Joint SC/ST Teachers Front Delhi

शिक्षक मंच की केंद्रीय कार्यकारिणी की वार्षिक समीक्षा बैठक संपन्न

शिक्षक मंच की केंद्रीय कार्यकारिणी की वार्षिक समीक्षा बैठक संपन्न संयुक्त अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक मंच शिक्षा निदेशालय दिल्ली की केंद्रीय कार्यकारिणी की वार्षिक बैठक केन्द्रीय चेयरमैन “सविता कादियान पंवार” के नेतृत्व में और संयोजक “समय सिंह जौंल” के संचालन में ताल कटोरा स्टेडियम में आयोजित की गई। इस वार्षिक मीटिंग में निम्न बिंदुओं पर चर्चा हुई 1.शिक्षक मंच का विस्तार करते हुए हर जिला स्तर पर जिला कार्यकारिणी गठित की जाएगी।2.शिक्षकों को ज्यादा से ज्यादा शिक्षक मंच से जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान ऑफ़ लाइन भी चलाया जाएगा। शिक्षकों से इच्छानुसार सहयोग राशि लेकर सदस्यता ग्रहण कराई जायेगी।3.प्रत्येक माह केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक की जाएगी,जिसमे प्रत्येक कार्यकारिणी सदस्य को उपस्थित होना अनिवार्य है। 4.शिक्षक मंच द्वारा शिक्षक हित, छात्र हित,समाज हित में किए जा रहे कार्यो को सोशल मीडिया के द्वारा प्रचार प्रसार किया जाएगा,जिससे मंच की गतिविधि प्रत्येक शिक्षक तक पहुंच सकें और शिक्षकों में मंच के प्रति विश्वास पैदा हो। 5.सभी शिक्षक व कार्यकारिणी सदस्यों को सीसीई नियमों को जानकारी के लिए कार्यशाला आयोजित की जाएगी,जिससे वे अपने अधिकार एवम नियम जान सकें।6. विधालयों में जाकर शिक्षकों की समस्याओं को सुना जाएगा और एक सार्थक संवाद स्थापित किया जाएगा।7. केंद्रीय चेयरमैन सविता कादियान पंवार ने शिक्षक मंच की वार्षिक उपलब्धि को विस्तार से सभी को बताया।8. मुख्य सलाहकार श्री अनिल कुमार ने शिक्षकों की प्रोफेशनल ग्रोथ को बढ़ाने पर जोर दिया।9 संयोजक समय सिंह जौंल ने महापुरूषों की जयंती एवं विचारों को छात्रों और समाज में फैलाने का सुझाव दिया।10.इस वर्ष की सबसे बड़ी उपलब्धि ये रही कि पदोन्नति सूची में रोस्टर अनुसार संविधानिक आरक्षण के अनुसार शिक्षकों को शिक्षक मंच के प्रयास और दबाव के कारण पदोन्नती मिली। शिक्षक मंच के प्रयास और दबाव से रोस्टर भी विभाग ने साइट पर अपलोड किया।आज की केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष संगीता सिंह जी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकेश मीणा जी,महासचिव राजेन्द्र प्रसाद जी, एस टी प्रभारी बनी सिंह मीणा जी, उपाध्यक्ष सतीश चालिया जी, संयुक्त सचिव आर के मीणा जी, उपाध्यक्ष राज मोहनजी,सचिव राम खिलाडी जी,प्रचार सचिव मोहित जी,मुन्ना लाल चौहान जी,अशोक कुमार जी,देवेंद्र जी,शिवलाल अहारी जी,राजू मीणा जी, बी एल वर्मा जी,जगदीश जी, एडवोकेट मनदीप जी सभी ने अपने महत्त्वपूर्ण और उपयोगी विचार रखें।मंच द्वारा पूरे वर्ष में किए गए कार्यों की समीक्षा कर सभी के विचार व सुझाव लिए गये।***********जारी कर्तासुनीता केम (अध्यक्ष)राजेन्द्र प्रसाद (महासचिव)कन्हैया लाल भारती (उपाध्यक्ष)संयुक्त अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक मंच शिक्षा निदेशालय दिल्ली। JOINT SC ST TEACHERS FRONT DELHI.कार्यालय पता:- कमरा नंबर 3 पुराना सचिवालय शिक्षा निदेशालय दिल्ली 110054 https://www.jointscstteachersfront.org/wp-content/uploads/2023/12/WhatsApp-Video-2023-12-26-at-13.53.44.mp4https://www.jointscstteachersfront.org/wp-content/uploads/2023/12/WhatsApp-Video-2023-12-26-at-13.53.24.mp4

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के कार्यकारी चैयरमेन के साथ प्रमोशन में आरक्षण मुद्दे पर शिक्षक मंच ने की तत्काल बैठक

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के कार्यकारी चैयरमेन के साथ प्रमोशन में आरक्षण मुद्दे पर शिक्षक मंच ने की तत्काल बैठक दिनांक 29/08/2023 को संयुक्त अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक मंच शिक्षा निदेशालय के एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय चेयरमैन सविता कादियान पंवार के नेतृत्व में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति आयोग में जाकर शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों के मामलों में एससी आयोग के कार्यकारी चेयरमैन एवं एसटी आयोग के सदस्य अनंत नायक को ज्ञापन देकर एससी एसटी शिक्षकों के संवैधानिक अधिकारों के लिए अपनी मांगों को रखा। एससी आयोग के कार्यकारी चेयरमैन को बाबा साहब का मोमेंटो एवं पटका पहनाकर स्वागत किया गया। मीटिंग में हाल ही में शिक्षा निदेशालय द्वारा टीजीटी से पीजीटी पदोन्नति की जो लिस्ट निकाली गई है उसमें बहुत ही विसंगति एवं एससी एसटी के संवैधानिक अधिकारों का हनन किया गया है। कई पोस्टों जैसे राजनीति विज्ञान में एससी एसटी के शिक्षकों को पदोन्नति नहीं दी गई है, यहां तक की कई एससी एसटी शिक्षक सीनियर होते हुए भी उनका इस लिस्ट में नाम नहीं दिया गया है। माननीय आयोग ने आश्वासन दिया कि जल्द ही दिल्ली के शिक्षा सचिव को पत्र लिखकर इस पदोन्नति प्रक्रिया पर रोक लगाई जाएगी एवं जवाब मांगा जाएगा। संतोषप्रद जबाव नहीं दिए जाने पर दिल्ली के शिक्षा सचिव एवं शिक्षा निदेशक को माननीय राष्ट्रीय आयोग में तलब किया जाएगा।इसी के साथ ही एससी आयोग के डायरेक्टर श्री कौशल कुमार जी से मुलाकात की व बाबा साहब का मोमेंटो व पटका पहना कर उनका सम्मान किया गया पदोन्नति प्रक्रिया एवं रोस्टर से संबंधित नियमों को समझा और उन्होंने भी आश्वासन दिया कि विभाग से पदोन्नति लिस्ट के बारे में जवाब तलब किया जाएगा। मीटिंग बहुत ही सकारात्मक व संतुष्टप्रद रही। निम्न बिंदुओं माननीय चैयरमेन के समक्ष रखा गया। 1. वर्तमान में टी.जी.टी. से पी.जी.टी. प्रमोशन 2022 की दिल्ली शिक्षा निदेशालय विभाग में की जो प्रक्रिया चल रही है उसमें टीजीटी से पीजीटी प्रमोशन में एससी/एसटी आरक्षण लागू नहीं किया जा रहा है जिसका स्पष्ट उदाहरण पीजीटी पॉलीटिकल साइंस (पुरुष) की zone of consideration की लिस्ट में देखा जा सकता है इसमें 106 सामान्य शिक्षकों की लिस्ट है इसमें जो एससी/एसटी शिक्षक हैं वो अपने सीनियरिटी नम्बर के कारण हैं, ना कि अपनी मेरिट के कारण हैं पीजीटी पॉलीटिकल साइंस (पुरुष) की केवल सामान्य शिक्षकों की लिस्ट है एससी/एसटी की कोई लिस्ट नहीं है और बड़े आश्चर्य की बात कि यह 01.01.2022 से 28.09.2022 तक के समय में और सामान्य की इतनी बड़ी लिस्ट होने के बावजूद एससी/एसटी की कोई लिस्ट नहीं है एक और आश्चर्य की बात है कि अन्य विषयो की तरह पॉलीटिकल साइंस (पुरूष) में एससी/एसटी के लिए No Vacancy भी नहीं लिखा हुआ। एससी/एसटी की ना तो लिस्ट है ना ही NoVacancy लिखा है इस तरह कुछ भी स्पष्ट नहीं है इसलिए टीजीटी से पीजीटी प्रमोशन 2022 की प्रक्रिया में रोस्टर को लेकर एससी/एसटी आरक्षण पूर्ण रुप से लागू करवाए , ताकि अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के शिक्षकों को इसका समुचित लाभ मिल सके। 2. टी.जी.टी. से पी.जी.टी. पद्दोन्नति में एस.सी./एस.टी. आरक्षण के 5 वर्ष (2016-2017, 2017-2018, 2018, 2019, 2020) के बैकलॉग को पूरा भरवाने के संदर्भ मे भी पिछले पांच सालों में जो टीजीटी से पीजीटी पद्दोन्नति हुई हैं उनमें एससी/एसटी को प्रमोशन में आरक्षण नहीं दिया गया है प्रमोशन में आरक्षण कभी समाप्त नहीं हुआ था और ना ही अभी हुआ है सुप्रीम कोर्ट में केस लंबित है DOPT ने आर्डर (12/04/2022) निकाला है कि प्रमोशन में आरक्षण दिया जाए। दिल्ली सरकार ने भी आर्डर(05/05/2022) निकाला है कि प्रमोशन में आरक्षण दिया जाए। जबकि 2016-17, 2017-18, 2018, 2019, 2020 में टीजीटी से पीजीटी प्रमोशन में एससी/एसटी को एक भी सीट में किसी भी विषय में किसी भी प्रकार का आरक्षण नहीं मिला इसका उदाहरण स्वरूप पी.जी.टी. पॉलीटिकल साइंस (पुरुष) की लिस्ट में देख सकते हैं कि इन 5 वर्षा में एक भी सीट पर एससी/एसटी को प्रमोशन में आरक्षण नहीं दिया गया ।पीजीटी पॉलीटिकल साइंस (पुरुष) की ही तरह किसी भी विषय में किसी भी एससी/एसटी को प्रमोशन में आरक्षण नहीं मिला है जिन एससी/एसटी टीचर्स का प्रमोशन हुआ है उनका प्रमोशन अपनी सीनियरिटी नंबर के हिसाब से अपनी ऑन मेरिट के कारण हुआ है एससी/एसटी प्रमोशन में आरक्षण के कारण नहीं हुआ। पिछले पांच वर्षों का बैकलॉक पूरा करवाया जाये। 3. तीसरा महत्वपूर्ण मुद्दा कि सिनोयलटी के मुताबिक भी आन मेरिट जिन sc/st शिक्षकों का नाम प्रमोशन लिस्ट में आना चाहिए वो भी नहीं आए जबकि उन्हें जूनियर शिक्षकों के नाम लिस्ट में हैं ।यह सरासर Sc/St शिक्षकों के संवैधानिक हितों पर कुठाराघात है। मीटिंग में उपस्थित श्री समय सिंह जौंल (संयोजक) श्री राजेंद्र प्रसाद (महासचिव), मुख्य सलाहकार अनिल कुमार जी,श्रीमती संगीता सिंह (कार्यकारी अध्यक्ष), श्री सतीश चालिया जी (उपाध्यक्ष), श्री राम खिलाड़ी मीणा जी (संगठन सचिव) राजेंद्र कुमार मीणा जी, मुनेश कुमार मीणा जी, राम सिंह मीणा जी,राजू मीना जी ,प्रकाश मीना जी आदि की उपस्थिति रही। जारी कर्ता सुनिता केम (अध्यक्ष) रामकेश मीणा (वरिष्ठ उपाध्यक्ष) राजमोहन (उपाध्यक्ष) कन्हैया लाल भारती (उपाध्यक्ष) राहुल गौतम (कोषाध्यक्ष) बनी सिंह मीना (एसटी प्रभारी)

शिक्षक मंच दिल्ली नगर निगम विंग की उप-शिक्षा निदेशक (DDE -ROHINI ZONE ) से मुलाकात

शिक्षक मंच दिल्ली नगर निगम विंग की उप-शिक्षा निदेशक (DDE -ROHINI ZONE ) से मुलाकात आज दिनांक 11/08/23 को संयुक्त अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक मंच – दिल्ली नगर निगम विंग (Joint sc/st Teachers Front Delhi ) 40 वर्षो से एकमात्र और विश्वसनीय संगठन जोकि माननीय सुप्रीमो एवं संस्थापक श्री रामकिशन पूनिया जी के मार्ग दर्शन और केन्द्रीय चैयरमेन श्री मती सविता कादियान पंवार जी के नेतृत्व में कार्य कर रहा है । यह संगठन लगातार नये नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है उसी क्रम में आज यूनियन के कार्यालय (कमरा नंबर 119 -A) जोकि रोहिणी जोन में है ,निगम विंग की मासिक बैठक आयोजित हुई जिसमें जोनल कार्यकारिणी में बदलाव करते हुए जिम्मेदार साथियों को रोहिणी जोन का अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र राव मालवे और संयोजक श्री मती जया पंवार जी को बनाते हुए बधाई व शुभकामनाएं दी । जोनल स्तर पर दोनों पदाधिकारियों जिम्मेदारी देते हुए निगम विंग की केन्द्रीय कार्यकारिणी जिसमें अध्यक्ष सत्यप्रकाश, महासचिव रणजीत प्रसाद , चैयरमेन चौधरी श्यामवीर सिंह , संयोजक प्रमोद कुमार, सह संयोजक संतोष कुमारी सभी ने उप शिक्षा निदेशक रोहिणी जोन श्री रिषीपाल राणा (DDE ROHINI ZONE) जी से मुलाकात कर सर्वप्रथम कार्यकारिणी पदाधिकारियों द्वारा पटका पहनाकर व बाबा साहब का मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया ,जिसको डी डी ई महोदय द्वारा सहर्ष स्वीकार आभार व्यक्त किया , तत्पश्चात नये पदाधिकारियों का परिचय करवाते हुए अनेक महत्वपूर्ण शिक्षक मुद्दों पर चर्चा की ,और माननीय उपनिदेशक महोदय ने संगठन को सहयोग देने का पूर्ण आश्वासन दिया। आज की मासिक बैठक में सम्मिलित सभी ‌शिक्षक साथियों का हार्दिक अभिनन्दन व धन्यवाद दिया गया।

शिक्षक मंच ने की उप शिक्षा निदेशक,जिला नॉर्थ वेस्ट ए (DDE District NWA)के साथ की शिक्षकों के मुद्दों पर चर्चा

शिक्षक मंच ने की उप शिक्षा निदेशक,जिला नॉर्थ वेस्ट ए (DDE District NWA)के साथ की शिक्षकों के मुद्दों पर चर्चा आज (10/09/23/ संयुक्त अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक मंच शिक्षा निदेशालय दिल्ली के एक प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षक मंच की केंद्रीय चेयरमैन सविता कादियान पंवार के नेतृत्व में उप शिक्षा निदेशक डिस्ट्रिक्ट- (NORTH WEST -A) शालीमार बाग, दिल्ली के साथ शिक्षक हितों को लेकर एक मीटिंग की गई। मंच की तरफ से बाबा साहब का मोमेंटो एवं पटका पहनाकर माननीय उप शिक्षा निदेशक महोदय का स्वागत सत्कार किया। आज की मीटिंग में संयोजक समय सिंह जौंल जी ,अध्यक्ष सुनीता केम जी,महासचिव राजेंद्र प्रसाद जी डिस्ट्रिक्ट पदाधिकारियों में संजीत छाचिया जी ,शमशेर सिंह तंवर जी आदि की उपस्थिति रही। आज की मीटिंग में निम्न बिंदुओं पर चर्चा हुई:- 1. विदयालयो में शिक्षक विद्यार्थी अनुपात ठीक ना होने की वजह से कक्षाओं में छात्र छात्राओं की संख्या 70-80 हो रही है, जिसकी वजह से शिक्षक अधिगम सुचारू रूप से नहीं चल पाता ,साथ ही इसकी वजह से मिशन बुनियाद जैसे अच्छे कार्यक्रम पर सरकार द्वारा इतना खर्च करने पर भी दुष्प्रंबधन होने की वजह सार्थक परिणाम नहीं मिल पा रहे।इसके लिए विद्यालयो में PFC के तहत शिक्षकों की संख्या कम होने से शिक्षक का कार्य भार ज्यादा बढ़ गया है , संख्या बढ़ाई जाये। 2. कई विद्यालयों में शिक्षकों द्वारा एक HPL लेने पर भी प्रधानाचार्य मेडिकल सर्टिफिकेट मांगते हैं, बल्कि तीन HPL तक सीसीएस रूल के अनुसार मेडिकल प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है। इस बात को सविता कादयान जी ने माननीय उपनिदेशक महोदय के सामने रखा, कि इस संबंध में अलग अलग विद्यालयो में अलग अलग नियम चल रहे हैं जिस पर संज्ञान लेते हुए उप शिक्षा निदेशक ने जल्दी ही सभी प्रधानाचार्य को निर्देश के लिए एक कॉमन आर्डर निकालने का आश्वासन दिया। 3. विभाग द्वारा विद्यालयो में वोकेशनल कोर्स शुरू किए गए हैं , पर अभी तक वोकेशनल टीचर्स उपलब्ध नहीं किए गए। वोकेशनल टीचर्स उपलब्ध करवायें जाए। 4. शिक्षको को टीचर्स डायरी पिछले दो साल से नहीं मिली है । उपलब्ध करवाई जाये। 5.विदयालयो में आन लाइन हाजिरी boimatric I’d के अंतर्गत thum impression की जगह निगम विद्यालयो की तरह फेस से स्कैन करके लगाने की सहुलियत हो। जिससे समय की बचत और उचित व्यवस्था हो सकती है। 6. Chief Minister Super Talented children coaching scheme के तहत दिल्ली सरकार के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए विभाग द्वारा दिनांक 30/07/23 को एक परीक्षा आयोजित हुई जिसमें उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को दिल्ली सरकार नीट और जेई की फ्री कोचिंग दिलवायेगा। जिसके लिए सभी स्कूलों द्वारा नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों का रजिस्ट्रेशन किया गया , परंतु यूनियन के संज्ञान में आया कि कुछ स्कूलों(नरेला व बाकनेर) में रजिस्ट्रेशन करते समय अनुसूचित जाति जनजाति के बच्चों के साथ उनके संवैधानिक अधिकारों का उलंघन करते हुए कैटेगरी के कालम को अनदेखी कर जनरल में ही इन बच्चों को डाल दिया गया जिसका खुलासा होने पर संबंधित स्कूलों द्वारा यह स्पष्टीकरण दिया गया की रजिस्ट्रेशन करते समय कैटेगरी का आप्शन नहीं था ,जबकि अन्य स्कूलों में यह आप्शन था । तो क्या विभाग द्वारा सभी स्कूलों में अलग अलग रजिस्ट्रेशन लिंक दिए गए थे ।अगर यह बात ठीक नहीं है, तो अनुसूचित जाति जनजाति के बच्चों के साथ ये भेदभाव संबंधित विद्यालयो द्वारा किस मंशा से किया गया उसकी जांच हो और अगर कोई Sc/St का बच्चे का सलेक्शन इस वजह से नहीं हो पाया तो उसकी भरपाई विभाग किस व्यवस्था के आधार पर कर पायेगा।इस पर भी मार्गदर्शन करें। 7. महोदय इस डिस्ट्रिक्ट का शाहबाद डेयरी का विद्यालय जोकि दो पाली में चलता है ,यह बिल्डिंग 2020 में ही बनकर तैयार हुई थी , परंतु लगातार इस बिल्डिंग में दरारें आने की वजह से यह बिल्डिंग डेंजर जोन में है जिससे सभी शिक्षक और बच्चों की सुरक्षा को खतरा है इस पर भी संज्ञान ले उचित कार्रवाई हो । 8. शिक्षकों को 4 साल पहले जो टैब दिए गए थे उनकी वैलिडिटी खत्म हो गई है,जबकि विभाग ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने पर जोर दे रहा है, कई शिक्षकों के टैब भी खराब हो चुके हैं बच्चों की ऑनलाइन उपस्थिति के लिए सभी शिक्षकों को नई टैब उपलब्ध कराई जाए। 9. जोन X- 10 के एक टीचर जो अक्टूबर 2023 में सेवानिवृत हो रहे हैं उनकी MACP ब्लू बेंचमार्क होने की वजह से पेंडिंग थी, उनको दिलाने के लिए उप शिक्षा निदेशक महोदय ने आश्वासन दिया है। 10. डिस्ट्रिक्ट के विद्यालयो में यूनियन के संज्ञान में आया है कि (नरेला)विद्यालय प्रमुख किसी विशेष शिक्षक के प्रभाव में अनुसूचित शिक्षकों के साथ भेदभाव पूर्ण व्यवहार कर परेशान करने का प्रयास करते हैं इस मामले से संबंधित विद्यालय की शिकायत पत्र पर त्वरित कार्रवाई की जाए।

शिक्षा निदेशक व एससी आयोग की सदस्य से शिक्षक मंच की मुलाकात

कल संयुक्त अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक मंच की केंद्रीय चेयरमैन सविता कादयान पवार जी के नेतृत्व में माननीय शिक्षा निदेशक महोदय से शिक्षको के मुद्दों को लेकर एक शिष्टाचार मुलाकात हुई, जिसमें माननीय निदेशक हिमांशु गुप्ता जी के सामने निम्न मुद्दों को रखा गया, सन 2019 व 20 में दिल्ली नगर निगम से पदोन्नत शिक्षकों कि अभी तक सीनियरिटी लिस्ट नहीं बनी गई है बनाई गई है। इस मामले में माननीय शिक्षा निदेशक महोदय ने आश्वासन दिया कि जल्दी ही संयुक्त निदेशक के संज्ञान में लाकर सीनियरिटी लिस्ट तैयार की जाएगी।इसके अलावा कई विद्यालयों में शिक्षकों के साथ व्यक्तिगत दुर्व्यवहार एवं अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके बाद यूनियन के प्रतिनिधिमंडल की राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति आयोग की सदस्य श्रीमती अंजू बाला जी से शिक्षकों की समस्या से संबंधित मुद्दों पर मुलाकात हुई। विद्यालयों में शिक्षकों के साथ भेदभाव किया जाता है एवं स्थानांतरण पॉलिसी में भी भेदभाव किया गया है। और भी कई मुद्दों पर भी माननीया अंजू बाला जी (सदस्य राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग)से गंभीर चर्चा हुई। जिनका जल्दी समाधान करवाने का आश्वासन दिया। यूनियन के प्रतिनिधिमंडल में कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती संगीता सिंह जी,जिला दक्षिण पूर्व से मोनू कुमार जी आदि शिक्षको की उपस्थिति थी।

शिक्षक मंच ने हर्षोल्लास से मनाया 40 वां स्थापना दिवस

शिक्षक मंच ने हर्षोल्लास से मनाया 40 वां स्थापना दिवस हर वर्ष की भांति संयुक्त अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक मंच, दिल्ली का 40वां स्थापना दिवस आज 11 जुलाई 2023 को यूनियन के कार्यालय,निगम आफिस ,प्रथम तल ,कमरा नं -119 ,रोहिणी जोन में यूनियन के संस्थापक एवं सुप्रीमो दादा रामकिशन पूनिया जी की अध्यक्षता में सभी शिक्षकों ने बड़ी धूमधाम से मनाया। आज का दिन बहुत ही ऐतिहासिक और खुशी का दिन इसलिए है की आज ही माननीय रामकिशन पूनिया जी का जन्मदिन है एवं यूनियन की केंद्रीय चेयरमैन श्रीमती सविता कादयान पवार का भी आज जन्मदिन है। सर्वप्रथम माननीय रामकिशन पूनिया जी एवं श्रीमती सविता कादियान पंवार द्वारा यूनियन का स्थापना दिवस व जन्मदिन का केक काटा गया। उपस्थित सभी शिक्षकों ने अपना परिचय दिया एवं सभी ने यूनियन की कार्यशैली से संबंधित अपने अनुभव साझा किए। शिक्षा निदेशालय विंग के संयोजक श्री समय सिंह जौल द्वारा यूनियन के पदाधिकारियों की कार्यशैली से संबंधित एक कविता का पाठ किया। आज के शुभ अवसर पर यूनियन के पूर्व चेयरमैन कप्तान सिंह रंगा जी का भी पटका एवं माल्यार्पण से स्वागत किया। यूनियन की तीनों विंगो के पदाधिकारियों का बारी-बारी से पटका पहनाकर एवं माल्यार्पण करके स्वागत सम्मान किया। सभी पदाधिकारियों को यूनियन में जोश पूर्ण एवं संघर्षरत रहते हुए कार्य करने के लिए हौसला अफजाई की। सभी ने मिलकर संकल्प लिया कि दादा रामकिशन पूनिया जी के नेतृत्व में शिक्षकों के लिए सभी पदाधिकारी संघर्ष करेंगे और संवैधानिक तरीके से अपने हक और अधिकार के लिए लड़ते रहेंगे। 40वें स्थापना दिवस पर शिक्षक मंच के इस ऐतिहासिक सफर पर माननीय संस्थापक श्री रामकिशन पूनिया जी द्वारा ओजस्वी भाषण द्वारा यूनियन के ऐतिहासिक सफर को कई रोमांचक व संघर्ष की घटनाओं से उपस्थित सभी शिक्षकों को अवगत कराया एवं अपने संघर्ष के दिनों को सभी शिक्षकों को एक प्रेरणा के रूप में बता कर संबोधित किया। आज इस शुभ अवसर पर शिक्षक मंच की एक वेबसाइट माननीय चेयरमैन सविता जी द्वारा लांच की गई एवं शिक्षक मंच का यूट्यूब चैनल भी लॉन्च किया गया जिसमें यूनियन की सभी गतिविधियां एवं सभी छायाचित्र व कार्यशैली आदि हम एक प्लेटफार्म पर देख सकते हैं। आज के इस ऐतिहासिक और शुभ अवसर पर शिक्षक मंच की प्राथमिक से विश्वविद्यालय स्तर तक के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही, जिनमें शिक्षा निदेशालय विंग से संरक्षक प्रधानाचार्य डॉ पंकज, कानूनी सलाहकार श्री अनिल कुमार, अध्यक्ष सुनीता केम ,कार्यकारी अध्यक्ष संगीता सिंह ,महासचिव राजेंद्र प्रसाद , प्रचार सचिव मोहित कुमार ,उपाध्यक्ष सतीश चालिया, कन्हैयालाल भारती, रामखिलाड़ी मीणा, कोषाध्यक्ष राहुल गौतम, श्री अशोक कुमार एवम् निगम विंग से अध्यक्ष सत्य प्रकाश ,महासचिव रंजीत प्रसाद, चेयरमैन श्यामवीर, संयोजक प्रमोद कुमार ,सहायता प्राप्त विंग से विपिन कुमार कटारिया जी व उनकी टीम ने उपस्थिति दर्ज की।**********जारी कर्तासविता कादियान पंवारकेंद्रीय चेयरमैनसंयुक्त अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक मंच , दिल्लीJOINT SC/ ST TEACHERS FRONT, DELHI