Joint SC/ST Teachers Front Delhi

शिक्षक मंच ने आंबेडकर जयंती समारोह में शिक्षकों/छात्रों/दिव्यांजन को किया सम्मानित

दिनांक 18 अप्रैल 2025 को संयुक्त अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक मंच दिल्ली (प्राथमिक से विश्वविद्यालय स्तर तक) के द्वारा केशव पुरम क्षेत्र में स्थित डाइट के विशाल सभागार में डॉ अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में केंद्रीय चेयरमैन (प्राथमिक से विश्वविद्यालय स्तर तक) श्रीमती सविता कादियान पंवार के नेतृत्व में आयोजित किया गया। जिसमें दिल्ली नगर निगम, दिल्ली सरकार, दिल्ली विश्वविद्यालय, सहायता प्राप्त विद्यालय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों के हजारों शिक्षकों, हेैडमास्टर,प्रिंसिपल,समाज के प्रतिष्ठित प्रबुद्धजन और प्रोफेसर्स ने भाग लिया.

इस विशाल शिक्षक सम्मेलन में अनेक प्रतिभाशाली छात्रों,शिक्षकों को डॉक्टर अंबेडकर गौरव सम्मान और सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया.इसके साथ ही इस यूनियन के इतिहास में पहली बार अनेक दिव्यांग जनों को उपकरण भेंट किए गए.विशाल शिक्षक सम्मेलन में महिला शिक्षकों की भागीदारी बहुत ही जबरदस्त रही.
SCERT के जॉइंट डायरेक्टर डाॅ. नाहर सिंह,डायट की प्रिंसिपल डॉ नंदिता देव जी, प्रशांत कुमार जी (जज रोहिणी सेशन कोर्ट),बरवाला पंचायत 360 के महासचिव सर कपिल देव कटारिया,इस यूनियन के संरक्षक श्री कप्तान सिंह रंगा,श्री राम निवास और निगम विंग के अध्यक्ष श्री सत्य प्रकाश और विश्वविद्यालय विंग के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ धनीराम शिक्षा निदेशालय विंग से के एल भारती जी, आदि ने अपने प्रभावशाली विचारों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए.इस यूनियन के संस्थापक एंड सुप्रीमो दादा एनपीपीएस रामकिशन पूनिया ने जब यूनियन का लगभग 42 साल का क्रांतिकारी इतिहास बताया तो सभी ने दांतों तले उंगली दबा ली.

यह विशाल शिक्षक सम्मेलन यूनियन की शिक्षा निदेशालय विंग के संयोजक श्री समय सिंह जौल के संचालन में और शिक्षा निदेशालय विंग के महासचिव श्री राजेंद्र प्रसाद और नगर निगम विंग के महासचिव श्री जी एस रंजीत प्रसाद, की देखरेख में बहुत ही सफलतापूर्वक आयोजित हुआ.
दिल्ली नगर निगम,शिक्षा निदेशालय दिल्ली विश्वविद्यालय में कार्यरत अनेक पदाधिकारियों जैसे श्रीमती सुनीता केम,श्रीमती संगीता सिंह, पूनम जी, संतोष जी,राहुल गौतम,केएल भारती,सतीश धानिया,रामकेश मीणा,अशोक कुमार तंवर,सतीश चालिया , मोहित कुमार,मुन्ना लाल चौहान, प्रभु दयाल ,के के कुंद्रा ,तेज बहादुर, राजेश मीणा, सुरेंद्र चेतीवाल, किशन लाल मीणा, प्रमोद कुमार बिजेंदर राम,चौधरी श्यामवीर सिंह,रामकिशन भारती,जगदीश प्रसाद मालवीय, ललित धनखड़ सुनील कुमार अशोक जया पंवार,संतोष राणा आदि ने बहुत ही लगन और मेहनत से इस विशाल शिक्षक सम्मेलन को ऐतिहासिक बना दिया.

इसके साथ ही दिल्ली के हजारों अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षकों ने दिन-रात मेहनत करके बाबा साहब की जयंती के उपलक्ष में आयोजित इस विशाल सम्मेलन में हर प्रकार से अपना सहयोग दिया जिससे दिल्ली में ही नहीं बल्कि उत्तरी भारत में इस यूनियन के नाम का डंका बज रहा है. कार्यक्रम में बहुजन गायक शशि भूषण द्वारा बाबा साहब अंबेडकर के अमूल्य योगदान पर शानदार गीत की प्रस्तुति दी। महिला मंडल द्वारा भीम वंदना के द्वारा बाबा साहब अंबेडकर को नमन किया। शिक्षक मंच के द्वारा दिव्यांगजन को भेंट किए गए उपकरणों से उनके चेहरों पर खुशी का भाव झलका। शिक्षक मंच भी समाज के प्रतिष्ठित प्रबुद्धजनो,शिक्षकों ,छात्रों,दिव्यांजनो को सम्मानित करने पर गौरवान्वित महसूस करता है। यह मंच हर वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान देने वाले शिक्षकों व प्रतिभाशाली छात्रों को बाबा साहब अंबेडकर गौरव सम्मान से सम्मानित करता है। मंच संचालन में समय सिंह जौल (संयोजक) ने बाबा साहब अंबेडकर के योगदान पर कविता, शेर शायरी से समा बांध दिया। सभागार में उपस्थिति लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से समारोह का आनंद लिया। इस सम्मान समारोह में सभी वर्गों के शिक्षक और छात्रों को सम्मानित किया गया।


जारीकर्ता
राजेंद्र प्रसाद (महासचिव-शिक्षा निदेशालय विंग)
जीएस रंजीत प्रसाद (महासचिव दिल्ली नगर निगम विंग)
9312389324
“संयुक्त अनुसूचित जाति/जनजाति शिक्षक मंच दिल्ली” (प्राथमिक से विश्वविद्यालय स्तर तक- पंजीकृत एवं मान्यता प्राप्त)-JOINT SC/ST TEACHERS FRONT DELHI-PRIMARY TO UNIVERSITY LEVEL-REGD.& RECOG.— समस्त दिल्ली के SC/ST TEACHERS की लगभग 42 साल से संघर्षरत एकमात्र यूनियन