आज दिनांक 25 फरवरी 2024 रविवार को यूनियन के कार्यालय दिल्ली नगर निगम रोहिणी में गुरु रवि दास जयंती का कार्यक्रम धूम धाम से बनाया गया। मंच की चेयरमैन साहिबा सविता कादियान पंवार जी ने गुरु जी के आदर्शों पर चलने के लिए शिक्षक समाज को आह्वाहन किया और महासचिव राजेंद्र प्रसाद जी ने बताया कि गुरु जी कहा है कि मन चंगा तो कठौती में गंगा अर्थात किसी व्यक्ति का मन शुद्ध है और नियत शुद्ध है तो उसका हर कार्य पूर्ण होगा।
कार्यक्रम में दिल्ली नगर निगम विंग के महासचिव श्री रणजीत प्रसाद जी ,निगम विंग के अध्यक्ष सत्यप्रकाश ,सुनील कुमार अशोक जी व श्री मती जया पंवार जी ने भी अपने विचार रखे। मंच के कोषाध्यक्ष श्री राहुल गौतम जी , उपाध्यक्ष श्री सतीश चालिया जी , सचिव श्री सतीश धानिया जी , वरिष्ट साथी श्री राजमोहन जी और सभी उपस्थित सदस्यों ने गुरु जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

आज श्रीमती पूनम सिंह जी का भी टीम में सम्मिलित होने पर स्वागत किया गया। तत्पश्चात अंबेडकर जयंती के आयोजन के उपलक्ष्य में सभी उपस्थित सदस्यों ने अपने विचार प्रस्तुत किए।