Joint SC/ST Teachers Front Delhi

शिक्षक मंच ने हर्षोल्लास से मनाया 40 वां स्थापना दिवस

हर वर्ष की भांति संयुक्त अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक मंच, दिल्ली का 40वां स्थापना दिवस आज 11 जुलाई 2023 को यूनियन के कार्यालय,निगम आफिस ,प्रथम तल ,कमरा नं -119 ,रोहिणी जोन में यूनियन के संस्थापक एवं सुप्रीमो दादा रामकिशन पूनिया जी की अध्यक्षता में सभी शिक्षकों ने बड़ी धूमधाम से मनाया।

आज का दिन बहुत ही ऐतिहासिक और खुशी का दिन इसलिए है की आज ही माननीय रामकिशन पूनिया जी का जन्मदिन है एवं यूनियन की केंद्रीय चेयरमैन श्रीमती सविता कादयान पवार का भी आज जन्मदिन है। सर्वप्रथम माननीय रामकिशन पूनिया जी एवं श्रीमती सविता कादियान पंवार द्वारा यूनियन का स्थापना दिवस व जन्मदिन का केक काटा गया। उपस्थित सभी शिक्षकों ने अपना परिचय दिया एवं सभी ने यूनियन की कार्यशैली से संबंधित अपने अनुभव साझा किए। शिक्षा निदेशालय विंग के संयोजक श्री समय सिंह जौल द्वारा यूनियन के पदाधिकारियों की कार्यशैली से संबंधित एक कविता का पाठ किया। आज के शुभ अवसर पर यूनियन के पूर्व चेयरमैन कप्तान सिंह रंगा जी का भी पटका एवं माल्यार्पण से स्वागत किया। यूनियन की तीनों विंगो के पदाधिकारियों का बारी-बारी से पटका पहनाकर एवं माल्यार्पण करके स्वागत सम्मान किया। सभी पदाधिकारियों को यूनियन में जोश पूर्ण एवं संघर्षरत रहते हुए कार्य करने के लिए हौसला अफजाई की। सभी ने मिलकर संकल्प लिया कि दादा रामकिशन पूनिया जी के नेतृत्व में शिक्षकों के लिए सभी पदाधिकारी संघर्ष करेंगे और संवैधानिक तरीके से अपने हक और अधिकार के लिए लड़ते रहेंगे। 40वें स्थापना दिवस पर शिक्षक मंच के इस ऐतिहासिक सफर पर माननीय संस्थापक श्री रामकिशन पूनिया जी द्वारा ओजस्वी भाषण द्वारा यूनियन के ऐतिहासिक सफर को कई रोमांचक व संघर्ष की घटनाओं से उपस्थित सभी शिक्षकों को अवगत कराया एवं अपने संघर्ष के दिनों को सभी शिक्षकों को एक प्रेरणा के रूप में बता कर संबोधित किया। आज इस शुभ अवसर पर शिक्षक मंच की एक वेबसाइट माननीय चेयरमैन सविता जी द्वारा लांच की गई एवं शिक्षक मंच का यूट्यूब चैनल भी लॉन्च किया गया जिसमें यूनियन की सभी गतिविधियां एवं सभी छायाचित्र व कार्यशैली आदि हम एक प्लेटफार्म पर देख सकते हैं। आज के इस ऐतिहासिक और शुभ अवसर पर शिक्षक मंच की प्राथमिक से विश्वविद्यालय स्तर तक के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही, जिनमें शिक्षा निदेशालय विंग से संरक्षक प्रधानाचार्य डॉ पंकज, कानूनी सलाहकार श्री अनिल कुमार, अध्यक्ष सुनीता केम ,कार्यकारी अध्यक्ष संगीता सिंह ,महासचिव राजेंद्र प्रसाद , प्रचार सचिव मोहित कुमार ,उपाध्यक्ष सतीश चालिया, कन्हैयालाल भारती, रामखिलाड़ी मीणा, कोषाध्यक्ष राहुल गौतम, श्री अशोक कुमार एवम् निगम विंग से अध्यक्ष सत्य प्रकाश ,महासचिव रंजीत प्रसाद, चेयरमैन श्यामवीर, संयोजक प्रमोद कुमार ,सहायता प्राप्त विंग से विपिन कुमार कटारिया जी व उनकी टीम ने उपस्थिति दर्ज की।
**********
जारी कर्ता
सविता कादियान पंवार
केंद्रीय चेयरमैन
संयुक्त अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक मंच , दिल्ली
JOINT SC/ ST TEACHERS FRONT, DELHI