Joint SC/ST Teachers Front Delhi

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के कार्यकारी चैयरमेन के साथ प्रमोशन में आरक्षण मुद्दे पर शिक्षक मंच ने की तत्काल बैठक

दिनांक 29/08/2023 को संयुक्त अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक मंच शिक्षा निदेशालय के एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय चेयरमैन सविता कादियान पंवार के नेतृत्व में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति आयोग में जाकर शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों के मामलों में एससी आयोग के कार्यकारी चेयरमैन एवं एसटी आयोग के सदस्य अनंत नायक को ज्ञापन देकर एससी एसटी शिक्षकों के संवैधानिक अधिकारों के लिए अपनी मांगों को रखा। एससी आयोग के कार्यकारी चेयरमैन को बाबा साहब का मोमेंटो एवं पटका पहनाकर स्वागत किया गया। मीटिंग में हाल ही में शिक्षा निदेशालय द्वारा टीजीटी से पीजीटी पदोन्नति की जो लिस्ट निकाली गई है उसमें बहुत ही विसंगति एवं एससी एसटी के संवैधानिक अधिकारों का हनन किया गया है। कई पोस्टों जैसे राजनीति विज्ञान में एससी एसटी के शिक्षकों को पदोन्नति नहीं दी गई है, यहां तक की कई एससी एसटी शिक्षक सीनियर होते हुए भी उनका इस लिस्ट में नाम नहीं दिया गया है। माननीय आयोग ने आश्वासन दिया कि जल्द ही दिल्ली के शिक्षा सचिव को पत्र लिखकर इस पदोन्नति प्रक्रिया पर रोक लगाई जाएगी एवं जवाब मांगा जाएगा। संतोषप्रद जबाव नहीं दिए जाने पर दिल्ली के शिक्षा सचिव एवं शिक्षा निदेशक को माननीय राष्ट्रीय आयोग में तलब किया जाएगा।इसी के साथ ही एससी आयोग के डायरेक्टर श्री कौशल कुमार जी से मुलाकात की व बाबा साहब का मोमेंटो व पटका पहना कर उनका सम्मान किया गया पदोन्नति प्रक्रिया एवं रोस्टर से संबंधित नियमों को समझा और उन्होंने भी आश्वासन दिया कि विभाग से पदोन्नति लिस्ट के बारे में जवाब तलब किया जाएगा। मीटिंग बहुत ही सकारात्मक व संतुष्टप्रद रही। निम्न बिंदुओं माननीय चैयरमेन के समक्ष रखा गया।

 

1. वर्तमान में टी.जी.टी. से पी.जी.टी. प्रमोशन 2022 की दिल्ली शिक्षा निदेशालय विभाग में की जो प्रक्रिया चल रही है उसमें टीजीटी से पीजीटी प्रमोशन में एससी/एसटी आरक्षण लागू नहीं किया जा रहा है जिसका स्पष्ट उदाहरण पीजीटी पॉलीटिकल साइंस (पुरुष) की zone of consideration की लिस्ट में देखा जा सकता है इसमें 106 सामान्य शिक्षकों की लिस्ट है इसमें जो एससी/एसटी शिक्षक हैं वो अपने सीनियरिटी नम्बर के कारण हैं, ना कि अपनी मेरिट के कारण हैं पीजीटी पॉलीटिकल साइंस (पुरुष) की केवल सामान्य शिक्षकों की लिस्ट है एससी/एसटी की कोई लिस्ट नहीं है और बड़े आश्चर्य की बात कि यह 01.01.2022 से 28.09.2022 तक के समय में और सामान्य की इतनी बड़ी लिस्ट होने के बावजूद एससी/एसटी की कोई लिस्ट नहीं है एक और आश्चर्य की बात है कि अन्य विषयो की तरह पॉलीटिकल साइंस (पुरूष) में एससी/एसटी के लिए No Vacancy भी नहीं लिखा हुआ। एससी/एसटी की ना तो लिस्ट है ना ही NoVacancy लिखा है इस तरह कुछ भी स्पष्ट नहीं है इसलिए टीजीटी से पीजीटी प्रमोशन 2022 की प्रक्रिया में रोस्टर को लेकर एससी/एसटी आरक्षण पूर्ण रुप से लागू करवाए , ताकि अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के शिक्षकों को इसका समुचित लाभ मिल सके।

2. टी.जी.टी. से पी.जी.टी. पद्दोन्नति में एस.सी./एस.टी. आरक्षण के 5 वर्ष (2016-2017, 2017-2018, 2018, 2019, 2020) के बैकलॉग को पूरा भरवाने के संदर्भ मे भी पिछले पांच सालों में जो टीजीटी से पीजीटी पद्दोन्नति हुई हैं उनमें एससी/एसटी को प्रमोशन में आरक्षण नहीं दिया गया है प्रमोशन में आरक्षण कभी समाप्त नहीं हुआ था और ना ही अभी हुआ है सुप्रीम कोर्ट में केस लंबित है DOPT ने आर्डर (12/04/2022) निकाला है कि प्रमोशन में आरक्षण दिया जाए। दिल्ली सरकार ने भी आर्डर(05/05/2022) निकाला है कि प्रमोशन में आरक्षण दिया जाए। जबकि 2016-17, 2017-18, 2018, 2019, 2020 में टीजीटी से पीजीटी प्रमोशन में एससी/एसटी को एक भी सीट में किसी भी विषय में किसी भी प्रकार का आरक्षण नहीं मिला इसका उदाहरण स्वरूप पी.जी.टी. पॉलीटिकल साइंस (पुरुष) की लिस्ट में देख सकते हैं कि इन 5 वर्षा में एक भी सीट पर एससी/एसटी को प्रमोशन में आरक्षण नहीं दिया गया ।पीजीटी पॉलीटिकल साइंस (पुरुष) की ही तरह किसी भी विषय में किसी भी एससी/एसटी को प्रमोशन में आरक्षण नहीं मिला है जिन एससी/एसटी टीचर्स का प्रमोशन हुआ है उनका प्रमोशन अपनी सीनियरिटी नंबर के हिसाब से अपनी ऑन मेरिट के कारण हुआ है एससी/एसटी प्रमोशन में आरक्षण के कारण नहीं हुआ। पिछले पांच वर्षों का बैकलॉक पूरा करवाया जाये।

3. तीसरा महत्वपूर्ण मुद्दा कि सिनोयलटी के मुताबिक भी आन मेरिट जिन sc/st शिक्षकों का नाम प्रमोशन लिस्ट में आना चाहिए वो भी नहीं आए जबकि उन्हें जूनियर शिक्षकों के नाम लिस्ट में हैं ।यह सरासर Sc/St शिक्षकों के संवैधानिक हितों पर कुठाराघात है।
मीटिंग में उपस्थित श्री समय सिंह जौंल (संयोजक) श्री राजेंद्र प्रसाद (महासचिव), मुख्य सलाहकार अनिल कुमार जी,श्रीमती संगीता सिंह (कार्यकारी अध्यक्ष), श्री सतीश चालिया जी (उपाध्यक्ष), श्री राम खिलाड़ी मीणा जी (संगठन सचिव) राजेंद्र कुमार मीणा जी, मुनेश कुमार मीणा जी, राम सिंह मीणा जी,राजू मीना जी ,प्रकाश मीना जी आदि की उपस्थिति रही।
जारी कर्ता
सुनिता केम (अध्यक्ष)
रामकेश मीणा (वरिष्ठ उपाध्यक्ष)
राजमोहन (उपाध्यक्ष)
कन्हैया लाल भारती (उपाध्यक्ष)
राहुल गौतम (कोषाध्यक्ष)
बनी सिंह मीना (एसटी प्रभारी)