संयुक्त अनुसूचित जाति /जनजाति शिक्षक मंच दिल्ली व PSKB शिक्षक यूनियन दिल्ली (प्राथमिक से विश्वविद्यालय स्तर तक)
JOINT SC/ST TEACHER’S FRONT DELHI का 41 वां स्थापना दिवस “शहीद संजीव दहिया सर्वोदय विद्यालय (दिल्ली सरकार) सेक्टर 9 रोहिणी,दिल्ली के विशाल सभागार में शिक्षक मंच के संस्थापक एवं सुप्रीमो रामकिशन पूनिया जी की अध्यक्षता में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। स्थापना दिवस के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मुक्तमय मंडल एडिशनल डायरेक्टर शिक्षा,दिल्ली नगर निगम एवं विशिष्ट अतिथि श्री संजय सुभाष जी, डीडीई एग्जाम हेडक्वार्टर शिक्षा निदेशालय रहे।सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके की गई। कार्यक्रम का संचालन श्री राहुल गौतम जी ने किया।

स्थापना दिवस के साथ-साथ एक और बहुत ही बड़ी खुशी थी कि मंच की केंद्रीय चेयरमैन सविता कादियान पंवार जी का 50 वां जन्मदिन था एवं मंच के संस्थापक एवं सुप्रीमो श्री रामकिशन पूनिया जी का 67 वां जन्मदिन भी था। दोनों का ही जन्मदिन और यूनियन का स्थापना दिवस एक ही दिन 11 जुलाई को होता है. दोनों ने केक काटकर अपना जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ सभी के साथ मनाया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम वक्ताओं में श्री समय सिंह जी (संयोजक शिक्षा निदेशालय) ने अपनी कविता के माध्यम से समारोह में समा बांध दिया और सभागार में तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सभी ने कविता का आनंद उठाया।

संगीता सिंह जी ने भी पूनिया जी के सम्मान में एक कविता का वाचन किया। सुनीता कैम जी ने शेर और शायरी के द्वारा सब में जोश भर दिया। दिल्ली नगर निगम विंग के महासचिव श्री रंजीत प्रसाद जी की ओजपूर्ण वाणी ने यूनियन की कार्यशैली को विस्तार से बताया और सभी को शिक्षक मंच से जुड़ने की अपील की। शिक्षा निदेशालय विंग के महासचिव श्री राजेंद्र प्रसाद जी ने शिक्षा निदेशालय में शिक्षक हितों के लिए यूनियन के द्वारा किए जाने वाले कार्यों को विस्तार से बताया। माननीय पूनिया जी ने यूनियन के संघर्षशील इतिहास को सबके सामने बताया और मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम की मुख्य बिंदु केंद्रीय चेयरमैन श्रीमती सविता कादियान पंवार जी ने मंच में अपने शुरुआत से अब तक के अनुभव साझा किये और शिक्षक हितों ,सामाजिक हितों के लिए यूनियन द्वारा किए जा रहे कार्यों को सबके सामने रखा और जन्मदिन पर बधाई देने वाले सभी शिक्षकों को सविता जी द्वारा धन्यवाद दिया। इस मौके पर सविता कादियान पंवार जी के पति द्वारा उनके जन्मदिन पर एक विशेष तोहफा BREZZAकार गिफ्ट की गई। दिल्ली विश्वविद्यालय विंग के अध्यक्ष डॉ धनीराम जी को विश्वविद्यालय में डीन ऑफ स्टूडेंट बनने पर सभी ने बधाई दी और उनका स्वागत सत्कार किया। कार्यक्रम के अंत में श्री संजय सुभाष जी डीडीई एग्जाम हेडक्वार्टर शिक्षा निदेशालय ने शिक्षक हितों के लिए सदैव तैयार रहने एवं गीत के माध्यम से समा बांध दिया और विशिष्ट अतिथि मुक्तमय मंडल जी,एडिशनल डायरेक्टर शिक्षा,दिल्ली नगर ने भी शिक्षकों को संबोधित किया। आज के कार्यक्रम में श्री सत्य प्रकाश जी, सतीश चालिया जी, चौ.श्यामवीर सिंह जी, प्रमोद कुमार जी, सुनील अशोक जी, कवि योगाचार्य सुरेश कनक वंशी, यादराम जय पंवार,संतोष राणा,राजेश सिंघल, के एल भारती जी, रामकेश मीना जी, देवेंद्र कुमार जी,मोहित कुमार जी, मोनू कुमार, तेज बहादुर, आर के मीणा, राजू मीणा, बनवारी लाल वर्मा, डॉ अनिल कुमार,अशोक कुमार तंवर,सूरजपाल सिंह जी,पूनम सिंह जी,संतोष राठी जी,के एल मीणा, परशुराम गौतम,डाॅ.राखी पूनिया,रेखा पूनिया (पुत्री श्री राम किशन पूनिया-TGT) आदि सैकड़ो शिक्षकों एवं प्रधानाचार्य की उपस्थिति रही। इस विशेष मौके पर बरवाला पंचायत 360 ने मंच की केंद्रीय चेयरमैन सविता कादियान पंवार जी को पगड़ी पहनाकर जन्मदिन पर विशेष तौहफा दिया। यह एक ऐतिहासिक और यादगार पल था। बरवाला पंचायत ने प्रगतिशील विचारों की एक मिसाल कायम की। शिक्षक मंच के संरक्षक श्री कप्तान सिंह रंगा, शिक्षक मंच की शिक्षा निदेशालय विंग के प्रथम अध्यक्ष (DDE से सेवानिवृत्ति) श्री बलदेव सिंह और शिक्षक मंच के संस्थापक और सुप्रीमो श्री एनपीपीएस रामकिशन पूनिया ने श्रीमती सविता कादियान पंवार के संघर्ष को देखते हुए उन्हें नोटों की माला से लाद दिया.बरवाला पंचायत-360 की ओर से सर कपिल देव कटारिया जी ने भी अपनी पूरी पंचायत टीम के साथ (सर्व श्री राजेंद्र सिंह जंगाला,धन सिंह धानिया,दयाचंद थानेदार, बिजेंद्र कुमार निर्वाल) इस कार्यक्रम में शिरकत की।
कार्यक्रम के पश्चात बहुत ही लजीज खाने की व्यवस्था की गई थी. सभी ने खाने का खूब लुफ्त उठाया।
श्रीमती जया पवार ने दिल्ली नगर निगम विंग के कार्यालय के लिए अपनी तरफ से एक अलमारी भेंट की.
************
जारी कर्ता
राजेन्द्र प्रसाद (महासचिव-शिक्षा निदेशालय विंग)
रणजीत प्रसाद (महासचिव-दिल्ली नगर निगम विंग-9312389324)
संयुक्त अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक मंच दिल्ली (रजिस्टर्ड एवं मान्यता प्राप्त)
(प्राथमिक से विश्वविद्यालय स्तर तक)
JOINT SC/ST TEACHER’S FRONT DELHI.