Joint SC/ST Teachers Front Delhi

प्रिंसिपल पद पर हुई पदोन्नति के मामले को लेकर शिक्षक यूनियन की सिविक सेंटर में उच्च स्तरीय मीटिंग.शिक्षकों के साथ किसी भी कीमत पर अन्याय नहीं होने दिया जाएगा-दादा

प्रिंसिपल पद हुई पदोन्नति

प्रिंसिपल पद पर हुई पदोन्नति के मामले को लेकर शिक्षक यूनियन की सिविक सेंटर में उच्च स्तरीय मीटिंग.शिक्षकों के साथ किसी भी कीमत पर अन्याय नहीं होने दिया जाएगा-दादा दिल्ली नगर निगम में प्रिंसिपल के पद पर हुई पदोन्नति को लेकर अनेक शिक्षकों में कई तरह से रोष व्याप्त था और शिक्षक लगातार इस यूनियन से संपर्क कर रहे थे.मामले की गंभीरता को देखते हुए इस यूनियन ने जब शिक्षा विभाग का ध्यान इस ओर आकर्षित किया तो शिक्षा विभाग ने इस यूनियन के संस्थापक एंड सुप्रीमो दादा एनपीपीएस रामकिशन पूनिया के नाम पत्र जारी करके यूनियन को सिविक सेंटर में बातचीत के लिए आमंत्रित किया. शिक्षा विभाग के लिखित निमंत्रण पर यूनियन का एक विशाल प्रतिनिधिमंडल यूनियन की केंद्रीय चेयरमैन (प्राथमिक से विश्वविद्यालय स्तर तक) श्रीमती सविता कादियान पंवार के नेतृत्व में बातचीत के लिए सिविक सेंटर में गया.इस प्रतिनिधि मंडल यूनियन की शिक्षा निदेशालय विंग के महासचिव श्री राजेंद्र प्रसाद भी थे. शिक्षक मंच के निगम विंग के अध्यक्ष श्री सत्य प्रकाश चेयरमैन चौधरी श्यामवीर सिंह संयोजक श्री प्रमोद कुमार अन्य पदाधिकारी श्री सुनील कुमार अशोक श्री ललित धनखड आदि भी थे.प्रिंसिपल पद पर हुई पदोन्नति में कुछ कमियों की तरफ विशेष ध्यान आकर्षित किया गया क्योंकि अनेक शिक्षक इस सूची को लेकर ठग सा महसूस कर रहे थे.खास तौर से जूनियर और सीनियर का मामला काफी तूल पकड़ रहा था. शिक्षकों में इस बात को लेकर रोष था कि जब पद का नाम प्रिंसिपल है तो उसमें हेड मास्टर क्यों लिखा गया इस मामले को प्रमुखता से उठाया गया. और भी कई विषयों को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा इस मीटिंग में हुई. यह यूनियन शिक्षकों को विश्वास दिलाती है कि किसी भी कीमत पर शिक्षकों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा. जारीकर्ता जीएस रणजीत प्रसाद (महासचिव) दिल्ली नगर निगम विंग 9312389324 “संयुक्त अनुसूचित जाति/जनजाति शिक्षक मंच दिल्ली-प्राथमिक से दिल्ली विश्वविद्यालय स्तर तक-(JOINT SC/ST TEACHERS FRONT DELHI-PRIMARY TO DELHI UNIVERSITY LEVEL)-समस्त दिल्ली के अनुसूचित जाति /जनजाति शिक्षकों की 42 साल से संघर्षरत एकमात्र यूनियन

शिक्षक मंच ने आंबेडकर जयंती समारोह में शिक्षकों/छात्रों/दिव्यांजन को किया सम्मानित

शिक्षक मंच ने आंबेडकर जयंती समारोह में शिक्षकों/छात्रों/दिव्यांजन को किया सम्मानित दिनांक 18 अप्रैल 2025 को संयुक्त अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक मंच दिल्ली (प्राथमिक से विश्वविद्यालय स्तर तक) के द्वारा केशव पुरम क्षेत्र में स्थित डाइट के विशाल सभागार में डॉ अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में केंद्रीय चेयरमैन (प्राथमिक से विश्वविद्यालय स्तर तक) श्रीमती सविता कादियान पंवार के नेतृत्व में आयोजित किया गया। जिसमें दिल्ली नगर निगम, दिल्ली सरकार, दिल्ली विश्वविद्यालय, सहायता प्राप्त विद्यालय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों के हजारों शिक्षकों, हेैडमास्टर,प्रिंसिपल,समाज के प्रतिष्ठित प्रबुद्धजन और प्रोफेसर्स ने भाग लिया. इस विशाल शिक्षक सम्मेलन में अनेक प्रतिभाशाली छात्रों,शिक्षकों को डॉक्टर अंबेडकर गौरव सम्मान और सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया.इसके साथ ही इस यूनियन के इतिहास में पहली बार अनेक दिव्यांग जनों को उपकरण भेंट किए गए.विशाल शिक्षक सम्मेलन में महिला शिक्षकों की भागीदारी बहुत ही जबरदस्त रही.SCERT के जॉइंट डायरेक्टर डाॅ. नाहर सिंह,डायट की प्रिंसिपल डॉ नंदिता देव जी, प्रशांत कुमार जी (जज रोहिणी सेशन कोर्ट),बरवाला पंचायत 360 के महासचिव सर कपिल देव कटारिया,इस यूनियन के संरक्षक श्री कप्तान सिंह रंगा,श्री राम निवास और निगम विंग के अध्यक्ष श्री सत्य प्रकाश और विश्वविद्यालय विंग के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ धनीराम शिक्षा निदेशालय विंग से के एल भारती जी, आदि ने अपने प्रभावशाली विचारों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए.इस यूनियन के संस्थापक एंड सुप्रीमो दादा एनपीपीएस रामकिशन पूनिया ने जब यूनियन का लगभग 42 साल का क्रांतिकारी इतिहास बताया तो सभी ने दांतों तले उंगली दबा ली. यह विशाल शिक्षक सम्मेलन यूनियन की शिक्षा निदेशालय विंग के संयोजक श्री समय सिंह जौल के संचालन में और शिक्षा निदेशालय विंग के महासचिव श्री राजेंद्र प्रसाद और नगर निगम विंग के महासचिव श्री जी एस रंजीत प्रसाद, की देखरेख में बहुत ही सफलतापूर्वक आयोजित हुआ.दिल्ली नगर निगम,शिक्षा निदेशालय दिल्ली विश्वविद्यालय में कार्यरत अनेक पदाधिकारियों जैसे श्रीमती सुनीता केम,श्रीमती संगीता सिंह, पूनम जी, संतोष जी,राहुल गौतम,केएल भारती,सतीश धानिया,रामकेश मीणा,अशोक कुमार तंवर,सतीश चालिया , मोहित कुमार,मुन्ना लाल चौहान, प्रभु दयाल ,के के कुंद्रा ,तेज बहादुर, राजेश मीणा, सुरेंद्र चेतीवाल, किशन लाल मीणा, प्रमोद कुमार बिजेंदर राम,चौधरी श्यामवीर सिंह,रामकिशन भारती,जगदीश प्रसाद मालवीय, ललित धनखड़ सुनील कुमार अशोक जया पंवार,संतोष राणा आदि ने बहुत ही लगन और मेहनत से इस विशाल शिक्षक सम्मेलन को ऐतिहासिक बना दिया. इसके साथ ही दिल्ली के हजारों अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षकों ने दिन-रात मेहनत करके बाबा साहब की जयंती के उपलक्ष में आयोजित इस विशाल सम्मेलन में हर प्रकार से अपना सहयोग दिया जिससे दिल्ली में ही नहीं बल्कि उत्तरी भारत में इस यूनियन के नाम का डंका बज रहा है. कार्यक्रम में बहुजन गायक शशि भूषण द्वारा बाबा साहब अंबेडकर के अमूल्य योगदान पर शानदार गीत की प्रस्तुति दी। महिला मंडल द्वारा भीम वंदना के द्वारा बाबा साहब अंबेडकर को नमन किया। शिक्षक मंच के द्वारा दिव्यांगजन को भेंट किए गए उपकरणों से उनके चेहरों पर खुशी का भाव झलका। शिक्षक मंच भी समाज के प्रतिष्ठित प्रबुद्धजनो,शिक्षकों ,छात्रों,दिव्यांजनो को सम्मानित करने पर गौरवान्वित महसूस करता है। यह मंच हर वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान देने वाले शिक्षकों व प्रतिभाशाली छात्रों को बाबा साहब अंबेडकर गौरव सम्मान से सम्मानित करता है। मंच संचालन में समय सिंह जौल (संयोजक) ने बाबा साहब अंबेडकर के योगदान पर कविता, शेर शायरी से समा बांध दिया। सभागार में उपस्थिति लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से समारोह का आनंद लिया। इस सम्मान समारोह में सभी वर्गों के शिक्षक और छात्रों को सम्मानित किया गया। जारीकर्ताराजेंद्र प्रसाद (महासचिव-शिक्षा निदेशालय विंग)जीएस रंजीत प्रसाद (महासचिव दिल्ली नगर निगम विंग)9312389324“संयुक्त अनुसूचित जाति/जनजाति शिक्षक मंच दिल्ली” (प्राथमिक से विश्वविद्यालय स्तर तक- पंजीकृत एवं मान्यता प्राप्त)-JOINT SC/ST TEACHERS FRONT DELHI-PRIMARY TO UNIVERSITY LEVEL-REGD.& RECOG.— समस्त दिल्ली के SC/ST TEACHERS की लगभग 42 साल से संघर्षरत एकमात्र यूनियन

शिक्षक मंच के स्थापना दिवस और सविता कादियान पंवार के 50 वें जन्मदिन के संयुक्त कार्यक्रम से दिल्ली में एक नया इतिहास लिखा गया.

शिक्षक मंच के स्थापना दिवस और सविता कादियान पंवार के 50 वें जन्मदिन के संयुक्त कार्यक्रम से दिल्ली में एक नया इतिहास लिखा गया. संयुक्त अनुसूचित जाति /जनजाति शिक्षक मंच दिल्ली व PSKB शिक्षक यूनियन दिल्ली (प्राथमिक से विश्वविद्यालय स्तर तक) JOINT SC/ST TEACHER’S FRONT DELHI का 41 वां स्थापना दिवस “शहीद संजीव दहिया सर्वोदय विद्यालय (दिल्ली सरकार) सेक्टर 9 रोहिणी,दिल्ली के विशाल सभागार में शिक्षक मंच के संस्थापक एवं सुप्रीमो रामकिशन पूनिया जी की अध्यक्षता में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। स्थापना दिवस के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मुक्तमय मंडल एडिशनल डायरेक्टर शिक्षा,दिल्ली नगर निगम एवं विशिष्ट अतिथि श्री संजय सुभाष जी, डीडीई एग्जाम हेडक्वार्टर शिक्षा निदेशालय रहे।सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके की गई। कार्यक्रम का संचालन श्री राहुल गौतम जी ने किया। स्थापना दिवस के साथ-साथ एक और बहुत ही बड़ी खुशी थी कि मंच की केंद्रीय चेयरमैन सविता कादियान पंवार जी का 50 वां जन्मदिन था एवं मंच के संस्थापक एवं सुप्रीमो श्री रामकिशन पूनिया जी का 67 वां जन्मदिन भी था। दोनों का ही जन्मदिन और यूनियन का स्थापना दिवस एक ही दिन 11 जुलाई को होता है. दोनों ने केक काटकर अपना जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ सभी के साथ मनाया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम वक्ताओं में श्री समय सिंह जी (संयोजक शिक्षा निदेशालय) ने अपनी कविता के माध्यम से समारोह में समा बांध दिया और सभागार में तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सभी ने कविता का आनंद उठाया। संगीता सिंह जी ने भी पूनिया जी के सम्मान में एक कविता का वाचन किया। सुनीता कैम जी ने शेर और शायरी के द्वारा सब में जोश भर दिया। दिल्ली नगर निगम विंग के महासचिव श्री रंजीत प्रसाद जी की ओजपूर्ण वाणी ने यूनियन की कार्यशैली को विस्तार से बताया और सभी को शिक्षक मंच से जुड़ने की अपील की। शिक्षा निदेशालय विंग के महासचिव श्री राजेंद्र प्रसाद जी ने शिक्षा निदेशालय में शिक्षक हितों के लिए यूनियन के द्वारा किए जाने वाले कार्यों को विस्तार से बताया। माननीय पूनिया जी ने यूनियन के संघर्षशील इतिहास को सबके सामने बताया और मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम की मुख्य बिंदु केंद्रीय चेयरमैन श्रीमती सविता कादियान पंवार जी ने मंच में अपने शुरुआत से अब तक के अनुभव साझा किये और शिक्षक हितों ,सामाजिक हितों के लिए यूनियन द्वारा किए जा रहे कार्यों को सबके सामने रखा और जन्मदिन पर बधाई देने वाले सभी शिक्षकों को सविता जी द्वारा धन्यवाद दिया। इस मौके पर सविता कादियान पंवार जी के पति द्वारा उनके जन्मदिन पर एक विशेष तोहफा BREZZAकार गिफ्ट की गई। दिल्ली विश्वविद्यालय विंग के अध्यक्ष डॉ धनीराम जी को विश्वविद्यालय में डीन ऑफ स्टूडेंट बनने पर सभी ने बधाई दी और उनका स्वागत सत्कार किया। कार्यक्रम के अंत में श्री संजय सुभाष जी डीडीई एग्जाम हेडक्वार्टर शिक्षा निदेशालय ने शिक्षक हितों के लिए सदैव तैयार रहने एवं गीत के माध्यम से समा बांध दिया और विशिष्ट अतिथि मुक्तमय मंडल जी,एडिशनल डायरेक्टर शिक्षा,दिल्ली नगर ने भी शिक्षकों को संबोधित किया। आज के कार्यक्रम में श्री सत्य प्रकाश जी, सतीश चालिया जी, चौ.श्यामवीर सिंह जी, प्रमोद कुमार जी, सुनील अशोक जी, कवि योगाचार्य सुरेश कनक वंशी, यादराम जय पंवार,संतोष राणा,राजेश सिंघल, के एल भारती जी, रामकेश मीना जी, देवेंद्र कुमार जी,मोहित कुमार जी, मोनू कुमार, तेज बहादुर, आर के मीणा, राजू मीणा, बनवारी लाल वर्मा, डॉ अनिल कुमार,अशोक कुमार तंवर,सूरजपाल सिंह जी,पूनम सिंह जी,संतोष राठी जी,के एल मीणा, परशुराम गौतम,डाॅ.राखी पूनिया,रेखा पूनिया (पुत्री श्री राम किशन पूनिया-TGT) आदि सैकड़ो शिक्षकों एवं प्रधानाचार्य की उपस्थिति रही। इस विशेष मौके पर बरवाला पंचायत 360 ने मंच की केंद्रीय चेयरमैन सविता कादियान पंवार जी को पगड़ी पहनाकर जन्मदिन पर विशेष तौहफा दिया। यह एक ऐतिहासिक और यादगार पल था। बरवाला पंचायत ने प्रगतिशील विचारों की एक मिसाल कायम की। शिक्षक मंच के संरक्षक श्री कप्तान सिंह रंगा, शिक्षक मंच की शिक्षा निदेशालय विंग के प्रथम अध्यक्ष (DDE से सेवानिवृत्ति) श्री बलदेव सिंह और शिक्षक मंच के संस्थापक और सुप्रीमो श्री एनपीपीएस रामकिशन पूनिया ने श्रीमती सविता कादियान पंवार के संघर्ष को देखते हुए उन्हें नोटों की माला से लाद दिया.बरवाला पंचायत-360 की ओर से सर कपिल देव कटारिया जी ने भी अपनी पूरी पंचायत टीम के साथ (सर्व श्री राजेंद्र सिंह जंगाला,धन सिंह धानिया,दयाचंद थानेदार, बिजेंद्र कुमार निर्वाल) इस कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम के पश्चात बहुत ही लजीज खाने की व्यवस्था की गई थी. सभी ने खाने का खूब लुफ्त उठाया। श्रीमती जया पवार ने दिल्ली नगर निगम विंग के कार्यालय के लिए अपनी तरफ से एक अलमारी भेंट की. ************ जारी कर्ता राजेन्द्र प्रसाद (महासचिव-शिक्षा निदेशालय विंग) रणजीत प्रसाद (महासचिव-दिल्ली नगर निगम विंग-9312389324) संयुक्त अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक मंच दिल्ली (रजिस्टर्ड एवं मान्यता प्राप्त) (प्राथमिक से विश्वविद्यालय स्तर तक) JOINT SC/ST TEACHER’S FRONT DELHI.

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग में JOINT SC/ST TEACHERS FRONT DELHI के पदाधिकारियों की आरक्षण में क्रीमी लेयर और उप वर्गीकरण के मामले को लेकर उच्च स्तरीय बैठक

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग में JOINT SC/ST TEACHERS FRONT DELHI के पदाधिकारियों की आरक्षण में क्रीमी लेयर और उप वर्गीकरण के मामले को लेकर उच्च स्तरीय बैठक दिल्ली के अनुसूचित जाति/ जनजाति शिक्षकों की 41 साल से संघर्षरत प्राथमिक से विश्वविद्यालय स्तर तक की एकमात्र यूनियन “संयुक्त अनुसूचित जाति/जनजाति शिक्षक मंच दिल्ली (JOINT SC/ST TEACHERS FRONT DELHI) के पदाधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के माननीय चेयरमैन साहब श्री किशोर मकवाना के साथ हुई.शिक्षक मंच के संस्थापक एंड सुप्रीमो दादा एनपीपीएस रामकिशन पूनिया की सलाह पर यूनियन का एक विशाल प्रतिनिधि मंडल राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग और राष्ट्रीय जनजाति आयोग में गया जिसका नेतृत्व शिक्षक मंच की केंद्रीय चेयरमैन ( प्राथमिक से विश्वविद्यालय स्तर तक–9873944026) श्रीमती सविता कादियान पंवार ने किया।माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के आरक्षण का उप वर्गीकरण व इसमें भी क्रीमीलेयर लागू करने के फैसले को निरस्त करने हेतु संविधान संशोधन लाने व SC/ST आरक्षण को संविधान की 9 वीं अनुसूची में शामिल करने के संदर्भ में कल शाम( 28 जुलाई,2024) को संयुक्त अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक मंच दिल्ली की केंदीय चेयरमैन सविता कादियान पंवार के नेतृत्व में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन माननीय किशोर मकवाना जी को एवं श्री रामकेश मीना जी (वरिष्ठ उपाध्यक्ष) के नेतृत्व में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के चेयरमैन माननीय अंतर सिंह आर्य जी को ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग में यूनियन की केंद्रीय चेयरमैन श्रीमती सविता जी द्वारा हर विषय पर जोरदार ढंग से अपना पक्ष रखा गया. आज की मीटिंग में श्री समय सिंह जाटव जौल (संयोजक ) राजेंद्र प्रसाद (महासचिव) सुनीता केम (अध्यक्ष) संगीता सिंह (कार्यकारी अध्यक्ष) रामकेश मीना जी (वरिष्ठ उपाध्यक्ष) पूनम जी (केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य) मोहित कुमार(प्रचार सचिव), मोनू कुमार (जिला साउथ ईस्ट कोऑर्डिनेटर) दिल्ली नगर निगम विंग से चौधरी श्यामवीर सिंह (चेयरमैन) सत्य प्रकाश जी (अध्यक्ष निगम विंग) मोहिंद्र जी व शुभलता जी आदि की उपस्थिति रही। शिक्षकों की विद्यालय एवं विभाग संबंधी कई शिकायतों पर विस्तार से चर्चा हुई। माननीय चेयरमैन साहब से शिक्षक मंच के पदाधिकारियों ने अनुसूचित जातियों/ जनजातियों के आरक्षण में क्रिमी लेयर और आरक्षण में उप वर्गीकरण के मामले पर बहुत ही विस्तार से चर्चा करने के बाद एक विशेष ज्ञापन दिया.आयोग भी इस मामले को लेकर बहुत ही चिन्तित दिखाई दिया. इसके बाद दिल्ली नगर निगम शिक्षा विभाग और शिक्षा निदेशालय से संबंधित अनेक विषयों पर चर्चा की गई. माननीय चेयरमैन साहब से मांग की गई कि आयोग ने दिल्ली नगर निगम के कमिश्नर और दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी को आयोग में तलब करके निगम शिक्षा विभाग के संदर्भ में जो निर्देश जारी कर रखे हैं उन्हें तुरंत लागू कराया जाए और 22 फरवरी 2024 को निगम कमिश्नर को आयोग में तलब किया गया था तो वह नहीं आए थे तो निगम कमिश्नर को तुरंत आयोग तलब करके निगम शिक्षा विभाग में आरक्षण घोटाले की जांच कराई जाए.आयोग शीघ्र ही निगम कमिश्नर को तलब करेगा। शिक्षक मंच के संरक्षक श्री कप्तान सिंह रंगा ने श्रीमती सविता जी द्वारा आयोग में जोरदार पक्ष रखने पर विशेष बधाई दी है. जारी कर्ता आर के मीणा (संयुक्त सचिव ) राहुल गौतम (कोषाध्यक्ष) के एल भारती (उपाध्यक्ष) सतीश चालिया (उपाध्यक्ष) बनी सिंह मीणा (एसटी प्रभारी) रणजीत प्रसाद (महासचिव निगम विंग)

आज दिल्ली यूनिवर्सिटी में हजारों SC/ST TEACHERS ने रचा एक नया इतिहास

संयुक्त अनुसूचित जाति/जनजाति शिक्षक मंच दिल्ली (प्राथमिक से विश्वविद्यालय स्तर तक) ने आज बाबा साहब डॉक्टर बी आर अंबेडकर की 133वीं जयंती के उपलक्ष में आज दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित हंसराज कॉलेज के सभागार में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर गौरव सम्मान समारोह का आयोजन संयुक्त अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक मंच की केन्द्रीय चैयरमेन सविता कादियान पंवार जी के नेतृत्व में व संस्थापक एवं सुप्रीमो रामकिशन पूनिया जी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। आज के इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, भारत सरकार के चेयरमैन “माननीय किशोर मकवाना जी” एवं विशिष्ट अतिथि, “श्री नाहर सिंह जी”( संयुक्त निदेशक SCERT) रहे।आज के कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मंच की केंद्रीय चेयरमैन सविता कादियान पंवार एवं शिक्षा निदेशालय विंग के संयोजक श्री समय सिंह जाटव जौल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली शिक्षा निदेशालय मुख्यालय में श्री संजय सुभाष जी ( डीडीई) ,कई प्रिंसिपल, व निगम से अनेकों DDE, शिक्षक मंच के संरक्षक कप्तान सिंह रंगा जी ने शिरकत की। सानिध्य श्रीमती रमा शर्मा प्रिंसिपल हंसराज कॉलेज का रहा। हजारों शिक्षकों ने बड़े जोश और उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में बहुजन गायक शशि भूषण जी द्वारा बाबा साहब के संघर्ष पर आधारित कई गीतों की प्रस्तुति दी, साथ ही छोटे-छोटे बच्चों ने बाबा साहब के जीवन से संबंधित नाटक प्रस्तुत किए। डॉक्टर अंबेडकर गौरव सम्मान समारोह में 100 शिक्षक/प्रोफेसर एवं छात्र/छात्राओं को “डॉक्टर अंबेडकर गौरव सम्मान” से विभूषित किया गया। इस सम्मान को प्राप्त करने वाले वे छात्र/छात्राएं रहे, जिन्होंने सत्र 2022-23 में कक्षा दसवीं व 12वीं में 80प्रतिशत अंक प्राप्त किए एवं खेल,संगीत या अन्य विशेष क्षेत्र में उपलब्धि हासिल की है। जिन शिक्षकों के द्वारा बाबा साहब की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने एवं पे बैक टू सोसाइटी तहत काम कर रहे है उनको भी “डॉक्टर अंबेडकर गौरव सम्मान” से विभूषित किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली नहीं अपितु देश के कई प्रदेशों के शिक्षक व छात्र-छात्राओं ने डॉ आंबेडकर गौरव सम्मान प्राप्त किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक मंच की चारों विंगो( दिल्ली नगर निगम, शिक्षा निदेशालय,विश्वविद्यालय एवं मान्यता प्राप्त स्कूलों) के कार्यकारिणी सदस्यों का अथक प्रयासो के कारण कार्यक्रम बहुत ही,शानदार, सफल व ऐतिहासिक रहा। हंसराज कॉलेज के सभागार में कार्यक्रम कराने में विशेष योगदान विश्वविद्यालय विंग के अध्यक्ष प्रोफेसर धनीराम जी का रहा। आज के कार्यक्रम में सुनीता केम, संगीता सिंह जी, संतोष जी, पूनम सिंह, राजेंद्र प्रसाद जी, अनिल कुमार जी,आर के मीणा जी, कन्हैया लाल भारती जी, सतीश चालिया जी,राजमोहन जी, देवेंद्र कुमार जी,राहुल गौतम,सतीश धानिया, रंजीत प्रसाद जी, सत्य प्रकाश जी, चौधरी श्यामवीर सिंह जी, प्रमोद कुमार जी, राजू मीणा जी, शिवलाल अहारी जी, के एल मीणा जी, मोनू कुमार जी, मोहित कुमार जी, तेज बहादुर जी, सुरेंद्र चेतीवाल जी, भूपेंद्र कुमार जी,मुन्ना लाल , किशन लाल मीना जी सहायता प्राप्त विंग से विपिन कटारिया जी ,अनिल अनन्त जी आदि शिक्षक मंच के पदाधिकारीयों का आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान रहा। जारी कर्ता समस्त कार्यकारिणी सदस्य संयुक्त अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक मंच दिल्ली ( प्राथमिक से विश्वविद्यालय स्तर तक) JOINT SC/ST TEACHERS FRONT DELHI (PRIMARY TO UNIVERSITY LEVEL)

शिक्षक मंच द्वारा कई प्रदेशों के छात्रों/शिक्षकगण को “डॉ आंबेडकर गौरव सम्मान” से किया विभूषित

संयुक्त अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक मंच दिल्ली( प्राथमिक से विश्वविद्यालय स्तर तक) द्वारा,17 अप्रैल 2024 को “डॉ आंबेडकर गौरव सम्मान” समारोह का हंसराज कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय में आयोजन किया गया था। इस समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन ,श्री किशोर मकवाना जी, विशिष्ट अतिथि नाहर सिंह जी( संयुक्त निदेशक (एससीईआरटी) एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के संस्थापक एवं सुप्रीमो श्री रामकिशन पूनिया जी द्वारा की गई। इस कार्यक्रम का आयोजन सविता कादियान पंवार, केन्द्रीय चैयरमैन के नेतृत्व में एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्यों के अथक प्रयासों से किया गया।इस समारोह में सर्व समाज के शिक्षकों को शिक्षक मंच ने डॉ आंबेडकर गौरव सम्मान से विभूषित किया। इसके साथ ही दिल्ली ही नहीं अपितु कई प्रदेशों के बहुत ही प्रतिष्ठित शिक्षाविदो को डॉ आंबेडकर गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। डॉ राधेलाल उत्तरांचलि जो गढ़वाल उत्तराखंड से है, आपने बाबा साहब की विचारधारा और छात्र, शिक्षक हितों के लिए कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं एवं आपको डॉक्टर बी आर अंबेडकर फेलोशिप अवार्ड 2014, जो इंटरनेशनल बेस्ट टीचिंग का अवार्ड है वह मिला हुआ है। श्रीमती रुमा कुमारी जी जो सर्वोदय इंटर कॉलेज चौमुहा मथुरा से है, आप पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक शिक्षक महासभा की प्रांतीय संयोजका है और लगातार 4 वर्षों से जिला अधिकारी मथुरा द्वारा शिक्षक दिवस पर पुरस्कृत की जा चुकी हैं। श्री राजकुमार सिंह जी आप उच्च प्राथमिक विद्यालय अहमदपुर नयागांव ब्लॉक, जिला हापुड,उत्तर प्रदेश से हैं बाबा साहब की विचारधारा के लिए आप बहुत अच्छा प्रयास कर रहे हैं,आपको भी उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य आईसीटी एवं राज्य अध्यापक पुरस्कार 2022 से पुरस्कृत किया जा चुका है। श्री देवेंद्र कुमार जी आप शंभू दयाल इंटर कॉलेज गाजियाबाद उत्तर प्रदेश से हैं, आपको उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वेस्ट टीचर और वेस्ट प्रिंसिपल के सम्मान से जिला लेवल पर सम्मानित किया जा चुका है। *श्रीमती राखी जी अहमदपुर नयागांव हापुड से मिशन के माध्यम से बाबा साहेब की विचारधारा को घर- घर तक पहुंचाने का कार्य करतीं हैं। इन्हें डा० भीम राव अंबेडकर गौरव सम्मान से सम्मानित किया। कई प्रदेशों के छात्र/ छात्राओं में पुरस्कृत अलंकित सिंह‌ पिलखुआ हापुड़ उत्तर प्रदेश से जिन्होंने दसवीं कक्षा में 87 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। ” अनुराग सिंह” पिलखुवा गाजियावाद उत्तर प्रदेश से जिन्होंने दसवीं कक्षा में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। “क्रिश मेवल” अलवर, राजस्थान ने दसवीं कक्षा में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। नीलम जी, रोहतक,हरियाणा ने दसवीं कक्षा में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके साथ ही खेल के क्षेत्र में भी दीपशिक्षा सिंह जी, जिन्होंने गेम ऑफ इंडिया 2023 में थर्ड पोजिशन, वूमेन डबल कैटेगरी मालदीप में प्राप्त किया, टीना कुंडरा, हैंडवॉल में जिला स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया। कई छात्र-छात्राएं ऐसे भी हैं जिन्होंने अच्छे अंक प्राप्त करके एमबीबीएस एवं आईआईटी में प्रवेश प्राप्त किया है, उनको भी शिक्षक मंच द्वारा डॉ आंबेडकर गौरव सम्मान से सम्मानित किया। साथ ही दिल्ली नगर निगम, दिल्ली शिक्षा निदेशालय, सहायता प्राप्त विद्यालय और देश के कई विश्वविद्यालय के प्रोफेसर्स, DIET दिल्ली के शिक्षकों को शिक्षक मंच द्वारा डॉक्टर अंबेडकर गौरव सम्मान से विभूषित किया गया है। इससे शिक्षक मंच की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर बनी है एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश शिक्षक मंच द्वारा दिया गया है। इस संदेश से कई लोगों की गलतफहमी एवं भ्रम टूटा है कि शिक्षक मंच केवल एससी एसटी शिक्षकों के लिए कार्य करता है, ऐसा नहीं है। वह सभी शिक्षकों को केवल शिक्षक की नजर से व समर्पित भाव से कार्य कर रहा है,इसलिए ही आज संयुक्त अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक मंच दिल्ली की पहचान एवं मंच द्वारा किए जा रहे प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है। यह सर्वविदित है की यूनियन के संस्थापक एवं सुप्रीमो श्री रामकिशन पूनिया जी द्वारा जितने शिक्षक हित में धरना प्रदर्शन, ज्ञापन एवं संघर्ष किया है उतना देश में किसी भी अन्य संगठन द्वारा आज तक नहीं किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मंच की केंद्रीय चेयरमैन सविता कादियान पंवार एवं शिक्षा निदेशालय विंग के संयोजक श्री समय सिंह जाटव जौल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली शिक्षा निदेशालय मुख्यालय में श्री संजय सुभाष जी ( डीडीई) ,कई प्रिंसिपल, व निगम से अनेकों DDE, शिक्षक मंच के संरक्षक कप्तान सिंह रंगा जी ने शिरकत की। सानिध्य श्रीमती रमा शर्मा प्रिंसिपल हंसराज कॉलेज का रहा। हजारों शिक्षकों ने बड़े जोश और उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में बहुजन गायक शशि भूषण जी द्वारा बाबा साहब के संघर्ष पर आधारित कई गीतों की प्रस्तुति दी, साथ ही छोटे-छोटे बच्चों ने बाबा साहब के जीवन से संबंधित नाटक प्रस्तुत किए। डॉक्टर अंबेडकर गौरव सम्मान समारोह में 100 शिक्षक/प्रोफेसर एवं छात्र/छात्राओं को “डॉक्टर अंबेडकर गौरव सम्मान” से विभूषित किया गया। इस सम्मान को प्राप्त करने वाले वे छात्र/छात्राएं रहे, जिन्होंने सत्र 2022-23 में कक्षा दसवीं व 12वीं में 80प्रतिशत अंक प्राप्त किए एवं खेल,संगीत या अन्य विशेष क्षेत्र में उपलब्धि हासिल की है। जिन शिक्षकों के द्वारा बाबा साहब की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने एवं पे बैक टू सोसाइटी तहत काम कर रहे है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक मंच की चारों विंगो( दिल्ली नगर निगम, शिक्षा निदेशालय,विश्वविद्यालय एवं मान्यता प्राप्त स्कूलों) के कार्यकारिणी सदस्यों का अथक प्रयासो के कारण कार्यक्रम बहुत ही,शानदार, सफल व ऐतिहासिक रहा। हंसराज कॉलेज के सभागार में कार्यक्रम कराने में विशेष योगदान विश्वविद्यालय विंग के अध्यक्ष प्रोफेसर धनीराम जी का रहा। आज के कार्यक्रम में सुनीता केम, संगीता सिंह जी, संतोष जी, पूनम सिंह, राजेंद्र प्रसाद जी, अनिल कुमार जी,आर के मीणा जी, कन्हैया लाल भारती जी, सतीश चालिया जी,राजमोहन जी, देवेंद्र कुमार जी,राहुल गौतम,सतीश धानिया, रंजीत प्रसाद जी, सत्य प्रकाश जी, चौधरी श्यामवीर सिंह जी, प्रमोद कुमार जी, राजू मीणा जी, वनवारी लाल वर्मा जी ,शिवलाल अहारी जी, के एल मीणा जी, मोनू कुमार जी, मोहित कुमार जी, तेज बहादुर जी, सुरेंद्र चेतीवाल जी, भूपेंद्र कुमार जी,मुन्ना लाल , किशन लाल मीना जी ,ओमपाल जी, सहायता प्राप्त विंग से विपिन कटारिया जी ,अनिल अनन्त जी आदि शिक्षक मंच के पदाधिकारीयों का आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान रहा। *********** (लेख)द्वारा समय सिंह जाटव जौल संयोजक संयुक्त अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक मंच शिक्षा निदेशालय दिल्ली। JOINT SC/ST TEACHER’S FRONT DIRECTORATE OF EDUCATION

शिक्षा निदेशक, आर.एन शर्मा जी के साथ शिक्षक मंच ने की मीटिंग

शिक्षा निदेशक, आर.एन शर्मा जी के साथ शिक्षक मंच ने की मीटिंग आज दिनांक 26 मार्च 2024 को संयुक्त अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक मंच शिक्षा निदेशालय की केंद्रीय चैयरमैन श्रीमती सविता कादयान पवार जी के नेतृत्व में आज दिल्ली शिक्षा निदेशालय में हाल ही में नियुक्त शिक्षा निदेशक माननीय रामनिवास शर्मा जी के साथ मीटिंग की। सर्वप्रथम माननीय शिक्षा निदेशक महोदय को शिक्षा निदेशक के पद पर कार्यभार संभालने पर शिक्षक मंच की कार्यकारिणी द्वारा शुभकामनाएं दी गई एवं बाबा साहब अम्बेडकर का मोमेंटो देकर सम्मानित किया। उसके बाद केंद्रीय चेयरमैन ने सभी केंद्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी जिनमे समय सिंह जाटव(संयोजक), राजेंद्र प्रसाद (महासचिव), राहुल गौतम जी (कोषाध्यक्ष) केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती पूनम जी, मुन्नालाल चौहान जी, जिला साउथ ईस्ट कोऑर्डिनेटर मोनू कुमार जी का बहुत ही शौहार्दपूर्ण तरीके से परिचय कराया। आज की मीटिंग में शिक्षकों के कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर माननीय शिक्षा निदेशक जी के साथ चर्चा हुई। जिनमें एससी एसटी के संवैधानिक आरक्षण, पदोन्नति में आरक्षण,रोस्टर आदि महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। माननीय शिक्षा निदेशक महोदय के सामने रखी गई समस्याओ को उन्होंने जल्दी हल कराने का आश्वासन दिया। और माननीय शिक्षा निदेशक जी ने बताया कि दिल्ली में शिक्षा निदेशालय में कार्यरत शिक्षकों की समस्या है उनको आप जरूर मुझे तत्काल प्रभाव से अवगत कराएं और उन समस्याओं को हल कराने का प्रयास किया जाएगा। हमें मिलकर शिक्षक व छात्र हित में सामूहिक रूप से कार्य करना है। माननीय शिक्षा निदेशक महोदय के साथ आज की मीटिंग बहुत ही सकारात्मक व सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन हुई। आज ही मंच के कार्यालय में केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्यों ने आगामी डॉक्टर अंबेडकर जयंती समारोह को मनाने की रूपरेखा तैयार की। *********** संयुक्त अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक मंच शिक्षा निदेशालय दिल्ली। JOINT SC/ST TEACHER’S FRONT DIRECTORATE OF EDUCATION DELHI . कार्यालय पता:- कमरा नंबर 3,पुराना सचिवालय, शिक्षा निदेशालय दिल्ली 110054

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के नवनियुक्त चेयरमैन के साथ शिक्षक मंच की मीटिंग

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के नवनियुक्त चेयरमैन के साथ शिक्षक मंच की मीटिंग संयुक्त अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक मंच दिल्ली (प्राथमिक से विश्वविद्यालय स्तर)के एक प्रतिनिधि मंडल ने केंद्रीय चेयरमैन सविता कादयान पवार जी के नेतृत्व में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री किशोर मकवाना जी के साथ मीटिंग की। सर्वप्रथम श्री किशोर मकवाना जी को बाबा साहब अम्बेडकर जी का मोमेंटो देकर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग भारत सरकार,के अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की शुभकामनाएं दी।   उसके बाद शिक्षक मंच के द्वारा शिक्षकों के कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर काफी विस्तार से चर्चा हुई। इसके साथ ही शिक्षक मंच द्वारा 17 अप्रैल को बाबा साहब अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में डॉक्टर अंबेडकर शिक्षक एवं छात्र गौरव सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में श्री किशोर मकवाना जी को आमंत्रित किया।   आज की मीटिंग बहुत ही सौहार्दपूर्ण रही और श्री किशोर मकवाना जी ने आश्वासन दिया कि समाज हित में शिक्षक हित में जो भी आपकी समस्याएं हो आयोग आपके लिए सदैव तत्पर है।मिलकर के सामाजिक शिक्षक हित में कार्य करेंगे।   आज की मीटिंग में उपस्थित संयोजक श्री समय सिंह जाटव जी, महासचिव श्री राजेंद्र प्रसाद जी, महासचिव नगर निगम बिग श्री रंजीत प्रसाद जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री रामकेश मीणा जी,कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती संगीता सिंह जी, प्रचार सचिव श्री मोहित कुमार जी, साउथ ईस्ट के कोऑर्डिनेटर श्री मोनू कुमार जी आदि की उपस्थिति रही। ***********जारी कर्तासुनीता केम जी (अध्यक्षा निदेशालय विंग)सत्य प्रकाश जी (अध्यक्ष निगम विंग)चौधरी श्यामवीर जी (चैयरमैन निगम विंग)डॉ धनीराम अंबेडकर (अध्यक्ष विश्वविधालय विंग)संयुक्त अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक मंच दिल्ली।JOINT SC ST TEACHERS FRONT DELHI.

संयुक्त अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक मंच की जिला दक्षिण पूर्व टीम का गठन– सविता कादियान पंवार

दिनांक 3 मार्च 2024 को संयुक्त अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक मंच शिक्षा निदेशालय की जिला दक्षिण पूर्व की मीटिंग केंद्रीय चैयरमैन, सविता कादियान पवार के नेतृत्व में सैकड़ो शिक्षकों की उपस्थिति में बौद्ध विहार ताजपुर पहाड़ी बदरपुर नई दिल्ली में संपन्न हुई। मीटिंग का संचालन श्री समय सिंह जाटव संयोजक जी द्वारा किया। मीटिंग में डॉ अनिल कुमार मुख्य सलाहकार,सुनीता केम अध्यक्ष,राजेंद्र प्रसाद जी महासचिव, आर के मीणा संयुक्त सचिव, सतीश चालिया उपाध्यक्ष,राजमोहन उपाध्यक्ष, पूरन सिंह जी,हंसराज जी,प्रेम चंद जी,सुरेंद्र चेतीवाल जी,आजाद सिंह जी,रूप किशोर जी, जगदीश मालवीय ,रिक्की सिंह मीणा, नरेश कुमार ,शिवराम जाटव आदि सैकड़ों शिक्षकों ने शिरकत की। इस मीटिंग का आयोजन समय सिंह जाटव संयोजक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकेश मीणा, बनी सिंह मीणा एसटी प्रभारी, मोनू कुमार जिला कोऑर्डिनेटर दक्षिण पूर्व, ऋषि राज मीणा, कोऑर्डिनेटर जिला दक्षिण पूर्व, मुन्नालाल चौहान, तेज बहादुर भारती, आदि के अथक प्रयासों से किया गया। मीटिंग में निम्न बिंदुओं पर चर्चा हुईमुख्य सलाहकार डॉ अनिल कुमार जी द्वारा बताया गया कि हम जो भी शिकायत या ज्ञापन दें उसको लिखित में दें,सभी को अपनी प्रोफेशनल ग्रोथ बढ़ाने के लिए प्रयास करना होगा। हमें सीसीएस रूल,कानून की जानकारी, संविधान की जानकारी होना बहुत जरूरी है।यूनियन को आर्थिक सहयोग देकर मजबूत करने की बात कही।राजेंद्र प्रसाद जी ने सभी पदाधिकारी को बताया कि अपनी जिम्मेदारी से काम करें। रोस्टर का अध्ययन करें। सभी को सीसीएस रूल्स की हैंडबुक पढ़नी होगी। स्कूलों में जाकर सभी शिक्षक साथियों को यूनियन की कार्यशाली बताएं। सतीश चालिया जी ने बताया कि यह यूनियन शिक्षक हितों के लिए सर्वश्रेष्ठ कार्य कर रही है। आर के मीणा ने अपने जिला की कार्यशैली के द्वारा सभी को प्रेरित किया एवं ज्यादा से ज्यादा शिक्षकों को सदस्यता दिलाकर जोड़ने की बात कही। बनी सिंह मीणा ने शायरी के द्वारा क्रांतिकारी विचारों से उद्बोधन किया। सुनीता केम जी बताया कि संगठन की छोटी-छोटी बातों पर ध्यान ना देकर मिलजुल कर मजबूत तरीके से लड़ना होगा। केंद्रीय चेयरमैन सविता जी ने यूनियन की कार्यशैली को विस्तार से बताया। यूनियन ने 2 साल के अंदर जो भी शिक्षक हितों के लिए एवं सामाजिक हितों के लिए कार्य किया है उसका विस्तार पूर्वक सभी शिक्षकों के सामने बताया। अंत में संयोजक समय सिंह जी ने सभी शिक्षकों की उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त किया।दक्षिण पूर्व जिले की कार्यकारिणी का भी गठन किया जिसमें निम्न शिक्षक साथियों को जिम्मेदारी दी गई,श्री ऋषिराज मीणा (एसटी जिला कोऑर्डिनेटर)श्री मोनू कुमार (एससी जिला कोऑर्डिनेटर) श्री पवन दिवाकर (जिला सचिव)जिला कार्यकारिणी सदस्यश्री महेश मीणा, श्री उदल सिंह अकेला, श्री नाथूलाल मीणा, श्री रूप किशोर जी, श्री तेज बहादुर भारती रहेंगे।

आज दिनांक 25 फरवरी 2024 रविवार को यूनियन के कार्यालय दिल्ली नगर निगम रोहिणी में गुरु रवि दास जयंती का कार्यक्रम धूम धाम से बनाया गया।

आज दिनांक 25 फरवरी 2024 रविवार को यूनियन के कार्यालय दिल्ली नगर निगम रोहिणी में गुरु रवि दास जयंती का कार्यक्रम धूम धाम से बनाया गया। मंच की चेयरमैन साहिबा सविता कादियान पंवार जी ने गुरु जी के आदर्शों पर चलने के लिए शिक्षक समाज को आह्वाहन किया और महासचिव राजेंद्र प्रसाद जी ने बताया कि गुरु जी कहा है कि मन चंगा तो कठौती में गंगा अर्थात किसी व्यक्ति का मन शुद्ध है और नियत शुद्ध है तो उसका हर कार्य पूर्ण होगा। कार्यक्रम में दिल्ली नगर निगम विंग के महासचिव श्री रणजीत प्रसाद जी ,निगम विंग के अध्यक्ष सत्यप्रकाश ,सुनील कुमार अशोक जी व श्री मती जया पंवार जी ने भी अपने विचार रखे। मंच के कोषाध्यक्ष श्री राहुल गौतम जी , उपाध्यक्ष श्री सतीश चालिया जी , सचिव श्री सतीश धानिया जी , वरिष्ट साथी श्री राजमोहन जी और सभी उपस्थित सदस्यों ने गुरु जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। आज श्रीमती पूनम सिंह जी का भी टीम में सम्मिलित होने पर स्वागत किया गया। तत्पश्चात अंबेडकर जयंती के आयोजन के उपलक्ष्य में सभी उपस्थित सदस्यों ने अपने विचार प्रस्तुत किए।