संयुक्त अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक मंच दिल्ली( प्राथमिक से विश्वविद्यालय स्तर तक) द्वारा,17 अप्रैल 2024 को “डॉ आंबेडकर गौरव सम्मान” समारोह का हंसराज कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय में आयोजन किया गया था। इस समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन ,श्री किशोर मकवाना जी, विशिष्ट अतिथि नाहर सिंह जी( संयुक्त निदेशक (एससीईआरटी) एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के संस्थापक एवं सुप्रीमो श्री रामकिशन पूनिया जी द्वारा की गई। इस कार्यक्रम का आयोजन सविता कादियान पंवार, केन्द्रीय चैयरमैन के नेतृत्व में एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्यों के अथक प्रयासों से किया गया।इस समारोह में सर्व समाज के शिक्षकों को शिक्षक मंच ने डॉ आंबेडकर गौरव सम्मान से विभूषित किया। इसके साथ ही दिल्ली ही नहीं अपितु कई प्रदेशों के बहुत ही प्रतिष्ठित शिक्षाविदो को डॉ आंबेडकर गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।

डॉ राधेलाल उत्तरांचलि जो गढ़वाल उत्तराखंड से है, आपने बाबा साहब की विचारधारा और छात्र, शिक्षक हितों के लिए कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं एवं आपको डॉक्टर बी आर अंबेडकर फेलोशिप अवार्ड 2014, जो इंटरनेशनल बेस्ट टीचिंग का अवार्ड है वह मिला हुआ है।
श्रीमती रुमा कुमारी जी जो सर्वोदय इंटर कॉलेज चौमुहा मथुरा से है, आप पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक शिक्षक महासभा की प्रांतीय संयोजका है और लगातार 4 वर्षों से जिला अधिकारी मथुरा द्वारा शिक्षक दिवस पर पुरस्कृत की जा चुकी हैं।

श्री राजकुमार सिंह जी आप उच्च प्राथमिक विद्यालय अहमदपुर नयागांव ब्लॉक, जिला हापुड,उत्तर प्रदेश से हैं बाबा साहब की विचारधारा के लिए आप बहुत अच्छा प्रयास कर रहे हैं,आपको भी उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य आईसीटी एवं राज्य अध्यापक पुरस्कार 2022 से पुरस्कृत किया जा चुका है।

श्री देवेंद्र कुमार जी आप शंभू दयाल इंटर कॉलेज गाजियाबाद उत्तर प्रदेश से हैं, आपको उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वेस्ट टीचर और वेस्ट प्रिंसिपल के सम्मान से जिला लेवल पर सम्मानित किया जा चुका है।
*श्रीमती राखी जी अहमदपुर नयागांव हापुड से मिशन के माध्यम से बाबा साहेब की विचारधारा को घर- घर तक पहुंचाने का कार्य करतीं हैं। इन्हें
डा० भीम राव अंबेडकर गौरव सम्मान से सम्मानित किया।
कई प्रदेशों के छात्र/ छात्राओं में पुरस्कृत अलंकित सिंह पिलखुआ हापुड़ उत्तर प्रदेश से जिन्होंने दसवीं कक्षा में 87 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
” अनुराग सिंह” पिलखुवा गाजियावाद उत्तर प्रदेश से जिन्होंने दसवीं कक्षा में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
“क्रिश मेवल” अलवर, राजस्थान ने दसवीं कक्षा में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

नीलम जी, रोहतक,हरियाणा ने दसवीं कक्षा में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
इसके साथ ही खेल के क्षेत्र में भी दीपशिक्षा सिंह जी, जिन्होंने गेम ऑफ इंडिया 2023 में थर्ड पोजिशन, वूमेन डबल कैटेगरी मालदीप में प्राप्त किया,
टीना कुंडरा, हैंडवॉल में जिला स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया। कई छात्र-छात्राएं ऐसे भी हैं जिन्होंने अच्छे अंक प्राप्त करके एमबीबीएस एवं आईआईटी में प्रवेश प्राप्त किया है, उनको भी शिक्षक मंच द्वारा डॉ आंबेडकर गौरव सम्मान से सम्मानित किया।
साथ ही दिल्ली नगर निगम, दिल्ली शिक्षा निदेशालय, सहायता प्राप्त विद्यालय और देश के कई विश्वविद्यालय के प्रोफेसर्स, DIET दिल्ली के शिक्षकों को शिक्षक मंच द्वारा डॉक्टर अंबेडकर गौरव सम्मान से विभूषित किया गया है। इससे शिक्षक मंच की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर बनी है एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश शिक्षक मंच द्वारा दिया गया है। इस संदेश से कई लोगों की गलतफहमी एवं भ्रम टूटा है कि शिक्षक मंच केवल एससी एसटी शिक्षकों के लिए कार्य करता है, ऐसा नहीं है। वह सभी शिक्षकों को केवल शिक्षक की नजर से व समर्पित भाव से कार्य कर रहा है,इसलिए ही आज संयुक्त अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक मंच दिल्ली की पहचान एवं मंच द्वारा किए जा रहे प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है। यह सर्वविदित है की यूनियन के संस्थापक एवं सुप्रीमो श्री रामकिशन पूनिया जी द्वारा जितने शिक्षक हित में धरना प्रदर्शन, ज्ञापन एवं संघर्ष किया है उतना देश में किसी भी अन्य संगठन द्वारा आज तक नहीं किया गया।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मंच की केंद्रीय चेयरमैन सविता कादियान पंवार एवं शिक्षा निदेशालय विंग के संयोजक श्री समय सिंह जाटव जौल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली शिक्षा निदेशालय मुख्यालय में श्री संजय सुभाष जी ( डीडीई) ,कई प्रिंसिपल, व निगम से अनेकों DDE, शिक्षक मंच के संरक्षक कप्तान सिंह रंगा जी ने शिरकत की। सानिध्य श्रीमती रमा शर्मा प्रिंसिपल हंसराज कॉलेज का रहा। हजारों शिक्षकों ने बड़े जोश और उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में बहुजन गायक शशि भूषण जी द्वारा बाबा साहब के संघर्ष पर आधारित कई गीतों की प्रस्तुति दी, साथ ही छोटे-छोटे बच्चों ने बाबा साहब के जीवन से संबंधित नाटक प्रस्तुत किए। डॉक्टर अंबेडकर गौरव सम्मान समारोह में 100 शिक्षक/प्रोफेसर एवं छात्र/छात्राओं को “डॉक्टर अंबेडकर गौरव सम्मान” से विभूषित किया गया। इस सम्मान को प्राप्त करने वाले वे छात्र/छात्राएं रहे, जिन्होंने सत्र 2022-23 में कक्षा दसवीं व 12वीं में 80प्रतिशत अंक प्राप्त किए एवं खेल,संगीत या अन्य विशेष क्षेत्र में उपलब्धि हासिल की है।

जिन शिक्षकों के द्वारा बाबा साहब की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने एवं पे बैक टू सोसाइटी तहत काम कर रहे है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक मंच की चारों विंगो( दिल्ली नगर निगम, शिक्षा निदेशालय,विश्वविद्यालय एवं मान्यता प्राप्त स्कूलों) के कार्यकारिणी सदस्यों का अथक प्रयासो के कारण कार्यक्रम बहुत ही,शानदार, सफल व ऐतिहासिक रहा। हंसराज कॉलेज के सभागार में कार्यक्रम कराने में विशेष योगदान विश्वविद्यालय विंग के अध्यक्ष प्रोफेसर धनीराम जी का रहा। आज के कार्यक्रम में सुनीता केम, संगीता सिंह जी, संतोष जी, पूनम सिंह, राजेंद्र प्रसाद जी, अनिल कुमार जी,आर के मीणा जी, कन्हैया लाल भारती जी, सतीश चालिया जी,राजमोहन जी, देवेंद्र कुमार जी,राहुल गौतम,सतीश धानिया, रंजीत प्रसाद जी, सत्य प्रकाश जी, चौधरी श्यामवीर सिंह जी, प्रमोद कुमार जी, राजू मीणा जी, वनवारी लाल वर्मा जी ,शिवलाल अहारी जी, के एल मीणा जी, मोनू कुमार जी, मोहित कुमार जी, तेज बहादुर जी, सुरेंद्र चेतीवाल जी, भूपेंद्र कुमार जी,मुन्ना लाल , किशन लाल मीना जी ,ओमपाल जी, सहायता प्राप्त विंग से विपिन कटारिया जी ,अनिल अनन्त जी आदि शिक्षक मंच के पदाधिकारीयों का आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान रहा।
***********
(लेख)द्वारा
समय सिंह जाटव जौल
संयोजक
संयुक्त अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक मंच शिक्षा निदेशालय दिल्ली।
JOINT SC/ST TEACHER’S FRONT DIRECTORATE OF EDUCATION DELHI.