रकाश, महासचिव रणजीत प्रसाद , चैयरमेन चौधरी श्यामवीर सिंह , संयोजक प्रमोद कुमार, सह संयोजक संतोष कुमारी सभी ने उप शिक्षा निदेशक रोहिणी जोन श्री रिषीपाल राणा (DDE ROHINI ZONE) जी से मुलाकात कर सर्वप्रथम कार्यकारिणी पदाधिकारियों द्वारा पटका पहनाकर व बाबा साहब का मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया ,जिसको डी डी ई महोदय द्वारा सहर्ष स्वीकार आभार व्यक्त किया , तत्पश्चात नये पदाधिकारियों का परिचय करवाते हुए अनेक महत्वपूर्ण शिक्षक मुद्दों पर चर्चा की ,और माननीय उपनिदेशक महोदय ने संगठन को सहयोग देने का पूर्ण आश्वासन दिया।

आज की मासिक बैठक में सम्मिलित सभी ‌शिक्षक साथियों का हार्दिक अभिनन्दन व धन्यवाद दिया गया।