संयुक्त अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक मंच दिल्ली (प्राथमिक से विश्वविद्यालय स्तर)के एक प्रतिनिधि मंडल ने केंद्रीय चेयरमैन सविता कादयान पवार जी के नेतृत्व में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री किशोर मकवाना जी के साथ मीटिंग की। सर्वप्रथम श्री किशोर मकवाना जी को बाबा साहब अम्बेडकर जी का मोमेंटो देकर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग भारत सरकार,के अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की शुभकामनाएं दी।

उसके बाद शिक्षक मंच के द्वारा शिक्षकों के कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर काफी विस्तार से चर्चा हुई। इसके साथ ही शिक्षक मंच द्वारा 17 अप्रैल को बाबा साहब अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में डॉक्टर अंबेडकर शिक्षक एवं छात्र गौरव सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में श्री किशोर मकवाना जी को आमंत्रित किया।

आज की मीटिंग बहुत ही सौहार्दपूर्ण रही और श्री किशोर मकवाना जी ने आश्वासन दिया कि समाज हित में शिक्षक हित में जो भी आपकी समस्याएं हो आयोग आपके लिए सदैव तत्पर है।मिलकर के सामाजिक शिक्षक हित में कार्य करेंगे।

आज की मीटिंग में उपस्थित संयोजक श्री समय सिंह जाटव जी, महासचिव श्री राजेंद्र प्रसाद जी, महासचिव नगर निगम बिग श्री रंजीत प्रसाद जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री रामकेश मीणा जी,कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती संगीता सिंह जी, प्रचार सचिव श्री मोहित कुमार जी, साउथ ईस्ट के कोऑर्डिनेटर श्री मोनू कुमार जी आदि की उपस्थिति रही।

***********
जारी कर्ता
सुनीता केम जी (अध्यक्षा निदेशालय विंग)
सत्य प्रकाश जी (अध्यक्ष निगम विंग)
चौधरी श्यामवीर जी (चैयरमैन निगम विंग)
डॉ धनीराम अंबेडकर (अध्यक्ष विश्वविधालय विंग)
संयुक्त अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक मंच दिल्ली।
JOINT SC ST TEACHERS FRONT DELHI.