Joint SC/ST Teachers Front Delhi

शिक्षक मंच की केंद्रीय कार्यकारिणी की वार्षिक समीक्षा बैठक संपन्न

संयुक्त अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक मंच शिक्षा निदेशालय दिल्ली की केंद्रीय कार्यकारिणी की वार्षिक बैठक केन्द्रीय चेयरमैन “सविता कादियान पंवार” के नेतृत्व में और संयोजक “समय सिंह जौंल” के संचालन में ताल कटोरा स्टेडियम में आयोजित की गई। इस वार्षिक मीटिंग में निम्न बिंदुओं पर चर्चा हुई


1.शिक्षक मंच का विस्तार करते हुए हर जिला स्तर पर जिला कार्यकारिणी गठित की जाएगी।
2.शिक्षकों को ज्यादा से ज्यादा शिक्षक मंच से जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान ऑफ़ लाइन भी चलाया जाएगा। शिक्षकों से इच्छानुसार सहयोग राशि लेकर सदस्यता ग्रहण कराई जायेगी।
3.प्रत्येक माह केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक की जाएगी,जिसमे प्रत्येक कार्यकारिणी सदस्य को उपस्थित होना अनिवार्य है।


4.शिक्षक मंच द्वारा शिक्षक हित, छात्र हित,समाज हित में किए जा रहे कार्यो को सोशल मीडिया के द्वारा प्रचार प्रसार किया जाएगा,जिससे मंच की गतिविधि प्रत्येक शिक्षक तक पहुंच सकें और शिक्षकों में मंच के प्रति विश्वास पैदा हो।


5.सभी शिक्षक व कार्यकारिणी सदस्यों को सीसीई नियमों को जानकारी के लिए कार्यशाला आयोजित की जाएगी,जिससे वे अपने अधिकार एवम नियम जान सकें।
6. विधालयों में जाकर शिक्षकों की समस्याओं को सुना जाएगा और एक सार्थक संवाद स्थापित किया जाएगा।
7. केंद्रीय चेयरमैन सविता कादियान पंवार ने शिक्षक मंच की वार्षिक उपलब्धि को विस्तार से सभी को बताया।
8. मुख्य सलाहकार श्री अनिल कुमार ने शिक्षकों की प्रोफेशनल ग्रोथ को बढ़ाने पर जोर दिया।
9 संयोजक समय सिंह जौंल ने महापुरूषों की जयंती एवं विचारों को छात्रों और समाज में फैलाने का सुझाव दिया।
10.इस वर्ष की सबसे बड़ी उपलब्धि ये रही कि पदोन्नति सूची में रोस्टर अनुसार संविधानिक आरक्षण के अनुसार शिक्षकों को शिक्षक मंच के प्रयास और दबाव के कारण पदोन्नती मिली। शिक्षक मंच के प्रयास और दबाव से रोस्टर भी विभाग ने साइट पर अपलोड किया।
आज की केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष संगीता सिंह जी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकेश मीणा जी,महासचिव राजेन्द्र प्रसाद जी, एस टी प्रभारी बनी सिंह मीणा जी, उपाध्यक्ष सतीश चालिया जी, संयुक्त सचिव आर के मीणा जी, उपाध्यक्ष राज मोहनजी,सचिव राम खिलाडी जी,प्रचार सचिव मोहित जी,मुन्ना लाल चौहान जी,अशोक कुमार जी,देवेंद्र जी,शिवलाल अहारी जी,राजू मीणा जी, बी एल वर्मा जी,जगदीश जी, एडवोकेट मनदीप जी सभी ने अपने महत्त्वपूर्ण और उपयोगी विचार रखें।
मंच द्वारा पूरे वर्ष में किए गए कार्यों की समीक्षा कर सभी के विचार व सुझाव लिए गये।
***********
जारी कर्ता
सुनीता केम (अध्यक्ष)
राजेन्द्र प्रसाद (महासचिव)
कन्हैया लाल भारती (उपाध्यक्ष)
संयुक्त अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक मंच शिक्षा निदेशालय दिल्ली। JOINT SC ST TEACHERS FRONT DELHI.
कार्यालय पता:- कमरा नंबर 3 पुराना सचिवालय शिक्षा निदेशालय दिल्ली 110054