आज दिनांक 26 मार्च 2024 को संयुक्त अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक मंच शिक्षा निदेशालय की केंद्रीय चैयरमैन श्रीमती सविता कादयान पवार जी के नेतृत्व में आज दिल्ली शिक्षा निदेशालय में हाल ही में नियुक्त शिक्षा निदेशक माननीय रामनिवास शर्मा जी के साथ मीटिंग की। सर्वप्रथम माननीय शिक्षा निदेशक महोदय को शिक्षा निदेशक के पद पर कार्यभार संभालने पर शिक्षक मंच की कार्यकारिणी द्वारा शुभकामनाएं दी गई एवं बाबा साहब अम्बेडकर का मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

उसके बाद केंद्रीय चेयरमैन ने सभी केंद्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी जिनमे समय सिंह जाटव(संयोजक), राजेंद्र प्रसाद (महासचिव), राहुल गौतम जी (कोषाध्यक्ष) केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती पूनम जी, मुन्नालाल चौहान जी, जिला साउथ ईस्ट कोऑर्डिनेटर मोनू कुमार जी का बहुत ही शौहार्दपूर्ण तरीके से परिचय कराया। आज की मीटिंग में शिक्षकों के कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर माननीय शिक्षा निदेशक जी के साथ चर्चा हुई। जिनमें एससी एसटी के संवैधानिक आरक्षण, पदोन्नति में आरक्षण,रोस्टर आदि महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। माननीय शिक्षा निदेशक महोदय के सामने रखी गई समस्याओ को उन्होंने जल्दी हल कराने का आश्वासन दिया। और माननीय शिक्षा निदेशक जी ने बताया कि दिल्ली में शिक्षा निदेशालय में कार्यरत शिक्षकों की समस्या है उनको आप जरूर मुझे तत्काल प्रभाव से अवगत कराएं और उन समस्याओं को हल कराने का प्रयास किया जाएगा। हमें मिलकर शिक्षक व छात्र हित में सामूहिक रूप से कार्य करना है। माननीय शिक्षा निदेशक महोदय के साथ आज की मीटिंग बहुत ही सकारात्मक व सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन हुई।

आज ही मंच के कार्यालय में केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्यों ने आगामी डॉक्टर अंबेडकर जयंती समारोह को मनाने की रूपरेखा तैयार की।
***********
संयुक्त अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक मंच शिक्षा निदेशालय दिल्ली।
JOINT SC/ST TEACHER’S FRONT DIRECTORATE OF EDUCATION DELHI .
कार्यालय पता:- कमरा नंबर 3,पुराना सचिवालय, शिक्षा निदेशालय दिल्ली 110054