प्रिंसिपल पद पर हुई पदोन्नति के मामले को लेकर शिक्षक यूनियन की सिविक सेंटर में उच्च स्तरीय मीटिंग.शिक्षकों के साथ किसी भी कीमत पर अन्याय नहीं होने दिया जाएगा-दादा

प्रिंसिपल पद पर हुई पदोन्नति के मामले को लेकर शिक्षक यूनियन की सिविक सेंटर में उच्च स्तरीय मीटिंग.शिक्षकों के साथ किसी भी कीमत पर अन्याय नहीं होने दिया जाएगा-दादा दिल्ली नगर निगम में प्रिंसिपल के पद पर हुई पदोन्नति को लेकर अनेक शिक्षकों में कई तरह से रोष व्याप्त था और शिक्षक लगातार इस यूनियन से संपर्क कर रहे थे.मामले की गंभीरता को देखते हुए इस यूनियन ने जब शिक्षा विभाग का ध्यान इस ओर आकर्षित किया तो शिक्षा विभाग ने इस यूनियन के संस्थापक एंड सुप्रीमो दादा एनपीपीएस रामकिशन पूनिया के नाम पत्र जारी करके यूनियन को सिविक सेंटर में बातचीत के लिए आमंत्रित किया. शिक्षा विभाग के लिखित निमंत्रण पर यूनियन का एक विशाल प्रतिनिधिमंडल यूनियन की केंद्रीय चेयरमैन (प्राथमिक से विश्वविद्यालय स्तर तक) श्रीमती सविता कादियान पंवार के नेतृत्व में बातचीत के लिए सिविक सेंटर में गया.इस प्रतिनिधि मंडल यूनियन की शिक्षा निदेशालय विंग के महासचिव श्री राजेंद्र प्रसाद भी थे. शिक्षक मंच के निगम विंग के अध्यक्ष श्री सत्य प्रकाश चेयरमैन चौधरी श्यामवीर सिंह संयोजक श्री प्रमोद कुमार अन्य पदाधिकारी श्री सुनील कुमार अशोक श्री ललित धनखड आदि भी थे.प्रिंसिपल पद पर हुई पदोन्नति में कुछ कमियों की तरफ विशेष ध्यान आकर्षित किया गया क्योंकि अनेक शिक्षक इस सूची को लेकर ठग सा महसूस कर रहे थे.खास तौर से जूनियर और सीनियर का मामला काफी तूल पकड़ रहा था. शिक्षकों में इस बात को लेकर रोष था कि जब पद का नाम प्रिंसिपल है तो उसमें हेड मास्टर क्यों लिखा गया इस मामले को प्रमुखता से उठाया गया. और भी कई विषयों को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा इस मीटिंग में हुई. यह यूनियन शिक्षकों को विश्वास दिलाती है कि किसी भी कीमत पर शिक्षकों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा. जारीकर्ता जीएस रणजीत प्रसाद (महासचिव) दिल्ली नगर निगम विंग 9312389324 “संयुक्त अनुसूचित जाति/जनजाति शिक्षक मंच दिल्ली-प्राथमिक से दिल्ली विश्वविद्यालय स्तर तक-(JOINT SC/ST TEACHERS FRONT DELHI-PRIMARY TO DELHI UNIVERSITY LEVEL)-समस्त दिल्ली के अनुसूचित जाति /जनजाति शिक्षकों की 42 साल से संघर्षरत एकमात्र यूनियन
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग में JOINT SC/ST TEACHERS FRONT DELHI के पदाधिकारियों की आरक्षण में क्रीमी लेयर और उप वर्गीकरण के मामले को लेकर उच्च स्तरीय बैठक

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग में JOINT SC/ST TEACHERS FRONT DELHI के पदाधिकारियों की आरक्षण में क्रीमी लेयर और उप वर्गीकरण के मामले को लेकर उच्च स्तरीय बैठक दिल्ली के अनुसूचित जाति/ जनजाति शिक्षकों की 41 साल से संघर्षरत प्राथमिक से विश्वविद्यालय स्तर तक की एकमात्र यूनियन “संयुक्त अनुसूचित जाति/जनजाति शिक्षक मंच दिल्ली (JOINT SC/ST TEACHERS FRONT DELHI) के पदाधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के माननीय चेयरमैन साहब श्री किशोर मकवाना के साथ हुई.शिक्षक मंच के संस्थापक एंड सुप्रीमो दादा एनपीपीएस रामकिशन पूनिया की सलाह पर यूनियन का एक विशाल प्रतिनिधि मंडल राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग और राष्ट्रीय जनजाति आयोग में गया जिसका नेतृत्व शिक्षक मंच की केंद्रीय चेयरमैन ( प्राथमिक से विश्वविद्यालय स्तर तक–9873944026) श्रीमती सविता कादियान पंवार ने किया।माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के आरक्षण का उप वर्गीकरण व इसमें भी क्रीमीलेयर लागू करने के फैसले को निरस्त करने हेतु संविधान संशोधन लाने व SC/ST आरक्षण को संविधान की 9 वीं अनुसूची में शामिल करने के संदर्भ में कल शाम( 28 जुलाई,2024) को संयुक्त अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक मंच दिल्ली की केंदीय चेयरमैन सविता कादियान पंवार के नेतृत्व में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन माननीय किशोर मकवाना जी को एवं श्री रामकेश मीना जी (वरिष्ठ उपाध्यक्ष) के नेतृत्व में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के चेयरमैन माननीय अंतर सिंह आर्य जी को ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग में यूनियन की केंद्रीय चेयरमैन श्रीमती सविता जी द्वारा हर विषय पर जोरदार ढंग से अपना पक्ष रखा गया. आज की मीटिंग में श्री समय सिंह जाटव जौल (संयोजक ) राजेंद्र प्रसाद (महासचिव) सुनीता केम (अध्यक्ष) संगीता सिंह (कार्यकारी अध्यक्ष) रामकेश मीना जी (वरिष्ठ उपाध्यक्ष) पूनम जी (केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य) मोहित कुमार(प्रचार सचिव), मोनू कुमार (जिला साउथ ईस्ट कोऑर्डिनेटर) दिल्ली नगर निगम विंग से चौधरी श्यामवीर सिंह (चेयरमैन) सत्य प्रकाश जी (अध्यक्ष निगम विंग) मोहिंद्र जी व शुभलता जी आदि की उपस्थिति रही। शिक्षकों की विद्यालय एवं विभाग संबंधी कई शिकायतों पर विस्तार से चर्चा हुई। माननीय चेयरमैन साहब से शिक्षक मंच के पदाधिकारियों ने अनुसूचित जातियों/ जनजातियों के आरक्षण में क्रिमी लेयर और आरक्षण में उप वर्गीकरण के मामले पर बहुत ही विस्तार से चर्चा करने के बाद एक विशेष ज्ञापन दिया.आयोग भी इस मामले को लेकर बहुत ही चिन्तित दिखाई दिया. इसके बाद दिल्ली नगर निगम शिक्षा विभाग और शिक्षा निदेशालय से संबंधित अनेक विषयों पर चर्चा की गई. माननीय चेयरमैन साहब से मांग की गई कि आयोग ने दिल्ली नगर निगम के कमिश्नर और दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी को आयोग में तलब करके निगम शिक्षा विभाग के संदर्भ में जो निर्देश जारी कर रखे हैं उन्हें तुरंत लागू कराया जाए और 22 फरवरी 2024 को निगम कमिश्नर को आयोग में तलब किया गया था तो वह नहीं आए थे तो निगम कमिश्नर को तुरंत आयोग तलब करके निगम शिक्षा विभाग में आरक्षण घोटाले की जांच कराई जाए.आयोग शीघ्र ही निगम कमिश्नर को तलब करेगा। शिक्षक मंच के संरक्षक श्री कप्तान सिंह रंगा ने श्रीमती सविता जी द्वारा आयोग में जोरदार पक्ष रखने पर विशेष बधाई दी है. जारी कर्ता आर के मीणा (संयुक्त सचिव ) राहुल गौतम (कोषाध्यक्ष) के एल भारती (उपाध्यक्ष) सतीश चालिया (उपाध्यक्ष) बनी सिंह मीणा (एसटी प्रभारी) रणजीत प्रसाद (महासचिव निगम विंग)
आज दिल्ली यूनिवर्सिटी में हजारों SC/ST TEACHERS ने रचा एक नया इतिहास

संयुक्त अनुसूचित जाति/जनजाति शिक्षक मंच दिल्ली (प्राथमिक से विश्वविद्यालय स्तर तक) ने आज बाबा साहब डॉक्टर बी आर अंबेडकर की 133वीं जयंती के उपलक्ष में आज दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित हंसराज कॉलेज के सभागार में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर गौरव सम्मान समारोह का आयोजन संयुक्त अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक मंच की केन्द्रीय चैयरमेन सविता कादियान पंवार जी के नेतृत्व में व संस्थापक एवं सुप्रीमो रामकिशन पूनिया जी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। आज के इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, भारत सरकार के चेयरमैन “माननीय किशोर मकवाना जी” एवं विशिष्ट अतिथि, “श्री नाहर सिंह जी”( संयुक्त निदेशक SCERT) रहे।आज के कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मंच की केंद्रीय चेयरमैन सविता कादियान पंवार एवं शिक्षा निदेशालय विंग के संयोजक श्री समय सिंह जाटव जौल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली शिक्षा निदेशालय मुख्यालय में श्री संजय सुभाष जी ( डीडीई) ,कई प्रिंसिपल, व निगम से अनेकों DDE, शिक्षक मंच के संरक्षक कप्तान सिंह रंगा जी ने शिरकत की। सानिध्य श्रीमती रमा शर्मा प्रिंसिपल हंसराज कॉलेज का रहा। हजारों शिक्षकों ने बड़े जोश और उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में बहुजन गायक शशि भूषण जी द्वारा बाबा साहब के संघर्ष पर आधारित कई गीतों की प्रस्तुति दी, साथ ही छोटे-छोटे बच्चों ने बाबा साहब के जीवन से संबंधित नाटक प्रस्तुत किए। डॉक्टर अंबेडकर गौरव सम्मान समारोह में 100 शिक्षक/प्रोफेसर एवं छात्र/छात्राओं को “डॉक्टर अंबेडकर गौरव सम्मान” से विभूषित किया गया। इस सम्मान को प्राप्त करने वाले वे छात्र/छात्राएं रहे, जिन्होंने सत्र 2022-23 में कक्षा दसवीं व 12वीं में 80प्रतिशत अंक प्राप्त किए एवं खेल,संगीत या अन्य विशेष क्षेत्र में उपलब्धि हासिल की है। जिन शिक्षकों के द्वारा बाबा साहब की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने एवं पे बैक टू सोसाइटी तहत काम कर रहे है उनको भी “डॉक्टर अंबेडकर गौरव सम्मान” से विभूषित किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली नहीं अपितु देश के कई प्रदेशों के शिक्षक व छात्र-छात्राओं ने डॉ आंबेडकर गौरव सम्मान प्राप्त किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक मंच की चारों विंगो( दिल्ली नगर निगम, शिक्षा निदेशालय,विश्वविद्यालय एवं मान्यता प्राप्त स्कूलों) के कार्यकारिणी सदस्यों का अथक प्रयासो के कारण कार्यक्रम बहुत ही,शानदार, सफल व ऐतिहासिक रहा। हंसराज कॉलेज के सभागार में कार्यक्रम कराने में विशेष योगदान विश्वविद्यालय विंग के अध्यक्ष प्रोफेसर धनीराम जी का रहा। आज के कार्यक्रम में सुनीता केम, संगीता सिंह जी, संतोष जी, पूनम सिंह, राजेंद्र प्रसाद जी, अनिल कुमार जी,आर के मीणा जी, कन्हैया लाल भारती जी, सतीश चालिया जी,राजमोहन जी, देवेंद्र कुमार जी,राहुल गौतम,सतीश धानिया, रंजीत प्रसाद जी, सत्य प्रकाश जी, चौधरी श्यामवीर सिंह जी, प्रमोद कुमार जी, राजू मीणा जी, शिवलाल अहारी जी, के एल मीणा जी, मोनू कुमार जी, मोहित कुमार जी, तेज बहादुर जी, सुरेंद्र चेतीवाल जी, भूपेंद्र कुमार जी,मुन्ना लाल , किशन लाल मीना जी सहायता प्राप्त विंग से विपिन कटारिया जी ,अनिल अनन्त जी आदि शिक्षक मंच के पदाधिकारीयों का आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान रहा। जारी कर्ता समस्त कार्यकारिणी सदस्य संयुक्त अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक मंच दिल्ली ( प्राथमिक से विश्वविद्यालय स्तर तक) JOINT SC/ST TEACHERS FRONT DELHI (PRIMARY TO UNIVERSITY LEVEL)
शिक्षक मंच द्वारा कई प्रदेशों के छात्रों/शिक्षकगण को “डॉ आंबेडकर गौरव सम्मान” से किया विभूषित

संयुक्त अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक मंच दिल्ली( प्राथमिक से विश्वविद्यालय स्तर तक) द्वारा,17 अप्रैल 2024 को “डॉ आंबेडकर गौरव सम्मान” समारोह का हंसराज कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय में आयोजन किया गया था। इस समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन ,श्री किशोर मकवाना जी, विशिष्ट अतिथि नाहर सिंह जी( संयुक्त निदेशक (एससीईआरटी) एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के संस्थापक एवं सुप्रीमो श्री रामकिशन पूनिया जी द्वारा की गई। इस कार्यक्रम का आयोजन सविता कादियान पंवार, केन्द्रीय चैयरमैन के नेतृत्व में एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्यों के अथक प्रयासों से किया गया।इस समारोह में सर्व समाज के शिक्षकों को शिक्षक मंच ने डॉ आंबेडकर गौरव सम्मान से विभूषित किया। इसके साथ ही दिल्ली ही नहीं अपितु कई प्रदेशों के बहुत ही प्रतिष्ठित शिक्षाविदो को डॉ आंबेडकर गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। डॉ राधेलाल उत्तरांचलि जो गढ़वाल उत्तराखंड से है, आपने बाबा साहब की विचारधारा और छात्र, शिक्षक हितों के लिए कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं एवं आपको डॉक्टर बी आर अंबेडकर फेलोशिप अवार्ड 2014, जो इंटरनेशनल बेस्ट टीचिंग का अवार्ड है वह मिला हुआ है। श्रीमती रुमा कुमारी जी जो सर्वोदय इंटर कॉलेज चौमुहा मथुरा से है, आप पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक शिक्षक महासभा की प्रांतीय संयोजका है और लगातार 4 वर्षों से जिला अधिकारी मथुरा द्वारा शिक्षक दिवस पर पुरस्कृत की जा चुकी हैं। श्री राजकुमार सिंह जी आप उच्च प्राथमिक विद्यालय अहमदपुर नयागांव ब्लॉक, जिला हापुड,उत्तर प्रदेश से हैं बाबा साहब की विचारधारा के लिए आप बहुत अच्छा प्रयास कर रहे हैं,आपको भी उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य आईसीटी एवं राज्य अध्यापक पुरस्कार 2022 से पुरस्कृत किया जा चुका है। श्री देवेंद्र कुमार जी आप शंभू दयाल इंटर कॉलेज गाजियाबाद उत्तर प्रदेश से हैं, आपको उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वेस्ट टीचर और वेस्ट प्रिंसिपल के सम्मान से जिला लेवल पर सम्मानित किया जा चुका है। *श्रीमती राखी जी अहमदपुर नयागांव हापुड से मिशन के माध्यम से बाबा साहेब की विचारधारा को घर- घर तक पहुंचाने का कार्य करतीं हैं। इन्हें डा० भीम राव अंबेडकर गौरव सम्मान से सम्मानित किया। कई प्रदेशों के छात्र/ छात्राओं में पुरस्कृत अलंकित सिंह पिलखुआ हापुड़ उत्तर प्रदेश से जिन्होंने दसवीं कक्षा में 87 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। ” अनुराग सिंह” पिलखुवा गाजियावाद उत्तर प्रदेश से जिन्होंने दसवीं कक्षा में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। “क्रिश मेवल” अलवर, राजस्थान ने दसवीं कक्षा में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। नीलम जी, रोहतक,हरियाणा ने दसवीं कक्षा में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके साथ ही खेल के क्षेत्र में भी दीपशिक्षा सिंह जी, जिन्होंने गेम ऑफ इंडिया 2023 में थर्ड पोजिशन, वूमेन डबल कैटेगरी मालदीप में प्राप्त किया, टीना कुंडरा, हैंडवॉल में जिला स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया। कई छात्र-छात्राएं ऐसे भी हैं जिन्होंने अच्छे अंक प्राप्त करके एमबीबीएस एवं आईआईटी में प्रवेश प्राप्त किया है, उनको भी शिक्षक मंच द्वारा डॉ आंबेडकर गौरव सम्मान से सम्मानित किया। साथ ही दिल्ली नगर निगम, दिल्ली शिक्षा निदेशालय, सहायता प्राप्त विद्यालय और देश के कई विश्वविद्यालय के प्रोफेसर्स, DIET दिल्ली के शिक्षकों को शिक्षक मंच द्वारा डॉक्टर अंबेडकर गौरव सम्मान से विभूषित किया गया है। इससे शिक्षक मंच की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर बनी है एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश शिक्षक मंच द्वारा दिया गया है। इस संदेश से कई लोगों की गलतफहमी एवं भ्रम टूटा है कि शिक्षक मंच केवल एससी एसटी शिक्षकों के लिए कार्य करता है, ऐसा नहीं है। वह सभी शिक्षकों को केवल शिक्षक की नजर से व समर्पित भाव से कार्य कर रहा है,इसलिए ही आज संयुक्त अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक मंच दिल्ली की पहचान एवं मंच द्वारा किए जा रहे प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है। यह सर्वविदित है की यूनियन के संस्थापक एवं सुप्रीमो श्री रामकिशन पूनिया जी द्वारा जितने शिक्षक हित में धरना प्रदर्शन, ज्ञापन एवं संघर्ष किया है उतना देश में किसी भी अन्य संगठन द्वारा आज तक नहीं किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मंच की केंद्रीय चेयरमैन सविता कादियान पंवार एवं शिक्षा निदेशालय विंग के संयोजक श्री समय सिंह जाटव जौल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली शिक्षा निदेशालय मुख्यालय में श्री संजय सुभाष जी ( डीडीई) ,कई प्रिंसिपल, व निगम से अनेकों DDE, शिक्षक मंच के संरक्षक कप्तान सिंह रंगा जी ने शिरकत की। सानिध्य श्रीमती रमा शर्मा प्रिंसिपल हंसराज कॉलेज का रहा। हजारों शिक्षकों ने बड़े जोश और उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में बहुजन गायक शशि भूषण जी द्वारा बाबा साहब के संघर्ष पर आधारित कई गीतों की प्रस्तुति दी, साथ ही छोटे-छोटे बच्चों ने बाबा साहब के जीवन से संबंधित नाटक प्रस्तुत किए। डॉक्टर अंबेडकर गौरव सम्मान समारोह में 100 शिक्षक/प्रोफेसर एवं छात्र/छात्राओं को “डॉक्टर अंबेडकर गौरव सम्मान” से विभूषित किया गया। इस सम्मान को प्राप्त करने वाले वे छात्र/छात्राएं रहे, जिन्होंने सत्र 2022-23 में कक्षा दसवीं व 12वीं में 80प्रतिशत अंक प्राप्त किए एवं खेल,संगीत या अन्य विशेष क्षेत्र में उपलब्धि हासिल की है। जिन शिक्षकों के द्वारा बाबा साहब की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने एवं पे बैक टू सोसाइटी तहत काम कर रहे है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक मंच की चारों विंगो( दिल्ली नगर निगम, शिक्षा निदेशालय,विश्वविद्यालय एवं मान्यता प्राप्त स्कूलों) के कार्यकारिणी सदस्यों का अथक प्रयासो के कारण कार्यक्रम बहुत ही,शानदार, सफल व ऐतिहासिक रहा। हंसराज कॉलेज के सभागार में कार्यक्रम कराने में विशेष योगदान विश्वविद्यालय विंग के अध्यक्ष प्रोफेसर धनीराम जी का रहा। आज के कार्यक्रम में सुनीता केम, संगीता सिंह जी, संतोष जी, पूनम सिंह, राजेंद्र प्रसाद जी, अनिल कुमार जी,आर के मीणा जी, कन्हैया लाल भारती जी, सतीश चालिया जी,राजमोहन जी, देवेंद्र कुमार जी,राहुल गौतम,सतीश धानिया, रंजीत प्रसाद जी, सत्य प्रकाश जी, चौधरी श्यामवीर सिंह जी, प्रमोद कुमार जी, राजू मीणा जी, वनवारी लाल वर्मा जी ,शिवलाल अहारी जी, के एल मीणा जी, मोनू कुमार जी, मोहित कुमार जी, तेज बहादुर जी, सुरेंद्र चेतीवाल जी, भूपेंद्र कुमार जी,मुन्ना लाल , किशन लाल मीना जी ,ओमपाल जी, सहायता प्राप्त विंग से विपिन कटारिया जी ,अनिल अनन्त जी आदि शिक्षक मंच के पदाधिकारीयों का आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान रहा। *********** (लेख)द्वारा समय सिंह जाटव जौल संयोजक संयुक्त अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक मंच शिक्षा निदेशालय दिल्ली। JOINT SC/ST TEACHER’S FRONT DIRECTORATE OF EDUCATION
शिक्षा निदेशक, आर.एन शर्मा जी के साथ शिक्षक मंच ने की मीटिंग

शिक्षा निदेशक, आर.एन शर्मा जी के साथ शिक्षक मंच ने की मीटिंग आज दिनांक 26 मार्च 2024 को संयुक्त अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक मंच शिक्षा निदेशालय की केंद्रीय चैयरमैन श्रीमती सविता कादयान पवार जी के नेतृत्व में आज दिल्ली शिक्षा निदेशालय में हाल ही में नियुक्त शिक्षा निदेशक माननीय रामनिवास शर्मा जी के साथ मीटिंग की। सर्वप्रथम माननीय शिक्षा निदेशक महोदय को शिक्षा निदेशक के पद पर कार्यभार संभालने पर शिक्षक मंच की कार्यकारिणी द्वारा शुभकामनाएं दी गई एवं बाबा साहब अम्बेडकर का मोमेंटो देकर सम्मानित किया। उसके बाद केंद्रीय चेयरमैन ने सभी केंद्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी जिनमे समय सिंह जाटव(संयोजक), राजेंद्र प्रसाद (महासचिव), राहुल गौतम जी (कोषाध्यक्ष) केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती पूनम जी, मुन्नालाल चौहान जी, जिला साउथ ईस्ट कोऑर्डिनेटर मोनू कुमार जी का बहुत ही शौहार्दपूर्ण तरीके से परिचय कराया। आज की मीटिंग में शिक्षकों के कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर माननीय शिक्षा निदेशक जी के साथ चर्चा हुई। जिनमें एससी एसटी के संवैधानिक आरक्षण, पदोन्नति में आरक्षण,रोस्टर आदि महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। माननीय शिक्षा निदेशक महोदय के सामने रखी गई समस्याओ को उन्होंने जल्दी हल कराने का आश्वासन दिया। और माननीय शिक्षा निदेशक जी ने बताया कि दिल्ली में शिक्षा निदेशालय में कार्यरत शिक्षकों की समस्या है उनको आप जरूर मुझे तत्काल प्रभाव से अवगत कराएं और उन समस्याओं को हल कराने का प्रयास किया जाएगा। हमें मिलकर शिक्षक व छात्र हित में सामूहिक रूप से कार्य करना है। माननीय शिक्षा निदेशक महोदय के साथ आज की मीटिंग बहुत ही सकारात्मक व सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन हुई। आज ही मंच के कार्यालय में केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्यों ने आगामी डॉक्टर अंबेडकर जयंती समारोह को मनाने की रूपरेखा तैयार की। *********** संयुक्त अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक मंच शिक्षा निदेशालय दिल्ली। JOINT SC/ST TEACHER’S FRONT DIRECTORATE OF EDUCATION DELHI . कार्यालय पता:- कमरा नंबर 3,पुराना सचिवालय, शिक्षा निदेशालय दिल्ली 110054
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के नवनियुक्त चेयरमैन के साथ शिक्षक मंच की मीटिंग

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के नवनियुक्त चेयरमैन के साथ शिक्षक मंच की मीटिंग संयुक्त अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक मंच दिल्ली (प्राथमिक से विश्वविद्यालय स्तर)के एक प्रतिनिधि मंडल ने केंद्रीय चेयरमैन सविता कादयान पवार जी के नेतृत्व में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री किशोर मकवाना जी के साथ मीटिंग की। सर्वप्रथम श्री किशोर मकवाना जी को बाबा साहब अम्बेडकर जी का मोमेंटो देकर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग भारत सरकार,के अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की शुभकामनाएं दी। उसके बाद शिक्षक मंच के द्वारा शिक्षकों के कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर काफी विस्तार से चर्चा हुई। इसके साथ ही शिक्षक मंच द्वारा 17 अप्रैल को बाबा साहब अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में डॉक्टर अंबेडकर शिक्षक एवं छात्र गौरव सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में श्री किशोर मकवाना जी को आमंत्रित किया। आज की मीटिंग बहुत ही सौहार्दपूर्ण रही और श्री किशोर मकवाना जी ने आश्वासन दिया कि समाज हित में शिक्षक हित में जो भी आपकी समस्याएं हो आयोग आपके लिए सदैव तत्पर है।मिलकर के सामाजिक शिक्षक हित में कार्य करेंगे। आज की मीटिंग में उपस्थित संयोजक श्री समय सिंह जाटव जी, महासचिव श्री राजेंद्र प्रसाद जी, महासचिव नगर निगम बिग श्री रंजीत प्रसाद जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री रामकेश मीणा जी,कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती संगीता सिंह जी, प्रचार सचिव श्री मोहित कुमार जी, साउथ ईस्ट के कोऑर्डिनेटर श्री मोनू कुमार जी आदि की उपस्थिति रही। ***********जारी कर्तासुनीता केम जी (अध्यक्षा निदेशालय विंग)सत्य प्रकाश जी (अध्यक्ष निगम विंग)चौधरी श्यामवीर जी (चैयरमैन निगम विंग)डॉ धनीराम अंबेडकर (अध्यक्ष विश्वविधालय विंग)संयुक्त अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक मंच दिल्ली।JOINT SC ST TEACHERS FRONT DELHI.
आज दिनांक 25 फरवरी 2024 रविवार को यूनियन के कार्यालय दिल्ली नगर निगम रोहिणी में गुरु रवि दास जयंती का कार्यक्रम धूम धाम से बनाया गया।

आज दिनांक 25 फरवरी 2024 रविवार को यूनियन के कार्यालय दिल्ली नगर निगम रोहिणी में गुरु रवि दास जयंती का कार्यक्रम धूम धाम से बनाया गया। मंच की चेयरमैन साहिबा सविता कादियान पंवार जी ने गुरु जी के आदर्शों पर चलने के लिए शिक्षक समाज को आह्वाहन किया और महासचिव राजेंद्र प्रसाद जी ने बताया कि गुरु जी कहा है कि मन चंगा तो कठौती में गंगा अर्थात किसी व्यक्ति का मन शुद्ध है और नियत शुद्ध है तो उसका हर कार्य पूर्ण होगा। कार्यक्रम में दिल्ली नगर निगम विंग के महासचिव श्री रणजीत प्रसाद जी ,निगम विंग के अध्यक्ष सत्यप्रकाश ,सुनील कुमार अशोक जी व श्री मती जया पंवार जी ने भी अपने विचार रखे। मंच के कोषाध्यक्ष श्री राहुल गौतम जी , उपाध्यक्ष श्री सतीश चालिया जी , सचिव श्री सतीश धानिया जी , वरिष्ट साथी श्री राजमोहन जी और सभी उपस्थित सदस्यों ने गुरु जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। आज श्रीमती पूनम सिंह जी का भी टीम में सम्मिलित होने पर स्वागत किया गया। तत्पश्चात अंबेडकर जयंती के आयोजन के उपलक्ष्य में सभी उपस्थित सदस्यों ने अपने विचार प्रस्तुत किए।
शिक्षक मंच की केंद्रीय कार्यकारिणी की वार्षिक समीक्षा बैठक संपन्न

शिक्षक मंच की केंद्रीय कार्यकारिणी की वार्षिक समीक्षा बैठक संपन्न संयुक्त अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक मंच शिक्षा निदेशालय दिल्ली की केंद्रीय कार्यकारिणी की वार्षिक बैठक केन्द्रीय चेयरमैन “सविता कादियान पंवार” के नेतृत्व में और संयोजक “समय सिंह जौंल” के संचालन में ताल कटोरा स्टेडियम में आयोजित की गई। इस वार्षिक मीटिंग में निम्न बिंदुओं पर चर्चा हुई 1.शिक्षक मंच का विस्तार करते हुए हर जिला स्तर पर जिला कार्यकारिणी गठित की जाएगी।2.शिक्षकों को ज्यादा से ज्यादा शिक्षक मंच से जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान ऑफ़ लाइन भी चलाया जाएगा। शिक्षकों से इच्छानुसार सहयोग राशि लेकर सदस्यता ग्रहण कराई जायेगी।3.प्रत्येक माह केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक की जाएगी,जिसमे प्रत्येक कार्यकारिणी सदस्य को उपस्थित होना अनिवार्य है। 4.शिक्षक मंच द्वारा शिक्षक हित, छात्र हित,समाज हित में किए जा रहे कार्यो को सोशल मीडिया के द्वारा प्रचार प्रसार किया जाएगा,जिससे मंच की गतिविधि प्रत्येक शिक्षक तक पहुंच सकें और शिक्षकों में मंच के प्रति विश्वास पैदा हो। 5.सभी शिक्षक व कार्यकारिणी सदस्यों को सीसीई नियमों को जानकारी के लिए कार्यशाला आयोजित की जाएगी,जिससे वे अपने अधिकार एवम नियम जान सकें।6. विधालयों में जाकर शिक्षकों की समस्याओं को सुना जाएगा और एक सार्थक संवाद स्थापित किया जाएगा।7. केंद्रीय चेयरमैन सविता कादियान पंवार ने शिक्षक मंच की वार्षिक उपलब्धि को विस्तार से सभी को बताया।8. मुख्य सलाहकार श्री अनिल कुमार ने शिक्षकों की प्रोफेशनल ग्रोथ को बढ़ाने पर जोर दिया।9 संयोजक समय सिंह जौंल ने महापुरूषों की जयंती एवं विचारों को छात्रों और समाज में फैलाने का सुझाव दिया।10.इस वर्ष की सबसे बड़ी उपलब्धि ये रही कि पदोन्नति सूची में रोस्टर अनुसार संविधानिक आरक्षण के अनुसार शिक्षकों को शिक्षक मंच के प्रयास और दबाव के कारण पदोन्नती मिली। शिक्षक मंच के प्रयास और दबाव से रोस्टर भी विभाग ने साइट पर अपलोड किया।आज की केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष संगीता सिंह जी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकेश मीणा जी,महासचिव राजेन्द्र प्रसाद जी, एस टी प्रभारी बनी सिंह मीणा जी, उपाध्यक्ष सतीश चालिया जी, संयुक्त सचिव आर के मीणा जी, उपाध्यक्ष राज मोहनजी,सचिव राम खिलाडी जी,प्रचार सचिव मोहित जी,मुन्ना लाल चौहान जी,अशोक कुमार जी,देवेंद्र जी,शिवलाल अहारी जी,राजू मीणा जी, बी एल वर्मा जी,जगदीश जी, एडवोकेट मनदीप जी सभी ने अपने महत्त्वपूर्ण और उपयोगी विचार रखें।मंच द्वारा पूरे वर्ष में किए गए कार्यों की समीक्षा कर सभी के विचार व सुझाव लिए गये।***********जारी कर्तासुनीता केम (अध्यक्ष)राजेन्द्र प्रसाद (महासचिव)कन्हैया लाल भारती (उपाध्यक्ष)संयुक्त अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक मंच शिक्षा निदेशालय दिल्ली। JOINT SC ST TEACHERS FRONT DELHI.कार्यालय पता:- कमरा नंबर 3 पुराना सचिवालय शिक्षा निदेशालय दिल्ली 110054 https://www.jointscstteachersfront.org/wp-content/uploads/2023/12/WhatsApp-Video-2023-12-26-at-13.53.44.mp4https://www.jointscstteachersfront.org/wp-content/uploads/2023/12/WhatsApp-Video-2023-12-26-at-13.53.24.mp4
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के कार्यकारी चैयरमेन के साथ प्रमोशन में आरक्षण मुद्दे पर शिक्षक मंच ने की तत्काल बैठक

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के कार्यकारी चैयरमेन के साथ प्रमोशन में आरक्षण मुद्दे पर शिक्षक मंच ने की तत्काल बैठक दिनांक 29/08/2023 को संयुक्त अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक मंच शिक्षा निदेशालय के एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय चेयरमैन सविता कादियान पंवार के नेतृत्व में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति आयोग में जाकर शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों के मामलों में एससी आयोग के कार्यकारी चेयरमैन एवं एसटी आयोग के सदस्य अनंत नायक को ज्ञापन देकर एससी एसटी शिक्षकों के संवैधानिक अधिकारों के लिए अपनी मांगों को रखा। एससी आयोग के कार्यकारी चेयरमैन को बाबा साहब का मोमेंटो एवं पटका पहनाकर स्वागत किया गया। मीटिंग में हाल ही में शिक्षा निदेशालय द्वारा टीजीटी से पीजीटी पदोन्नति की जो लिस्ट निकाली गई है उसमें बहुत ही विसंगति एवं एससी एसटी के संवैधानिक अधिकारों का हनन किया गया है। कई पोस्टों जैसे राजनीति विज्ञान में एससी एसटी के शिक्षकों को पदोन्नति नहीं दी गई है, यहां तक की कई एससी एसटी शिक्षक सीनियर होते हुए भी उनका इस लिस्ट में नाम नहीं दिया गया है। माननीय आयोग ने आश्वासन दिया कि जल्द ही दिल्ली के शिक्षा सचिव को पत्र लिखकर इस पदोन्नति प्रक्रिया पर रोक लगाई जाएगी एवं जवाब मांगा जाएगा। संतोषप्रद जबाव नहीं दिए जाने पर दिल्ली के शिक्षा सचिव एवं शिक्षा निदेशक को माननीय राष्ट्रीय आयोग में तलब किया जाएगा।इसी के साथ ही एससी आयोग के डायरेक्टर श्री कौशल कुमार जी से मुलाकात की व बाबा साहब का मोमेंटो व पटका पहना कर उनका सम्मान किया गया पदोन्नति प्रक्रिया एवं रोस्टर से संबंधित नियमों को समझा और उन्होंने भी आश्वासन दिया कि विभाग से पदोन्नति लिस्ट के बारे में जवाब तलब किया जाएगा। मीटिंग बहुत ही सकारात्मक व संतुष्टप्रद रही। निम्न बिंदुओं माननीय चैयरमेन के समक्ष रखा गया। 1. वर्तमान में टी.जी.टी. से पी.जी.टी. प्रमोशन 2022 की दिल्ली शिक्षा निदेशालय विभाग में की जो प्रक्रिया चल रही है उसमें टीजीटी से पीजीटी प्रमोशन में एससी/एसटी आरक्षण लागू नहीं किया जा रहा है जिसका स्पष्ट उदाहरण पीजीटी पॉलीटिकल साइंस (पुरुष) की zone of consideration की लिस्ट में देखा जा सकता है इसमें 106 सामान्य शिक्षकों की लिस्ट है इसमें जो एससी/एसटी शिक्षक हैं वो अपने सीनियरिटी नम्बर के कारण हैं, ना कि अपनी मेरिट के कारण हैं पीजीटी पॉलीटिकल साइंस (पुरुष) की केवल सामान्य शिक्षकों की लिस्ट है एससी/एसटी की कोई लिस्ट नहीं है और बड़े आश्चर्य की बात कि यह 01.01.2022 से 28.09.2022 तक के समय में और सामान्य की इतनी बड़ी लिस्ट होने के बावजूद एससी/एसटी की कोई लिस्ट नहीं है एक और आश्चर्य की बात है कि अन्य विषयो की तरह पॉलीटिकल साइंस (पुरूष) में एससी/एसटी के लिए No Vacancy भी नहीं लिखा हुआ। एससी/एसटी की ना तो लिस्ट है ना ही NoVacancy लिखा है इस तरह कुछ भी स्पष्ट नहीं है इसलिए टीजीटी से पीजीटी प्रमोशन 2022 की प्रक्रिया में रोस्टर को लेकर एससी/एसटी आरक्षण पूर्ण रुप से लागू करवाए , ताकि अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के शिक्षकों को इसका समुचित लाभ मिल सके। 2. टी.जी.टी. से पी.जी.टी. पद्दोन्नति में एस.सी./एस.टी. आरक्षण के 5 वर्ष (2016-2017, 2017-2018, 2018, 2019, 2020) के बैकलॉग को पूरा भरवाने के संदर्भ मे भी पिछले पांच सालों में जो टीजीटी से पीजीटी पद्दोन्नति हुई हैं उनमें एससी/एसटी को प्रमोशन में आरक्षण नहीं दिया गया है प्रमोशन में आरक्षण कभी समाप्त नहीं हुआ था और ना ही अभी हुआ है सुप्रीम कोर्ट में केस लंबित है DOPT ने आर्डर (12/04/2022) निकाला है कि प्रमोशन में आरक्षण दिया जाए। दिल्ली सरकार ने भी आर्डर(05/05/2022) निकाला है कि प्रमोशन में आरक्षण दिया जाए। जबकि 2016-17, 2017-18, 2018, 2019, 2020 में टीजीटी से पीजीटी प्रमोशन में एससी/एसटी को एक भी सीट में किसी भी विषय में किसी भी प्रकार का आरक्षण नहीं मिला इसका उदाहरण स्वरूप पी.जी.टी. पॉलीटिकल साइंस (पुरुष) की लिस्ट में देख सकते हैं कि इन 5 वर्षा में एक भी सीट पर एससी/एसटी को प्रमोशन में आरक्षण नहीं दिया गया ।पीजीटी पॉलीटिकल साइंस (पुरुष) की ही तरह किसी भी विषय में किसी भी एससी/एसटी को प्रमोशन में आरक्षण नहीं मिला है जिन एससी/एसटी टीचर्स का प्रमोशन हुआ है उनका प्रमोशन अपनी सीनियरिटी नंबर के हिसाब से अपनी ऑन मेरिट के कारण हुआ है एससी/एसटी प्रमोशन में आरक्षण के कारण नहीं हुआ। पिछले पांच वर्षों का बैकलॉक पूरा करवाया जाये। 3. तीसरा महत्वपूर्ण मुद्दा कि सिनोयलटी के मुताबिक भी आन मेरिट जिन sc/st शिक्षकों का नाम प्रमोशन लिस्ट में आना चाहिए वो भी नहीं आए जबकि उन्हें जूनियर शिक्षकों के नाम लिस्ट में हैं ।यह सरासर Sc/St शिक्षकों के संवैधानिक हितों पर कुठाराघात है। मीटिंग में उपस्थित श्री समय सिंह जौंल (संयोजक) श्री राजेंद्र प्रसाद (महासचिव), मुख्य सलाहकार अनिल कुमार जी,श्रीमती संगीता सिंह (कार्यकारी अध्यक्ष), श्री सतीश चालिया जी (उपाध्यक्ष), श्री राम खिलाड़ी मीणा जी (संगठन सचिव) राजेंद्र कुमार मीणा जी, मुनेश कुमार मीणा जी, राम सिंह मीणा जी,राजू मीना जी ,प्रकाश मीना जी आदि की उपस्थिति रही। जारी कर्ता सुनिता केम (अध्यक्ष) रामकेश मीणा (वरिष्ठ उपाध्यक्ष) राजमोहन (उपाध्यक्ष) कन्हैया लाल भारती (उपाध्यक्ष) राहुल गौतम (कोषाध्यक्ष) बनी सिंह मीना (एसटी प्रभारी)
शिक्षक मंच ने की उप शिक्षा निदेशक,जिला नॉर्थ वेस्ट ए (DDE District NWA)के साथ की शिक्षकों के मुद्दों पर चर्चा

शिक्षक मंच ने की उप शिक्षा निदेशक,जिला नॉर्थ वेस्ट ए (DDE District NWA)के साथ की शिक्षकों के मुद्दों पर चर्चा आज (10/09/23/ संयुक्त अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक मंच शिक्षा निदेशालय दिल्ली के एक प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षक मंच की केंद्रीय चेयरमैन सविता कादियान पंवार के नेतृत्व में उप शिक्षा निदेशक डिस्ट्रिक्ट- (NORTH WEST -A) शालीमार बाग, दिल्ली के साथ शिक्षक हितों को लेकर एक मीटिंग की गई। मंच की तरफ से बाबा साहब का मोमेंटो एवं पटका पहनाकर माननीय उप शिक्षा निदेशक महोदय का स्वागत सत्कार किया। आज की मीटिंग में संयोजक समय सिंह जौंल जी ,अध्यक्ष सुनीता केम जी,महासचिव राजेंद्र प्रसाद जी डिस्ट्रिक्ट पदाधिकारियों में संजीत छाचिया जी ,शमशेर सिंह तंवर जी आदि की उपस्थिति रही। आज की मीटिंग में निम्न बिंदुओं पर चर्चा हुई:- 1. विदयालयो में शिक्षक विद्यार्थी अनुपात ठीक ना होने की वजह से कक्षाओं में छात्र छात्राओं की संख्या 70-80 हो रही है, जिसकी वजह से शिक्षक अधिगम सुचारू रूप से नहीं चल पाता ,साथ ही इसकी वजह से मिशन बुनियाद जैसे अच्छे कार्यक्रम पर सरकार द्वारा इतना खर्च करने पर भी दुष्प्रंबधन होने की वजह सार्थक परिणाम नहीं मिल पा रहे।इसके लिए विद्यालयो में PFC के तहत शिक्षकों की संख्या कम होने से शिक्षक का कार्य भार ज्यादा बढ़ गया है , संख्या बढ़ाई जाये। 2. कई विद्यालयों में शिक्षकों द्वारा एक HPL लेने पर भी प्रधानाचार्य मेडिकल सर्टिफिकेट मांगते हैं, बल्कि तीन HPL तक सीसीएस रूल के अनुसार मेडिकल प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है। इस बात को सविता कादयान जी ने माननीय उपनिदेशक महोदय के सामने रखा, कि इस संबंध में अलग अलग विद्यालयो में अलग अलग नियम चल रहे हैं जिस पर संज्ञान लेते हुए उप शिक्षा निदेशक ने जल्दी ही सभी प्रधानाचार्य को निर्देश के लिए एक कॉमन आर्डर निकालने का आश्वासन दिया। 3. विभाग द्वारा विद्यालयो में वोकेशनल कोर्स शुरू किए गए हैं , पर अभी तक वोकेशनल टीचर्स उपलब्ध नहीं किए गए। वोकेशनल टीचर्स उपलब्ध करवायें जाए। 4. शिक्षको को टीचर्स डायरी पिछले दो साल से नहीं मिली है । उपलब्ध करवाई जाये। 5.विदयालयो में आन लाइन हाजिरी boimatric I’d के अंतर्गत thum impression की जगह निगम विद्यालयो की तरह फेस से स्कैन करके लगाने की सहुलियत हो। जिससे समय की बचत और उचित व्यवस्था हो सकती है। 6. Chief Minister Super Talented children coaching scheme के तहत दिल्ली सरकार के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए विभाग द्वारा दिनांक 30/07/23 को एक परीक्षा आयोजित हुई जिसमें उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को दिल्ली सरकार नीट और जेई की फ्री कोचिंग दिलवायेगा। जिसके लिए सभी स्कूलों द्वारा नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों का रजिस्ट्रेशन किया गया , परंतु यूनियन के संज्ञान में आया कि कुछ स्कूलों(नरेला व बाकनेर) में रजिस्ट्रेशन करते समय अनुसूचित जाति जनजाति के बच्चों के साथ उनके संवैधानिक अधिकारों का उलंघन करते हुए कैटेगरी के कालम को अनदेखी कर जनरल में ही इन बच्चों को डाल दिया गया जिसका खुलासा होने पर संबंधित स्कूलों द्वारा यह स्पष्टीकरण दिया गया की रजिस्ट्रेशन करते समय कैटेगरी का आप्शन नहीं था ,जबकि अन्य स्कूलों में यह आप्शन था । तो क्या विभाग द्वारा सभी स्कूलों में अलग अलग रजिस्ट्रेशन लिंक दिए गए थे ।अगर यह बात ठीक नहीं है, तो अनुसूचित जाति जनजाति के बच्चों के साथ ये भेदभाव संबंधित विद्यालयो द्वारा किस मंशा से किया गया उसकी जांच हो और अगर कोई Sc/St का बच्चे का सलेक्शन इस वजह से नहीं हो पाया तो उसकी भरपाई विभाग किस व्यवस्था के आधार पर कर पायेगा।इस पर भी मार्गदर्शन करें। 7. महोदय इस डिस्ट्रिक्ट का शाहबाद डेयरी का विद्यालय जोकि दो पाली में चलता है ,यह बिल्डिंग 2020 में ही बनकर तैयार हुई थी , परंतु लगातार इस बिल्डिंग में दरारें आने की वजह से यह बिल्डिंग डेंजर जोन में है जिससे सभी शिक्षक और बच्चों की सुरक्षा को खतरा है इस पर भी संज्ञान ले उचित कार्रवाई हो । 8. शिक्षकों को 4 साल पहले जो टैब दिए गए थे उनकी वैलिडिटी खत्म हो गई है,जबकि विभाग ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने पर जोर दे रहा है, कई शिक्षकों के टैब भी खराब हो चुके हैं बच्चों की ऑनलाइन उपस्थिति के लिए सभी शिक्षकों को नई टैब उपलब्ध कराई जाए। 9. जोन X- 10 के एक टीचर जो अक्टूबर 2023 में सेवानिवृत हो रहे हैं उनकी MACP ब्लू बेंचमार्क होने की वजह से पेंडिंग थी, उनको दिलाने के लिए उप शिक्षा निदेशक महोदय ने आश्वासन दिया है। 10. डिस्ट्रिक्ट के विद्यालयो में यूनियन के संज्ञान में आया है कि (नरेला)विद्यालय प्रमुख किसी विशेष शिक्षक के प्रभाव में अनुसूचित शिक्षकों के साथ भेदभाव पूर्ण व्यवहार कर परेशान करने का प्रयास करते हैं इस मामले से संबंधित विद्यालय की शिकायत पत्र पर त्वरित कार्रवाई की जाए।