Joint SC/ST Teachers Front Delhi

दिनांक 3 मार्च 2024 को संयुक्त अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक मंच शिक्षा निदेशालय की जिला दक्षिण पूर्व की मीटिंग केंद्रीय चैयरमैन, सविता कादियान पवार के नेतृत्व में सैकड़ो शिक्षकों की उपस्थिति में बौद्ध विहार ताजपुर पहाड़ी बदरपुर नई दिल्ली में संपन्न हुई। मीटिंग का संचालन श्री समय सिंह जाटव संयोजक जी द्वारा किया। मीटिंग में डॉ अनिल कुमार मुख्य सलाहकार,सुनीता केम अध्यक्ष,राजेंद्र प्रसाद जी महासचिव, आर के मीणा संयुक्त सचिव, सतीश चालिया उपाध्यक्ष,राजमोहन उपाध्यक्ष, पूरन सिंह जी,हंसराज जी,प्रेम चंद जी,सुरेंद्र चेतीवाल जी,आजाद सिंह जी,रूप किशोर जी, जगदीश मालवीय ,रिक्की सिंह मीणा, नरेश कुमार ,शिवराम जाटव आदि सैकड़ों शिक्षकों ने शिरकत की।


इस मीटिंग का आयोजन समय सिंह जाटव संयोजक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकेश मीणा, बनी सिंह मीणा एसटी प्रभारी, मोनू कुमार जिला कोऑर्डिनेटर दक्षिण पूर्व, ऋषि राज मीणा, कोऑर्डिनेटर जिला दक्षिण पूर्व, मुन्नालाल चौहान, तेज बहादुर भारती, आदि के अथक प्रयासों से किया गया।


मीटिंग में निम्न बिंदुओं पर चर्चा हुई
मुख्य सलाहकार डॉ अनिल कुमार जी द्वारा बताया गया कि हम जो भी शिकायत या ज्ञापन दें उसको लिखित में दें,सभी को अपनी प्रोफेशनल ग्रोथ बढ़ाने के लिए प्रयास करना होगा। हमें सीसीएस रूल,कानून की जानकारी, संविधान की जानकारी होना बहुत जरूरी है।यूनियन को आर्थिक सहयोग देकर मजबूत करने की बात कही।राजेंद्र प्रसाद जी ने सभी पदाधिकारी को बताया कि अपनी जिम्मेदारी से काम करें। रोस्टर का अध्ययन करें। सभी को सीसीएस रूल्स की हैंडबुक पढ़नी होगी। स्कूलों में जाकर सभी शिक्षक साथियों को यूनियन की कार्यशाली बताएं। सतीश चालिया जी ने बताया कि यह यूनियन शिक्षक हितों के लिए सर्वश्रेष्ठ कार्य कर रही है। आर के मीणा ने अपने जिला की कार्यशैली के द्वारा सभी को प्रेरित किया एवं ज्यादा से ज्यादा शिक्षकों को सदस्यता दिलाकर जोड़ने की बात कही। बनी सिंह मीणा ने शायरी के द्वारा क्रांतिकारी विचारों से उद्बोधन किया। सुनीता केम जी बताया कि संगठन की छोटी-छोटी बातों पर ध्यान ना देकर मिलजुल कर मजबूत तरीके से लड़ना होगा।


केंद्रीय चेयरमैन सविता जी ने यूनियन की कार्यशैली को विस्तार से बताया। यूनियन ने 2 साल के अंदर जो भी शिक्षक हितों के लिए एवं सामाजिक हितों के लिए कार्य किया है उसका विस्तार पूर्वक सभी शिक्षकों के सामने बताया।
अंत में संयोजक समय सिंह जी ने सभी शिक्षकों की उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त किया।
दक्षिण पूर्व जिले की कार्यकारिणी का भी गठन किया जिसमें निम्न शिक्षक साथियों को जिम्मेदारी दी गई,
श्री ऋषिराज मीणा (एसटी जिला कोऑर्डिनेटर)
श्री मोनू कुमार (एससी जिला कोऑर्डिनेटर)
श्री पवन दिवाकर (जिला सचिव)
जिला कार्यकारिणी सदस्य
श्री महेश मीणा, श्री उदल सिंह अकेला, श्री नाथूलाल मीणा, श्री रूप किशोर जी, श्री तेज बहादुर भारती रहेंगे।