Joint SC/ST Teachers Front Delhi

संयुक्त अनुसूचित जाति/जनजाति शिक्षक मंच दिल्ली (प्राथमिक से विश्वविद्यालय स्तर तक) ने आज बाबा साहब डॉक्टर बी आर अंबेडकर की 133वीं जयंती के उपलक्ष में आज दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित हंसराज कॉलेज के सभागार में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर गौरव सम्मान समारोह का आयोजन संयुक्त अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक मंच की केन्द्रीय चैयरमेन सविता कादियान पंवार जी के नेतृत्व में व संस्थापक एवं सुप्रीमो रामकिशन पूनिया जी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। आज के इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, भारत सरकार के चेयरमैन “माननीय किशोर मकवाना जी” एवं विशिष्ट अतिथि, “श्री नाहर सिंह जी”( संयुक्त निदेशक SCERT) रहे।आज के कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मंच की केंद्रीय चेयरमैन सविता कादियान पंवार एवं शिक्षा निदेशालय विंग के संयोजक श्री समय सिंह जाटव जौल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली शिक्षा निदेशालय मुख्यालय में श्री संजय सुभाष जी ( डीडीई) ,कई प्रिंसिपल, व निगम से अनेकों DDE, शिक्षक मंच के संरक्षक कप्तान सिंह रंगा जी ने शिरकत की। सानिध्य श्रीमती रमा शर्मा प्रिंसिपल हंसराज कॉलेज का रहा। हजारों शिक्षकों ने बड़े जोश और उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में बहुजन गायक शशि भूषण जी द्वारा बाबा साहब के संघर्ष पर आधारित कई गीतों की प्रस्तुति दी, साथ ही छोटे-छोटे बच्चों ने बाबा साहब के जीवन से संबंधित नाटक प्रस्तुत किए। डॉक्टर अंबेडकर गौरव सम्मान समारोह में 100 शिक्षक/प्रोफेसर एवं छात्र/छात्राओं को “डॉक्टर अंबेडकर गौरव सम्मान” से विभूषित किया गया। इस सम्मान को प्राप्त करने वाले वे छात्र/छात्राएं रहे, जिन्होंने सत्र 2022-23 में कक्षा दसवीं व 12वीं में 80प्रतिशत अंक प्राप्त किए एवं खेल,संगीत या अन्य विशेष क्षेत्र में उपलब्धि हासिल की है।


जिन शिक्षकों के द्वारा बाबा साहब की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने एवं पे बैक टू सोसाइटी तहत काम कर रहे है उनको भी “डॉक्टर अंबेडकर गौरव सम्मान” से विभूषित किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली नहीं अपितु देश के कई प्रदेशों के शिक्षक व छात्र-छात्राओं ने डॉ आंबेडकर गौरव सम्मान प्राप्त किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक मंच की चारों विंगो( दिल्ली नगर निगम, शिक्षा निदेशालय,विश्वविद्यालय एवं मान्यता प्राप्त स्कूलों) के कार्यकारिणी सदस्यों का अथक प्रयासो के कारण कार्यक्रम बहुत ही,शानदार, सफल व ऐतिहासिक रहा। हंसराज कॉलेज के सभागार में कार्यक्रम कराने में विशेष योगदान विश्वविद्यालय विंग के अध्यक्ष प्रोफेसर धनीराम जी का रहा। आज के कार्यक्रम में सुनीता केम, संगीता सिंह जी, संतोष जी, पूनम सिंह, राजेंद्र प्रसाद जी, अनिल कुमार जी,आर के मीणा जी, कन्हैया लाल भारती जी, सतीश चालिया जी,राजमोहन जी, देवेंद्र कुमार जी,राहुल गौतम,सतीश धानिया, रंजीत प्रसाद जी, सत्य प्रकाश जी, चौधरी श्यामवीर सिंह जी, प्रमोद कुमार जी, राजू मीणा जी, शिवलाल अहारी जी, के एल मीणा जी, मोनू कुमार जी, मोहित कुमार जी, तेज बहादुर जी, सुरेंद्र चेतीवाल जी, भूपेंद्र कुमार जी,मुन्ना लाल , किशन लाल मीना जी सहायता प्राप्त विंग से विपिन कटारिया जी ,अनिल अनन्त जी आदि शिक्षक मंच के पदाधिकारीयों का आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान रहा।
जारी कर्ता
समस्त कार्यकारिणी सदस्य
संयुक्त अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक मंच दिल्ली
( प्राथमिक से विश्वविद्यालय स्तर तक)
JOINT SC/ST TEACHERS FRONT DELHI (PRIMARY TO UNIVERSITY LEVEL)