Joint SC/ST Teachers Front Delhi

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग में JOINT SC/ST TEACHERS FRONT DELHI के पदाधिकारियों की आरक्षण में क्रीमी लेयर और उप वर्गीकरण के मामले को लेकर उच्च स्तरीय बैठक

दिल्ली के अनुसूचित जाति/ जनजाति शिक्षकों की 41 साल से संघर्षरत प्राथमिक से विश्वविद्यालय स्तर तक की एकमात्र यूनियन “संयुक्त अनुसूचित जाति/जनजाति शिक्षक मंच दिल्ली (JOINT SC/ST TEACHERS FRONT DELHI) के पदाधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के माननीय चेयरमैन साहब श्री किशोर मकवाना के साथ हुई.शिक्षक मंच के संस्थापक एंड सुप्रीमो दादा एनपीपीएस रामकिशन पूनिया की सलाह पर यूनियन का एक विशाल प्रतिनिधि मंडल राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग और राष्ट्रीय जनजाति आयोग में गया जिसका नेतृत्व शिक्षक मंच की केंद्रीय चेयरमैन ( प्राथमिक से विश्वविद्यालय स्तर तक–9873944026) श्रीमती सविता कादियान पंवार ने किया।माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के आरक्षण का उप वर्गीकरण व इसमें भी क्रीमीलेयर लागू करने के फैसले को निरस्त करने हेतु संविधान संशोधन लाने व SC/ST आरक्षण को संविधान की 9 वीं अनुसूची में शामिल करने के संदर्भ में कल शाम( 28 जुलाई,2024) को संयुक्त अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक मंच दिल्ली की केंदीय चेयरमैन सविता कादियान पंवार के नेतृत्व में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन माननीय किशोर मकवाना जी को एवं श्री रामकेश मीना जी (वरिष्ठ उपाध्यक्ष) के नेतृत्व में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के चेयरमैन माननीय अंतर सिंह आर्य जी को ज्ञापन सौंपा।

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग में यूनियन की केंद्रीय चेयरमैन श्रीमती सविता जी द्वारा हर विषय पर जोरदार ढंग से अपना पक्ष रखा गया.
आज की मीटिंग में श्री समय सिंह जाटव जौल (संयोजक ) राजेंद्र प्रसाद (महासचिव) सुनीता केम (अध्यक्ष) संगीता सिंह (कार्यकारी अध्यक्ष) रामकेश मीना जी (वरिष्ठ उपाध्यक्ष) पूनम जी (केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य) मोहित कुमार(प्रचार सचिव), मोनू कुमार (जिला साउथ ईस्ट कोऑर्डिनेटर) दिल्ली नगर निगम विंग से चौधरी श्यामवीर सिंह (चेयरमैन) सत्य प्रकाश जी (अध्यक्ष निगम विंग) मोहिंद्र जी व शुभलता जी आदि की उपस्थिति रही। शिक्षकों की विद्यालय एवं विभाग संबंधी कई शिकायतों पर विस्तार से चर्चा हुई।
माननीय चेयरमैन साहब से शिक्षक मंच के पदाधिकारियों ने अनुसूचित जातियों/ जनजातियों के आरक्षण में क्रिमी लेयर और आरक्षण में उप वर्गीकरण के मामले पर बहुत ही विस्तार से चर्चा करने के बाद एक विशेष ज्ञापन दिया.आयोग भी इस मामले को लेकर बहुत ही चिन्तित दिखाई दिया.

इसके बाद दिल्ली नगर निगम शिक्षा विभाग और शिक्षा निदेशालय से संबंधित अनेक विषयों पर चर्चा की गई. माननीय चेयरमैन साहब से मांग की गई कि आयोग ने दिल्ली नगर निगम के कमिश्नर और दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी को आयोग में तलब करके निगम शिक्षा विभाग के संदर्भ में जो निर्देश जारी कर रखे हैं उन्हें तुरंत लागू कराया जाए और 22 फरवरी 2024 को निगम कमिश्नर को आयोग में तलब किया गया था तो वह नहीं आए थे तो निगम कमिश्नर को तुरंत आयोग तलब करके निगम शिक्षा विभाग में आरक्षण घोटाले की जांच कराई जाए.आयोग शीघ्र ही निगम कमिश्नर को तलब करेगा।
शिक्षक मंच के संरक्षक श्री कप्तान सिंह रंगा ने श्रीमती सविता जी द्वारा आयोग में जोरदार पक्ष रखने पर विशेष बधाई दी है.
जारी कर्ता
आर के मीणा (संयुक्त सचिव )
राहुल गौतम (कोषाध्यक्ष)
के एल भारती (उपाध्यक्ष)
सतीश चालिया (उपाध्यक्ष)
बनी सिंह मीणा (एसटी प्रभारी)
रणजीत प्रसाद (महासचिव निगम विंग)