आज (10/09/23/ संयुक्त अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक मंच शिक्षा निदेशालय दिल्ली के एक प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षक मंच की केंद्रीय चेयरमैन सविता कादियान पंवार के नेतृत्व में उप शिक्षा निदेशक डिस्ट्रिक्ट- (NORTH WEST -A)
शालीमार बाग, दिल्ली के साथ शिक्षक हितों को लेकर एक मीटिंग की गई। मंच की तरफ से बाबा साहब का मोमेंटो एवं पटका पहनाकर माननीय उप शिक्षा निदेशक महोदय का स्वागत सत्कार किया। आज की मीटिंग में संयोजक समय सिंह जौंल जी ,अध्यक्ष सुनीता केम जी,महासचिव राजेंद्र प्रसाद जी डिस्ट्रिक्ट पदाधिकारियों में संजीत छाचिया जी ,शमशेर सिंह तंवर जी आदि की उपस्थिति रही। आज की मीटिंग में निम्न बिंदुओं पर चर्चा हुई:-

1. विदयालयो में शिक्षक विद्यार्थी अनुपात ठीक ना होने की वजह से कक्षाओं में छात्र छात्राओं की संख्या 70-80 हो रही है, जिसकी वजह से शिक्षक अधिगम सुचारू रूप से नहीं चल पाता ,साथ ही इसकी वजह से मिशन बुनियाद जैसे अच्छे कार्यक्रम पर सरकार द्वारा इतना खर्च करने पर भी दुष्प्रंबधन होने की वजह सार्थक परिणाम नहीं मिल पा रहे।इसके लिए विद्यालयो में PFC के तहत शिक्षकों की संख्या कम होने से शिक्षक का कार्य भार ज्यादा बढ़ गया है , संख्या बढ़ाई जाये।

2. कई विद्यालयों में शिक्षकों द्वारा एक HPL लेने पर भी प्रधानाचार्य मेडिकल सर्टिफिकेट मांगते हैं, बल्कि तीन HPL तक सीसीएस रूल के अनुसार मेडिकल प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है। इस बात को सविता कादयान जी ने माननीय उपनिदेशक महोदय के सामने रखा, कि इस संबंध में अलग अलग विद्यालयो में अलग अलग नियम चल रहे हैं जिस पर संज्ञान लेते हुए उप शिक्षा निदेशक ने जल्दी ही सभी प्रधानाचार्य को निर्देश के लिए एक कॉमन आर्डर निकालने का आश्वासन दिया।
3. विभाग द्वारा विद्यालयो में वोकेशनल कोर्स शुरू किए गए हैं , पर अभी तक वोकेशनल टीचर्स उपलब्ध नहीं किए गए। वोकेशनल टीचर्स उपलब्ध करवायें जाए।
4. शिक्षको को टीचर्स डायरी पिछले दो साल से नहीं मिली है । उपलब्ध करवाई जाये।

5.विदयालयो में आन लाइन हाजिरी boimatric I’d के अंतर्गत thum impression की जगह निगम विद्यालयो की तरह फेस से स्कैन करके लगाने की सहुलियत हो। जिससे समय की बचत और उचित व्यवस्था हो सकती है।
6. Chief Minister Super Talented children coaching scheme के तहत दिल्ली सरकार के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए विभाग द्वारा दिनांक 30/07/23 को एक परीक्षा आयोजित हुई जिसमें उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को दिल्ली सरकार नीट और जेई की फ्री कोचिंग दिलवायेगा। जिसके लिए सभी स्कूलों द्वारा नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों का रजिस्ट्रेशन किया गया , परंतु यूनियन के संज्ञान में आया कि कुछ स्कूलों(नरेला व बाकनेर) में रजिस्ट्रेशन करते समय अनुसूचित जाति जनजाति के बच्चों के साथ उनके संवैधानिक अधिकारों का उलंघन करते हुए कैटेगरी के कालम को अनदेखी कर जनरल में ही इन बच्चों को डाल दिया गया जिसका खुलासा होने पर संबंधित स्कूलों द्वारा यह स्पष्टीकरण दिया गया की रजिस्ट्रेशन करते समय कैटेगरी का आप्शन नहीं था ,जबकि अन्य स्कूलों में यह आप्शन था । तो क्या विभाग द्वारा सभी स्कूलों में अलग अलग रजिस्ट्रेशन लिंक दिए गए थे ।अगर यह बात ठीक नहीं है, तो अनुसूचित जाति जनजाति के बच्चों के साथ ये भेदभाव संबंधित विद्यालयो द्वारा किस मंशा से किया गया उसकी जांच हो और अगर कोई Sc/St का बच्चे का सलेक्शन इस वजह से नहीं हो पाया तो उसकी भरपाई विभाग किस व्यवस्था के आधार पर कर पायेगा।इस पर भी मार्गदर्शन करें।
7. महोदय इस डिस्ट्रिक्ट का शाहबाद डेयरी का विद्यालय जोकि दो पाली में चलता है ,यह बिल्डिंग 2020 में ही बनकर तैयार हुई थी , परंतु लगातार इस बिल्डिंग में दरारें आने की वजह से यह बिल्डिंग डेंजर जोन में है जिससे सभी शिक्षक और बच्चों की सुरक्षा को खतरा है इस पर भी संज्ञान ले उचित कार्रवाई हो ।
8. शिक्षकों को 4 साल पहले जो टैब दिए गए थे उनकी वैलिडिटी खत्म हो गई है,जबकि विभाग ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने पर जोर दे रहा है, कई शिक्षकों के टैब भी खराब हो चुके हैं बच्चों की ऑनलाइन उपस्थिति के लिए सभी शिक्षकों को नई टैब उपलब्ध कराई जाए।
9. जोन X- 10 के एक टीचर जो अक्टूबर 2023 में सेवानिवृत हो रहे हैं उनकी MACP ब्लू बेंचमार्क होने की वजह से पेंडिंग थी, उनको दिलाने के लिए उप शिक्षा निदेशक महोदय ने आश्वासन दिया है।
10. डिस्ट्रिक्ट के विद्यालयो में यूनियन के संज्ञान में आया है कि (नरेला)विद्यालय प्रमुख किसी विशेष शिक्षक के प्रभाव में अनुसूचित शिक्षकों के साथ भेदभाव पूर्ण व्यवहार कर परेशान करने का प्रयास करते हैं इस मामले से संबंधित विद्यालय की शिकायत पत्र पर त्वरित कार्रवाई की जाए।