Joint SC/ST Teachers Front Delhi

शिक्षक मंच ने आंबेडकर जयंती समारोह में शिक्षकों/छात्रों/दिव्यांजन को किया सम्मानित

शिक्षक मंच ने आंबेडकर जयंती समारोह में शिक्षकों/छात्रों/दिव्यांजन को किया सम्मानित दिनांक 18 अप्रैल 2025 को संयुक्त अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक मंच दिल्ली (प्राथमिक से विश्वविद्यालय स्तर तक) के द्वारा केशव पुरम क्षेत्र में स्थित डाइट के विशाल सभागार में डॉ अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में केंद्रीय चेयरमैन (प्राथमिक से विश्वविद्यालय स्तर तक) श्रीमती सविता कादियान पंवार के नेतृत्व में आयोजित किया गया। जिसमें दिल्ली नगर निगम, दिल्ली सरकार, दिल्ली विश्वविद्यालय, सहायता प्राप्त विद्यालय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों के हजारों शिक्षकों, हेैडमास्टर,प्रिंसिपल,समाज के प्रतिष्ठित प्रबुद्धजन और प्रोफेसर्स ने भाग लिया. इस विशाल शिक्षक सम्मेलन में अनेक प्रतिभाशाली छात्रों,शिक्षकों को डॉक्टर अंबेडकर गौरव सम्मान और सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया.इसके साथ ही इस यूनियन के इतिहास में पहली बार अनेक दिव्यांग जनों को उपकरण भेंट किए गए.विशाल शिक्षक सम्मेलन में महिला शिक्षकों की भागीदारी बहुत ही जबरदस्त रही.SCERT के जॉइंट डायरेक्टर डाॅ. नाहर सिंह,डायट की प्रिंसिपल डॉ नंदिता देव जी, प्रशांत कुमार जी (जज रोहिणी सेशन कोर्ट),बरवाला पंचायत 360 के महासचिव सर कपिल देव कटारिया,इस यूनियन के संरक्षक श्री कप्तान सिंह रंगा,श्री राम निवास और निगम विंग के अध्यक्ष श्री सत्य प्रकाश और विश्वविद्यालय विंग के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ धनीराम शिक्षा निदेशालय विंग से के एल भारती जी, आदि ने अपने प्रभावशाली विचारों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए.इस यूनियन के संस्थापक एंड सुप्रीमो दादा एनपीपीएस रामकिशन पूनिया ने जब यूनियन का लगभग 42 साल का क्रांतिकारी इतिहास बताया तो सभी ने दांतों तले उंगली दबा ली. यह विशाल शिक्षक सम्मेलन यूनियन की शिक्षा निदेशालय विंग के संयोजक श्री समय सिंह जौल के संचालन में और शिक्षा निदेशालय विंग के महासचिव श्री राजेंद्र प्रसाद और नगर निगम विंग के महासचिव श्री जी एस रंजीत प्रसाद, की देखरेख में बहुत ही सफलतापूर्वक आयोजित हुआ.दिल्ली नगर निगम,शिक्षा निदेशालय दिल्ली विश्वविद्यालय में कार्यरत अनेक पदाधिकारियों जैसे श्रीमती सुनीता केम,श्रीमती संगीता सिंह, पूनम जी, संतोष जी,राहुल गौतम,केएल भारती,सतीश धानिया,रामकेश मीणा,अशोक कुमार तंवर,सतीश चालिया , मोहित कुमार,मुन्ना लाल चौहान, प्रभु दयाल ,के के कुंद्रा ,तेज बहादुर, राजेश मीणा, सुरेंद्र चेतीवाल, किशन लाल मीणा, प्रमोद कुमार बिजेंदर राम,चौधरी श्यामवीर सिंह,रामकिशन भारती,जगदीश प्रसाद मालवीय, ललित धनखड़ सुनील कुमार अशोक जया पंवार,संतोष राणा आदि ने बहुत ही लगन और मेहनत से इस विशाल शिक्षक सम्मेलन को ऐतिहासिक बना दिया. इसके साथ ही दिल्ली के हजारों अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षकों ने दिन-रात मेहनत करके बाबा साहब की जयंती के उपलक्ष में आयोजित इस विशाल सम्मेलन में हर प्रकार से अपना सहयोग दिया जिससे दिल्ली में ही नहीं बल्कि उत्तरी भारत में इस यूनियन के नाम का डंका बज रहा है. कार्यक्रम में बहुजन गायक शशि भूषण द्वारा बाबा साहब अंबेडकर के अमूल्य योगदान पर शानदार गीत की प्रस्तुति दी। महिला मंडल द्वारा भीम वंदना के द्वारा बाबा साहब अंबेडकर को नमन किया। शिक्षक मंच के द्वारा दिव्यांगजन को भेंट किए गए उपकरणों से उनके चेहरों पर खुशी का भाव झलका। शिक्षक मंच भी समाज के प्रतिष्ठित प्रबुद्धजनो,शिक्षकों ,छात्रों,दिव्यांजनो को सम्मानित करने पर गौरवान्वित महसूस करता है। यह मंच हर वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान देने वाले शिक्षकों व प्रतिभाशाली छात्रों को बाबा साहब अंबेडकर गौरव सम्मान से सम्मानित करता है। मंच संचालन में समय सिंह जौल (संयोजक) ने बाबा साहब अंबेडकर के योगदान पर कविता, शेर शायरी से समा बांध दिया। सभागार में उपस्थिति लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से समारोह का आनंद लिया। इस सम्मान समारोह में सभी वर्गों के शिक्षक और छात्रों को सम्मानित किया गया। जारीकर्ताराजेंद्र प्रसाद (महासचिव-शिक्षा निदेशालय विंग)जीएस रंजीत प्रसाद (महासचिव दिल्ली नगर निगम विंग)9312389324“संयुक्त अनुसूचित जाति/जनजाति शिक्षक मंच दिल्ली” (प्राथमिक से विश्वविद्यालय स्तर तक- पंजीकृत एवं मान्यता प्राप्त)-JOINT SC/ST TEACHERS FRONT DELHI-PRIMARY TO UNIVERSITY LEVEL-REGD.& RECOG.— समस्त दिल्ली के SC/ST TEACHERS की लगभग 42 साल से संघर्षरत एकमात्र यूनियन

शिक्षक मंच के स्थापना दिवस और सविता कादियान पंवार के 50 वें जन्मदिन के संयुक्त कार्यक्रम से दिल्ली में एक नया इतिहास लिखा गया.

शिक्षक मंच के स्थापना दिवस और सविता कादियान पंवार के 50 वें जन्मदिन के संयुक्त कार्यक्रम से दिल्ली में एक नया इतिहास लिखा गया. संयुक्त अनुसूचित जाति /जनजाति शिक्षक मंच दिल्ली व PSKB शिक्षक यूनियन दिल्ली (प्राथमिक से विश्वविद्यालय स्तर तक) JOINT SC/ST TEACHER’S FRONT DELHI का 41 वां स्थापना दिवस “शहीद संजीव दहिया सर्वोदय विद्यालय (दिल्ली सरकार) सेक्टर 9 रोहिणी,दिल्ली के विशाल सभागार में शिक्षक मंच के संस्थापक एवं सुप्रीमो रामकिशन पूनिया जी की अध्यक्षता में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। स्थापना दिवस के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मुक्तमय मंडल एडिशनल डायरेक्टर शिक्षा,दिल्ली नगर निगम एवं विशिष्ट अतिथि श्री संजय सुभाष जी, डीडीई एग्जाम हेडक्वार्टर शिक्षा निदेशालय रहे।सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके की गई। कार्यक्रम का संचालन श्री राहुल गौतम जी ने किया। स्थापना दिवस के साथ-साथ एक और बहुत ही बड़ी खुशी थी कि मंच की केंद्रीय चेयरमैन सविता कादियान पंवार जी का 50 वां जन्मदिन था एवं मंच के संस्थापक एवं सुप्रीमो श्री रामकिशन पूनिया जी का 67 वां जन्मदिन भी था। दोनों का ही जन्मदिन और यूनियन का स्थापना दिवस एक ही दिन 11 जुलाई को होता है. दोनों ने केक काटकर अपना जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ सभी के साथ मनाया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम वक्ताओं में श्री समय सिंह जी (संयोजक शिक्षा निदेशालय) ने अपनी कविता के माध्यम से समारोह में समा बांध दिया और सभागार में तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सभी ने कविता का आनंद उठाया। संगीता सिंह जी ने भी पूनिया जी के सम्मान में एक कविता का वाचन किया। सुनीता कैम जी ने शेर और शायरी के द्वारा सब में जोश भर दिया। दिल्ली नगर निगम विंग के महासचिव श्री रंजीत प्रसाद जी की ओजपूर्ण वाणी ने यूनियन की कार्यशैली को विस्तार से बताया और सभी को शिक्षक मंच से जुड़ने की अपील की। शिक्षा निदेशालय विंग के महासचिव श्री राजेंद्र प्रसाद जी ने शिक्षा निदेशालय में शिक्षक हितों के लिए यूनियन के द्वारा किए जाने वाले कार्यों को विस्तार से बताया। माननीय पूनिया जी ने यूनियन के संघर्षशील इतिहास को सबके सामने बताया और मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम की मुख्य बिंदु केंद्रीय चेयरमैन श्रीमती सविता कादियान पंवार जी ने मंच में अपने शुरुआत से अब तक के अनुभव साझा किये और शिक्षक हितों ,सामाजिक हितों के लिए यूनियन द्वारा किए जा रहे कार्यों को सबके सामने रखा और जन्मदिन पर बधाई देने वाले सभी शिक्षकों को सविता जी द्वारा धन्यवाद दिया। इस मौके पर सविता कादियान पंवार जी के पति द्वारा उनके जन्मदिन पर एक विशेष तोहफा BREZZAकार गिफ्ट की गई। दिल्ली विश्वविद्यालय विंग के अध्यक्ष डॉ धनीराम जी को विश्वविद्यालय में डीन ऑफ स्टूडेंट बनने पर सभी ने बधाई दी और उनका स्वागत सत्कार किया। कार्यक्रम के अंत में श्री संजय सुभाष जी डीडीई एग्जाम हेडक्वार्टर शिक्षा निदेशालय ने शिक्षक हितों के लिए सदैव तैयार रहने एवं गीत के माध्यम से समा बांध दिया और विशिष्ट अतिथि मुक्तमय मंडल जी,एडिशनल डायरेक्टर शिक्षा,दिल्ली नगर ने भी शिक्षकों को संबोधित किया। आज के कार्यक्रम में श्री सत्य प्रकाश जी, सतीश चालिया जी, चौ.श्यामवीर सिंह जी, प्रमोद कुमार जी, सुनील अशोक जी, कवि योगाचार्य सुरेश कनक वंशी, यादराम जय पंवार,संतोष राणा,राजेश सिंघल, के एल भारती जी, रामकेश मीना जी, देवेंद्र कुमार जी,मोहित कुमार जी, मोनू कुमार, तेज बहादुर, आर के मीणा, राजू मीणा, बनवारी लाल वर्मा, डॉ अनिल कुमार,अशोक कुमार तंवर,सूरजपाल सिंह जी,पूनम सिंह जी,संतोष राठी जी,के एल मीणा, परशुराम गौतम,डाॅ.राखी पूनिया,रेखा पूनिया (पुत्री श्री राम किशन पूनिया-TGT) आदि सैकड़ो शिक्षकों एवं प्रधानाचार्य की उपस्थिति रही। इस विशेष मौके पर बरवाला पंचायत 360 ने मंच की केंद्रीय चेयरमैन सविता कादियान पंवार जी को पगड़ी पहनाकर जन्मदिन पर विशेष तौहफा दिया। यह एक ऐतिहासिक और यादगार पल था। बरवाला पंचायत ने प्रगतिशील विचारों की एक मिसाल कायम की। शिक्षक मंच के संरक्षक श्री कप्तान सिंह रंगा, शिक्षक मंच की शिक्षा निदेशालय विंग के प्रथम अध्यक्ष (DDE से सेवानिवृत्ति) श्री बलदेव सिंह और शिक्षक मंच के संस्थापक और सुप्रीमो श्री एनपीपीएस रामकिशन पूनिया ने श्रीमती सविता कादियान पंवार के संघर्ष को देखते हुए उन्हें नोटों की माला से लाद दिया.बरवाला पंचायत-360 की ओर से सर कपिल देव कटारिया जी ने भी अपनी पूरी पंचायत टीम के साथ (सर्व श्री राजेंद्र सिंह जंगाला,धन सिंह धानिया,दयाचंद थानेदार, बिजेंद्र कुमार निर्वाल) इस कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम के पश्चात बहुत ही लजीज खाने की व्यवस्था की गई थी. सभी ने खाने का खूब लुफ्त उठाया। श्रीमती जया पवार ने दिल्ली नगर निगम विंग के कार्यालय के लिए अपनी तरफ से एक अलमारी भेंट की. ************ जारी कर्ता राजेन्द्र प्रसाद (महासचिव-शिक्षा निदेशालय विंग) रणजीत प्रसाद (महासचिव-दिल्ली नगर निगम विंग-9312389324) संयुक्त अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक मंच दिल्ली (रजिस्टर्ड एवं मान्यता प्राप्त) (प्राथमिक से विश्वविद्यालय स्तर तक) JOINT SC/ST TEACHER’S FRONT DELHI.

संयुक्त अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक मंच की जिला दक्षिण पूर्व टीम का गठन– सविता कादियान पंवार

दिनांक 3 मार्च 2024 को संयुक्त अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक मंच शिक्षा निदेशालय की जिला दक्षिण पूर्व की मीटिंग केंद्रीय चैयरमैन, सविता कादियान पवार के नेतृत्व में सैकड़ो शिक्षकों की उपस्थिति में बौद्ध विहार ताजपुर पहाड़ी बदरपुर नई दिल्ली में संपन्न हुई। मीटिंग का संचालन श्री समय सिंह जाटव संयोजक जी द्वारा किया। मीटिंग में डॉ अनिल कुमार मुख्य सलाहकार,सुनीता केम अध्यक्ष,राजेंद्र प्रसाद जी महासचिव, आर के मीणा संयुक्त सचिव, सतीश चालिया उपाध्यक्ष,राजमोहन उपाध्यक्ष, पूरन सिंह जी,हंसराज जी,प्रेम चंद जी,सुरेंद्र चेतीवाल जी,आजाद सिंह जी,रूप किशोर जी, जगदीश मालवीय ,रिक्की सिंह मीणा, नरेश कुमार ,शिवराम जाटव आदि सैकड़ों शिक्षकों ने शिरकत की। इस मीटिंग का आयोजन समय सिंह जाटव संयोजक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकेश मीणा, बनी सिंह मीणा एसटी प्रभारी, मोनू कुमार जिला कोऑर्डिनेटर दक्षिण पूर्व, ऋषि राज मीणा, कोऑर्डिनेटर जिला दक्षिण पूर्व, मुन्नालाल चौहान, तेज बहादुर भारती, आदि के अथक प्रयासों से किया गया। मीटिंग में निम्न बिंदुओं पर चर्चा हुईमुख्य सलाहकार डॉ अनिल कुमार जी द्वारा बताया गया कि हम जो भी शिकायत या ज्ञापन दें उसको लिखित में दें,सभी को अपनी प्रोफेशनल ग्रोथ बढ़ाने के लिए प्रयास करना होगा। हमें सीसीएस रूल,कानून की जानकारी, संविधान की जानकारी होना बहुत जरूरी है।यूनियन को आर्थिक सहयोग देकर मजबूत करने की बात कही।राजेंद्र प्रसाद जी ने सभी पदाधिकारी को बताया कि अपनी जिम्मेदारी से काम करें। रोस्टर का अध्ययन करें। सभी को सीसीएस रूल्स की हैंडबुक पढ़नी होगी। स्कूलों में जाकर सभी शिक्षक साथियों को यूनियन की कार्यशाली बताएं। सतीश चालिया जी ने बताया कि यह यूनियन शिक्षक हितों के लिए सर्वश्रेष्ठ कार्य कर रही है। आर के मीणा ने अपने जिला की कार्यशैली के द्वारा सभी को प्रेरित किया एवं ज्यादा से ज्यादा शिक्षकों को सदस्यता दिलाकर जोड़ने की बात कही। बनी सिंह मीणा ने शायरी के द्वारा क्रांतिकारी विचारों से उद्बोधन किया। सुनीता केम जी बताया कि संगठन की छोटी-छोटी बातों पर ध्यान ना देकर मिलजुल कर मजबूत तरीके से लड़ना होगा। केंद्रीय चेयरमैन सविता जी ने यूनियन की कार्यशैली को विस्तार से बताया। यूनियन ने 2 साल के अंदर जो भी शिक्षक हितों के लिए एवं सामाजिक हितों के लिए कार्य किया है उसका विस्तार पूर्वक सभी शिक्षकों के सामने बताया। अंत में संयोजक समय सिंह जी ने सभी शिक्षकों की उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त किया।दक्षिण पूर्व जिले की कार्यकारिणी का भी गठन किया जिसमें निम्न शिक्षक साथियों को जिम्मेदारी दी गई,श्री ऋषिराज मीणा (एसटी जिला कोऑर्डिनेटर)श्री मोनू कुमार (एससी जिला कोऑर्डिनेटर) श्री पवन दिवाकर (जिला सचिव)जिला कार्यकारिणी सदस्यश्री महेश मीणा, श्री उदल सिंह अकेला, श्री नाथूलाल मीणा, श्री रूप किशोर जी, श्री तेज बहादुर भारती रहेंगे।

शिक्षक मंच दिल्ली नगर निगम विंग की उप-शिक्षा निदेशक (DDE -ROHINI ZONE ) से मुलाकात

शिक्षक मंच दिल्ली नगर निगम विंग की उप-शिक्षा निदेशक (DDE -ROHINI ZONE ) से मुलाकात आज दिनांक 11/08/23 को संयुक्त अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक मंच – दिल्ली नगर निगम विंग (Joint sc/st Teachers Front Delhi ) 40 वर्षो से एकमात्र और विश्वसनीय संगठन जोकि माननीय सुप्रीमो एवं संस्थापक श्री रामकिशन पूनिया जी के मार्ग दर्शन और केन्द्रीय चैयरमेन श्री मती सविता कादियान पंवार जी के नेतृत्व में कार्य कर रहा है । यह संगठन लगातार नये नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है उसी क्रम में आज यूनियन के कार्यालय (कमरा नंबर 119 -A) जोकि रोहिणी जोन में है ,निगम विंग की मासिक बैठक आयोजित हुई जिसमें जोनल कार्यकारिणी में बदलाव करते हुए जिम्मेदार साथियों को रोहिणी जोन का अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र राव मालवे और संयोजक श्री मती जया पंवार जी को बनाते हुए बधाई व शुभकामनाएं दी । जोनल स्तर पर दोनों पदाधिकारियों जिम्मेदारी देते हुए निगम विंग की केन्द्रीय कार्यकारिणी जिसमें अध्यक्ष सत्यप्रकाश, महासचिव रणजीत प्रसाद , चैयरमेन चौधरी श्यामवीर सिंह , संयोजक प्रमोद कुमार, सह संयोजक संतोष कुमारी सभी ने उप शिक्षा निदेशक रोहिणी जोन श्री रिषीपाल राणा (DDE ROHINI ZONE) जी से मुलाकात कर सर्वप्रथम कार्यकारिणी पदाधिकारियों द्वारा पटका पहनाकर व बाबा साहब का मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया ,जिसको डी डी ई महोदय द्वारा सहर्ष स्वीकार आभार व्यक्त किया , तत्पश्चात नये पदाधिकारियों का परिचय करवाते हुए अनेक महत्वपूर्ण शिक्षक मुद्दों पर चर्चा की ,और माननीय उपनिदेशक महोदय ने संगठन को सहयोग देने का पूर्ण आश्वासन दिया। आज की मासिक बैठक में सम्मिलित सभी ‌शिक्षक साथियों का हार्दिक अभिनन्दन व धन्यवाद दिया गया।

शिक्षा निदेशक व एससी आयोग की सदस्य से शिक्षक मंच की मुलाकात

कल संयुक्त अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक मंच की केंद्रीय चेयरमैन सविता कादयान पवार जी के नेतृत्व में माननीय शिक्षा निदेशक महोदय से शिक्षको के मुद्दों को लेकर एक शिष्टाचार मुलाकात हुई, जिसमें माननीय निदेशक हिमांशु गुप्ता जी के सामने निम्न मुद्दों को रखा गया, सन 2019 व 20 में दिल्ली नगर निगम से पदोन्नत शिक्षकों कि अभी तक सीनियरिटी लिस्ट नहीं बनी गई है बनाई गई है। इस मामले में माननीय शिक्षा निदेशक महोदय ने आश्वासन दिया कि जल्दी ही संयुक्त निदेशक के संज्ञान में लाकर सीनियरिटी लिस्ट तैयार की जाएगी।इसके अलावा कई विद्यालयों में शिक्षकों के साथ व्यक्तिगत दुर्व्यवहार एवं अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके बाद यूनियन के प्रतिनिधिमंडल की राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति आयोग की सदस्य श्रीमती अंजू बाला जी से शिक्षकों की समस्या से संबंधित मुद्दों पर मुलाकात हुई। विद्यालयों में शिक्षकों के साथ भेदभाव किया जाता है एवं स्थानांतरण पॉलिसी में भी भेदभाव किया गया है। और भी कई मुद्दों पर भी माननीया अंजू बाला जी (सदस्य राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग)से गंभीर चर्चा हुई। जिनका जल्दी समाधान करवाने का आश्वासन दिया। यूनियन के प्रतिनिधिमंडल में कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती संगीता सिंह जी,जिला दक्षिण पूर्व से मोनू कुमार जी आदि शिक्षको की उपस्थिति थी।