कल संयुक्त अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक मंच की केंद्रीय चेयरमैन सविता कादयान पवार जी के नेतृत्व में माननीय शिक्षा निदेशक महोदय से शिक्षको के मुद्दों को लेकर एक शिष्टाचार मुलाकात हुई, जिसमें माननीय निदेशक हिमांशु गुप्ता जी के सामने निम्न मुद्दों को रखा गया,

सन 2019 व 20 में दिल्ली नगर निगम से पदोन्नत शिक्षकों कि अभी तक सीनियरिटी लिस्ट नहीं बनी गई है बनाई गई है। इस मामले में माननीय शिक्षा निदेशक महोदय ने आश्वासन दिया कि जल्दी ही संयुक्त निदेशक के संज्ञान में लाकर सीनियरिटी लिस्ट तैयार की जाएगी।इसके अलावा कई विद्यालयों में शिक्षकों के साथ व्यक्तिगत दुर्व्यवहार एवं अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई।

इसके बाद यूनियन के प्रतिनिधिमंडल की राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति आयोग की सदस्य श्रीमती अंजू बाला जी से शिक्षकों की समस्या से संबंधित मुद्दों पर मुलाकात हुई।

विद्यालयों में शिक्षकों के साथ भेदभाव किया जाता है एवं स्थानांतरण पॉलिसी में भी भेदभाव किया गया है। और भी कई मुद्दों पर भी माननीया अंजू बाला जी (सदस्य राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग)से गंभीर चर्चा हुई। जिनका जल्दी समाधान करवाने का आश्वासन दिया। यूनियन के प्रतिनिधिमंडल में कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती संगीता सिंह जी,जिला दक्षिण पूर्व से मोनू कुमार जी आदि शिक्षको की उपस्थिति थी।