दिल्ली नगर निगम में प्रिंसिपल के पद पर हुई पदोन्नति को लेकर अनेक शिक्षकों में कई तरह से रोष व्याप्त था और शिक्षक लगातार इस यूनियन से संपर्क कर रहे थे.मामले की गंभीरता को देखते हुए इस यूनियन ने जब शिक्षा विभाग का ध्यान इस ओर आकर्षित किया तो शिक्षा विभाग ने इस यूनियन के संस्थापक एंड सुप्रीमो दादा एनपीपीएस रामकिशन पूनिया के नाम पत्र जारी करके यूनियन को सिविक सेंटर में बातचीत के लिए आमंत्रित किया.

शिक्षा विभाग के लिखित निमंत्रण पर यूनियन का एक विशाल प्रतिनिधिमंडल यूनियन की केंद्रीय चेयरमैन (प्राथमिक से विश्वविद्यालय स्तर तक) श्रीमती सविता कादियान पंवार के नेतृत्व में बातचीत के लिए सिविक सेंटर में गया.इस प्रतिनिधि मंडल यूनियन की शिक्षा निदेशालय विंग के महासचिव श्री राजेंद्र प्रसाद भी थे.

शिक्षक मंच के निगम विंग के अध्यक्ष श्री सत्य प्रकाश चेयरमैन चौधरी श्यामवीर सिंह संयोजक श्री प्रमोद कुमार अन्य पदाधिकारी श्री सुनील कुमार अशोक श्री ललित धनखड आदि भी थे.प्रिंसिपल पद पर हुई पदोन्नति में कुछ कमियों की तरफ विशेष ध्यान आकर्षित किया गया क्योंकि अनेक शिक्षक इस सूची को लेकर ठग सा महसूस कर रहे थे.खास तौर से जूनियर और सीनियर का मामला काफी तूल पकड़ रहा था. शिक्षकों में इस बात को लेकर रोष था कि जब पद का नाम प्रिंसिपल है तो उसमें हेड मास्टर क्यों लिखा गया इस मामले को प्रमुखता से उठाया गया.

और भी कई विषयों को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा इस मीटिंग में हुई.
यह यूनियन शिक्षकों को विश्वास दिलाती है कि किसी भी कीमत पर शिक्षकों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा.

जारीकर्ता
जीएस रणजीत प्रसाद (महासचिव)
दिल्ली नगर निगम विंग
9312389324
“संयुक्त अनुसूचित जाति/जनजाति शिक्षक मंच दिल्ली-प्राथमिक से दिल्ली विश्वविद्यालय स्तर तक-(JOINT SC/ST TEACHERS FRONT DELHI-PRIMARY TO DELHI UNIVERSITY LEVEL)-समस्त दिल्ली के अनुसूचित जाति /जनजाति शिक्षकों की 42 साल से संघर्षरत एकमात्र यूनियन